फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के माल समेत चार आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026  कमालगंज थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीली और सफेद धातु के आभूषणों के साथ 3,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को शास्त्री नगर, कस्बा एवं थाना कमालगंज निवासी श्रीमती प्रीती पत्नी सुधीश कुमार ने अपने घर में चोरी होने के संबंध में थाना कमालगंज में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 277/2026, धारा 305(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को चार आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विशेषांक उर्फ हिमांशू पुत्र हरिओम गंगवार, अर्जुन सिंह पुत्र राधेश्याम, अक्षय कुमार पुत्र वीरपाल सिंह तथा सचिन शंखवार पुत्र ओमबाबू को चोरी किए गए माल समेत गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

आरोपियों के कब्जे से यह सामान बरामद

पुलिस के मुताबिक विशेषांक उर्फ हिमांशू के पास से एक जंजीर, दो अंगूठियां, एक जोड़ी पायल और 1,000 रुपये नकद बरामद हुए। अर्जुन सिंह के कब्जे से एक गले का हार, एक जोड़ी पायल और 1,100 रुपये नकद मिले। अक्षय कुमार से एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी कान के झाले और 800 रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं सचिन शंखवार के पास से एक मांग बेंदी, एक अंगूठी, एक हाफ पेटी, एक सफेद धातु का सिक्का और 600 रुपये नकद बरामद हुए।

इस प्रकार पुलिस ने चोरी के आभूषणों और कुल 3,500 रुपये नकद बरामद किए।

एक आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अर्जुन सिंह के विरुद्ध कमालगंज थाने में वर्ष 2024 और 2025 के मुकदमे भी दर्ज हैं। इनमें मारपीट एवं गाली-गलौज, गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। अन्य तीन आरोपियों के विरुद्ध वर्तमान मुकदमा आपराधिक इतिहास में दर्ज बताया गया है।

इनकी रही गिरफ्तारी में भूमिका

चोरी के मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह, उपनिरीक्षक कल्लूप्रसाद यादव, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार तथा कांस्टेबल रिंकू चाहर, तेजवीर सिंह और हिमांशू शामिल रहे।

फतेहगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना के खुलासे के साथ बरामदगी भी की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment