फर्रुखाबाद:यू.पी. ट्रेड मेले में कवि सम्मेलन, गूंजी स्वदेशी की अलख

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेले में गुरुवार को कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि नलिन श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन युवा कवि वैभव सोमवंशी ने बड़े ही प्रभावशाली ढंग से किया।

कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि संतोष पांडेय, महेश पाल सिंह उपकारी, उपकार मणि उपकार और प्रांशु पांडेय ने अपने काव्य पाठ से स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुंचाया। कवियों की ओजस्वी कविताओं ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रभक्ति और आत्मनिर्भरता के भाव से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर डा. रजनी सरीन, सत्यपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह राठौर, भूदेव राजपूत, भास्कर दत्त द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता, डी.एस. राठौर, अभियान जिला संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, सह संयोजक कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ जितेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमित ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक वाजपेयी, मण्डल अध्यक्ष पूर्वी राजकुमार वर्मा, मण्डल अध्यक्ष फतेहगढ़ रमिला राठौर एवं जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने मेले में प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर “स्वदेशी अपनाओ – देश बढ़ाओ” के संदेश को सार्थक किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह मेला हमारे देश की स्वदेशी कला, कौशल और उद्यमिता का सशक्त प्रतीक है। सभी नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे “लोकल के लिए वोकल” बनें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें। मेले में स्वदेशी उत्पादों की गूंज और कवियों की ओजपूर्ण रचनाओं ने वातावरण को देशभक्ति और आत्मगौरव की भावना से भर दिया।