Tuesday, 22 September 2026 | 11:48 AM
उत्तर प्रदेश

शमसाबाद, फर्रुखाबाद : 315 बोर की अवैध बंदूक और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ जनपद की शमसाबाद थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एक आरोपी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ​मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
Share:
शमसाबाद, फर्रुखाबाद : 315 बोर की अवैध बंदूक और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार,  पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शमसाबाद थाना
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद,फतेहगढ़ , दस्तक 24:

फर्रुखाबाद​ जनपद की शमसाबाद थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एक आरोपी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, श्री यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में शमसाबाद पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली।

बरामदगी का विवरण:

  • अवैध असलहा: 01 अवैध बंदूक (315 बोर)
  • कारतूस: 02 जिंदा कारतूस (315 बोर)

आरोपी की पहचान और विधिक कार्रवाई

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान अवधेश पुत्र जोगेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है।

​शमसाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 176/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।