फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के अंतर्गत आज कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा तथा अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा कानूनों और आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस द्वारा वूमेन हेल्पलाइन 1090, डायल 112, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, तथा अन्य महत्वपूर्ण आपातकालीन नंबरों की उपयोगिता और कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कोतवाली पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ, छात्राएँ और स्थानीय लोग उपस्थित रहे तथा पुलिस की इस पहल की सराहना की।