Sunday, 27 September 2026 | 9:57 AM
उत्तर प्रदेश

अलीगंज मार्ग पर पेड़ गिरने से बिजली का खंभा टूटा, आवागमन जारी

लगातार बारिश के बीच हादसा, राहगीरों को सतर्कता से गुजरने की मजबूरी एटा। लगातार हो रही बारिश के बीच कुसाड़ी क्षेत्र में अलीगंज मार्ग पर एक पेड़ गिरने से विद्युत खंभा टूट गया। पेड़ और टूटे हुए बिजली के खंभे के मार्ग के किनारे/हिस्से में आ जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Share:
अलीगंज मार्ग पर पेड़ गिरने से बिजली का खंभा टूटा, आवागमन जारी
अलीगंज मार्ग कुसाड़ी पर टूटा पड़ा 11000 लाइन का पोल
Read in your preferred language.


एटा। लगातार हो रही बारिश के बीच कुसाड़ी क्षेत्र में अलीगंज मार्ग पर एक पेड़ गिरने से विद्युत खंभा टूट गया। पेड़ और टूटे हुए बिजली के खंभे के मार्ग के किनारे/हिस्से में आ जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि मार्ग पूरी तरह बंद नहीं हुआ है और वाहन सावधानीपूर्वक निकल रहे हैं, लेकिन सड़क पर पेड़ एवं विद्युत खंभा होने से हादसे की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर पेड़ और टूटे विद्युत खंभे को हटाने तथा विद्युत व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों ने बारिश के दौरान मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों से भी सावधानी बरतने की अपील की है।