फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद):
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, श्री अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चन्द्रावती शुक्ला सरस्वती शिशु मन्दिर (सिविल लाइन बरगदियाघाट) से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के 06 पंखे और ₹1100 नगद बरामद हुए हैं।
क्या था पूरा मामला:
दिनांक 28 सितंबर 2026 को वादी अवनीश ने कोतवाली फतेहगढ़ में चन्द्रावती शुक्ला सरस्वती शिशु मन्दिर से पंखे व अन्य सामान चोरी होने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 307/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस की कार्रवाई :
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 331(4)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
नितिन यादव उर्फ लब्बी यादव (पुत्र उमेशचन्द्र यादव), निवासी सिविल लाइन बरगदिया घाट, कोतवाली फतेहगढ़, जनपद फतेहगढ़।
अर्जुन (पुत्र विक्रम), निवासी ढूकली पोस्ट मसेनी, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़।
बरामदगी का विवरण:
06 चोरी के पंखे
₹1100/- रुपये नगद
पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए अपनी सफाई न्यायालय में देने की बात कही।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर जुआ अधिनियम, महामारी अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत कादरी गेट और कोतवाली फर्रुखाबाद में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उप-निरीक्षक संजय कुमार दुबे, उप-निरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल एलम सिंह एवं कांस्टेबल राजकुमार।