बिहार का सर्वाधिक लोकप्रिय और लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर गया जी में यात्रियों के स्वागत और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने भव्य तैयारी किया है। चारों ओर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। छठ महापर्व के अवसर पर गया जंक्शन , एयरपोर्ट ,बस स्टैंड आदि जगहों पर लाइटिंग, साफ सफाई, पुलिस सुरक्षा आदि की व्यवस्था की गई है। श्रद्धा, आस्था और उत्साह के रंग में रंगा नजर आ रहा है। रेलवे स्टेशन परिसर में छठी मैया के पारंपरिक एवं मधुर गीतों का प्रसारण किया जा रहा है, जिससे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के बीच पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग छठ महापर्व मनाने के लिए अपने घर लौट रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही के बीच छठ गीतों की गूंज लोगों को अपने घर, परिवार और लोक परंपराओं से जोड़ रही है। स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों के चेहरों पर घर लौटने की खुशी और छठी मैया के प्रति गहरी आस्था साफ झलक रही है।
छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान और लोक आस्था का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर व्रती महिलाएं एवं पुरुष चार दिनों तक पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ भगवान सूर्य एवं छठी मैया की उपासना करते हैं। यह पर्व परिवार, सामाजिक एकता, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश भी देता है।
गया जंक्शन और एयरपोर्ट पर छठ के गीतों और पर्व से जुड़े विशेष माहौल ने यात्रियों के स्वागत को और भी यादगार बना दिया है। अपने घर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए यह अनुभव केवल एक रेल यात्रा नहीं, बल्कि अपनों के बीच छठ महापर्व मनाने की खुशियों से जुड़ा एक भावनात्मक पल बन रहा है
आने वाले यात्री जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस तरह का इंतजाम से गदगद हैं। सारे लोग जिला प्रशासन की बड़ाई करते नहीं थक रहे हैं।
केवल गया ही नहीं मगध प्रमण्डल और आसपास के क्षेत्रों में के क्षेत्रों में भी वहां के प्रशासन द्वारा इस तरह का इस बार इंतजाम किया गया है।