अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म ‘धमाल 4’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया हुआ है। ओपनिंग डे पर इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला। बीते कल तीसरे दिन भी इसने रविवार का फुल फायदा उठाया है। यह फिल्म ऐसे वक्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जब दूसरी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 19.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। दूसरे दिन इसने 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन इसने 14 करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिल्म का कुल कलेक्शन 56.45 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। आपको बता दें कि ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों ने लगभग अच्छा कलेक्शन किया है। ऐसा लगता है कि ‘धमाल 4’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। ‘धमाल’ ने कुल 45.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘डबल धमाल’ ने कुल 59.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘टोटल धमाल’ ने कुल 155.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। देखना होगा कि क्या इन फिल्मों के कलेक्शन को ‘धमाल 4’ पीछे छोड़ पाती है या नहीं?
क्या ‘धमाल 4’ को मिला रविवार का फायदा? तीन दिनों में 50 करोड़ पार हुई कमाई; जानें कुल कलेक्शन
