Thursday, 22 October 2026 | 6:47 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद- "पुलिस स्मृति दिवस-2026": पुलिस लाइन फतेहगढ़ में कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ तथा अन्य अधिकारियों द्वारा नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Share:
फर्रुखाबाद-  "पुलिस स्मृति दिवस-2026": पुलिस लाइन फतेहगढ़ में कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
शहीद हुए पुलिसकर्मियों को नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

जनपद फतेहगढ़ में "पुलिस स्मृति दिवस-2026" के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस कर्मियों की याद में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

50121

​शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि:

पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ तथा अन्य उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा देश और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

50120

​अधिकारियों ने कहा कि पुलिस बल के इन वीर जवानों का यह सर्वोच्च बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा तथा जनपद पुलिस अपने शहीदों के परिवारों के कल्याण और उनके सम्मान के प्रति हमेशा कटिबद्ध है।

50123
50123