फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यों की अक्टूबर माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि फर्रुखाबाद जनपद ने प्रदेश में 6वां स्थान प्राप्त किया है।
बैठक के दौरान 29 विभागों की 74 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विभागवार रैंकिंग प्रस्तुत करते हुए कम प्रदर्शन करने वाले विभागों पर नाराजगी जताई और सुधार के सख्त निर्देश दिए।
समीक्षा के अनुसार,
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना की रैंक 42 रही, 10 में से 5 अंक प्राप्त हुए।
जल निगम ग्रामीण विभाग की जल जीवन मिशन योजना को 59वीं रैंक, 10 में से 5 अंक मिले।
ग्राम्य विकास विभाग की डे एनआरएलएम आरएफ सीआईएफ योजना को 29वीं रैंक और 4 अंक प्राप्त हुए।
समाज कल्याण विभाग की सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना को 27वीं रैंक और 5 अंक मिले।
उद्योग विभाग की ओडीओपी वित्त पोषण योजना को 63वीं रैंक,
नियोजन विभाग की फैमिली आईडी योजना को 15वीं रैंक,
पशुधन विभाग के अंडा उत्पादन कार्यक्रम में 57वीं रैंक तथा कृत्रिम गर्भाधान में 63वीं रैंक,
चिकित्सा विभाग की एम्बुलेंस 102 सेवा को 44वीं रैंक और एम्बुलेंस 108 सेवा को 51वीं रैंक,
पर्यटन विभाग की राज्य पर्यटन योजना को 57वीं रैंक प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग निम्न रही है, वे आगामी माह में सुधार हेतु ठोस कदम उठाएं और योजनाओं के लक्ष्य समय पर पूर्ण करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
