फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल ने चलाया जागरूकता अभियान, मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा आज थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान दल के सदस्यों ने महिलाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे —

📞 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन),

📞 181 (महिला सहायता),

📞 112 (आपातकालीन सेवा),

📞 1076 (महिला उत्पीड़न हेल्पलाइन) —

के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

इसके साथ ही महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मरक्षा, अधिकारों और कानूनी सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

महिला सुरक्षा विशेष दल ने उपस्थित सभी महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान का हिस्सा बनने और अपने आस-पास की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।