गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों/माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कल-07.11.2026 को चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में कुल 95 लीटर देशी महुआ शराब, 61.98 लीटर विदेशी शराब, 01 मोटरसाईकिल, 02 कार एवं 02 मोबाईल फोन बरामद करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार
मोहनपुर थाना के द्वारा छापेमारी कर 55.620 लीटर विदेशी शराब, 02 कार एवं 02 मोबाईल फोन के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मोहनपुर थाना कांड संख्या-459/26, दिनांक-07.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
उसी प्रकार फतेहपुर थाना के द्वारा छापेमारी कर 30 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में फतेहपुर थाना कांड संख्या-696/26, दिनांक-07.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
फतेहपुर थाना के द्वारा छापेमारी कर 6.360 लीटर विदेशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में फतेहपुर थाना कांड संख्या-697/26, दिनांक-07.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बोधगया थाना के द्वारा छापेमारी कर 65 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। इस संबंध में बोधगया थाना कांड संख्या-752/26, दिनांक-07.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
उक्त पुलिसिया कार्रवाई में
- रिशु कुमार, देवनंदन प्रसाद यादव, छोटू कुमार, को गिरफ्तार किया गया।