यश ने खरीदी 24 करोड़ रुपये की संपत्ति? अलीबाग के क्लब में पहले ही है शाहरुख खान-विराट कोहली की एलीट प्रॉपर्टी

कन्नड़ सुपरस्टार यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने महाराष्ट्र के अलीबाग में एक आलीशान संपत्ति खरीदी है। अलीबाग वैसे भी बॉलीवुड और खेल जगत की मशहूर हस्तियों के बीच वेकेशन होम के लिए काफी पॉपुलर है। यश और राधिका ने यह जमीन 24 करोड़ रुपये में खरीदी है। उन्होंने इस डील के लिए 1.44 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी, 60,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 5,200 रुपये डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट फीस के रूप में चुकाए हैं। यह डील 18 मई, 2026 को अलीबाग के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्टर हुई थी। यह संपत्ति रायगढ़ जिले के अलीबाग तालुका के कामथ गांव में है। यश ने पास-पास स्थित दो कृषि भूमि के टुकड़े खरीदे हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 5,289 वर्ग मीटर है। यह जमीन सीधे समुद्र तट से जुड़ी है। इसके पश्चिम में समुद्र है, पूर्व में गांव की सड़क है और उत्तर में एक संकरी गली है, जो सीधे बीच तक जाती है। इस जमीन पर एक रहने के लिए घर भी बना हुआ है। यश और उनका परिवार मुख्य रूप से बेंगलुरु के ‘प्रेस्टीज गोल्फशायर डुप्लेक्स’ में रहता है, जिसकी कीमत करीब 6 से 8 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कर्नाटक में उनका एक खुद का फार्म हाउस भी है।

Leave a Comment