Sunday, 11 October 2026 | 4:37 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: दबंग व प्रभावशाली किस्म के व्यक्तियों द्वारा 60-वर्षीय बुजुर्ग के व्यक्ति को मारपीट कर किया गया घायल।

Share:
जौनपुर: दबंग व प्रभावशाली किस्म के व्यक्तियों द्वारा 60-वर्षीय बुजुर्ग के व्यक्ति को मारपीट कर किया गया घायल।
Read in your preferred language.
शाहगंज (जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र शाहगंज के ग्राम ताखा पश्चिम में पुरानी रंजिश व द्वेष भावना को लेकर ६० वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति नेसार अहमद पुत्र गफूर को उनके पड़ोसियों सुल्तान अहमद, फतेह खान, पुत्रगण इसरार अहमद द्वारा मां-बहन बेटियों को गाली-गलौच देते हुए पटक पटक कर मारा पीटा गया । जिससे उसके शरीर में काफी गंभीर चोटे आ गई । और नाक से खून निकलने लगा । घटना के बीच पहुंचकर गांव वालों ने बीच-बचाव किया । हमलावरों के चंगुल से छुटकारा पाने के बाद निसार अहमद ने 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी कुछ समय पश्चात घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे । निसार अहमद द्वारा थाने में लिखित तहरीर दिया गया । पुलिस द्वारा शरीर में आई चोटों का मेडिकल कराने के पश्चात कोतवाली पुलिस शाहगंज के द्वारा दोनों हमलावर व्यक्तियों के ऊपर बी एन एस की धारा 115-2,३५२,व 151-3के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।