Sunday, 11 October 2026 | 4:34 AM
भारत

गया: कॉलेज शिक्षकों का प्रदर्शन में शेरघाटी के कर्मी भी शामिल

Share:
गया: कॉलेज शिक्षकों का प्रदर्शन में शेरघाटी के कर्मी भी शामिल
Read in your preferred language.
विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की धारा-3 का किया विरोध, शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के हितों की रक्षा की उठाई मांग

द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 
शेरघाटी (गया) : विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, बिहार के आह्वान पर शनिवार को पटना में विशाल प्रदर्शन सह लोकभवन मार्च का आयोजन किया गया। इसमें एसएमएसजी कॉलेज, शेरघाटी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं प्राध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रदर्शन के माध्यम से विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की धारा-3 का विरोध करते हुए विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता की रक्षा और शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया गया।

प्रदर्शन में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार चंद्रचुड़, सचिव डॉ. अमरेंद्र कुमार वर्मा के साथ डॉ. अजेंद्र कुमार, श्रवण बंदोपाध्याय, डॉ. जयप्रकाश सिंह एवं डॉ. शैलेश कुमार शामिल हुए। सभी ने विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बनाए रखने और उच्च शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

प्रदर्शन का उद्देश्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की धारा-3 के प्रति विरोध दर्ज कराना, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता सुनिश्चित करना और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना था।

संघ की ओर से बताया गया कि बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक एनके अग्रवाल के आश्वासन के बावजूद जे.डी. विमेंस कॉलेज के गेट को कथित तौर पर जबरन बंद किए जाने तथा शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की गिरफ्तारी की घटना के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।

एसएमएसजी कॉलेज शिक्षक संघ की इस भागीदारी को विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, उच्च शिक्षा की गरिमा तथा शिक्षक-कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सामूहिक एकजुटता के रूप में देखा गया।