फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026 विश्व हिंदू परिषद फर्रुखाबाद के तत्वावधान में बुधवार, 2 सितंबर 2026 को बढ़पुर स्थित राजपूताना पैलेस में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी, प्रांत कार्य अध्यक्ष उमेश पालीवाल जी, विभाग संगठन मंत्री रिषभ जी, वीरेंद्र सिंह राठौर जी, जिला कार्य अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह जी, जिला सह मंत्री अनुज जी एवं प्रवीण जी, जिला गौरक्षा प्रमुख नूतन जी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक रोहन मिश्रा, सहसंयोजक योगेंद्र जी, जिला कोषाध्यक्ष रूक्मंगल जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर साहिल मिश्रा, अंकित, विजय जी समेत करीब 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा समाज में सेवा, जागरूकता और संगठनात्मक सहभागिता को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की स्थापना के उद्देश्य एवं अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से आयोजन में उत्साह का माहौल रहा। अंत में आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
