Tuesday, 22 September 2026 | 11:39 AM
उत्तर प्रदेश

अवागढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की हत्या

कमला देवी और बेटी प्रियंका के शव मिलने से कस्बे में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की गहन जांच
Share:
अवागढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की हत्या
मौके पर पहुंचे ssp डॉ इलामरन और asp श्वेताभ पांडे
Read in your preferred language.
द दस्तक 24: अवागढ़ एटा,उत्तर प्रदेश:

अवागढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की हत्या

कमला देवी और बेटी प्रियंका के शव मिलने से कस्बे में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

एटा। थाना अवागढ़ कस्बा क्षेत्र में मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई। कमला देवी और उनकी बेटी प्रियंका के शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही SSP डॉ. इलामारन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ ASP श्वेताभ पाण्डेय और CO जलेसर भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और SOG को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या की वजह और घटना में शामिल लोगों के संबंध में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों तथा वारदात की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।