फर्रुखाबाद दबंग परिवार की महिलाओं ने बदसलूकी कर पुलिस के कब्जे से पकड़े गए परिजनों को छुड़वा लिया। पुलिस किसी तरह एक आरोपी को ले जा सकी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। थाना मऊदरवाजा से बीते दिन टेंपो संख्या यूपी / 76 k 6832 चोरी हो गया था आज टेंपो मालिक ब्रजेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी ।थाने के दरोगा सूर्य कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ सायं लगभग 4.30 कोतवाली मोहम्मदाबाद के मोहल्ला शास्त्री नगर कबाड़ी मार्केट पहुंचे। दरोगा…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद : पुलिस ने ननिहाल में दफनायी गई बालिका का कराया पोस्टमार्टम
फर्रुखाबाद पुलिस ने ननिहाल में दफनायी गई बालिका आयुषी के शव का पोस्टमार्टम कराया है। आयुषी थाना नवाबगंज के ग्राम उखरा निवासी जयवीर की मृत पुत्री तमसा की 2 माह की पुत्री थी। तमसा की 25 जुलाई को ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी lजयवीर ने पुत्री के पति थाना मेरापुर के ग्राम रामापुर दवीर निवासी अमित यादव व उनके परिजनों के विरूद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।आयुषी की बुखार के कारण आज सुबह मौत हो गई ननिहाल वालों ने आयुषी के शव को गांव में दफना…
फर्रुखाबाद:तमंचे के बल पर रुपए लूटे
फर्रुखाबाद थाना मऊदरवाजा के ग्राम गढ़िया निवासी अजय पाल शाक्य को तमंचे से धमका कर दुकान से 2470 रुपए लूटे गए। अजय पाल ने अदालत के जरिए गांव के मनीष, कन्हैयालाल, छोटेलाल , रंजीत संजीव कुमार,मंगू एवं सुरेश के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।अजय पाल की गांव में परचून की दुकान है उधारी का तगादा किए जाने की रंजिश में तमंचे की नोक पर गोलक से जबरन लूटे गए। अजय को घसीट कर बाहर ले गए और उसकी जमकर पिटाई की गई।फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह
फर्रुखाबाद:युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत
फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद युवक अजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव चुन्नूपुर गढ़िया निवासी हीरालाल के 15 वर्षीय पुत्र अजीत की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।अजीत का शव कमरे में कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी पर लटका देखा गया। सुबह मां गीता ने कमरे का गेट खटखटाया तो दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो अजीत का शव लटक रहा था। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी आ गए तब उन्होंने हाथ डालकर दरवाजे…
फर्रुखाबाद: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्तनपान के लाभ घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करें
घर-घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बतायेंगी स्तनपान के लाभ फर्रुखाबाद नवजात को छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराना चाहिए । इसके अलावा उसे किसी भी प्रकार का तरल पदार्थ भी नहीं देना चाहिए । यहाँ तक की पानी भी नहीं, क्योंकि माँ के दूध में ही सभी पोषक तत्व पाये जाते हैं । इसलिए छह माह तक बच्चों के लिए मां का दूध ही अमृत के समान है । इसी को लेकर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत…
फर्रुखाबाद :मदरसे से छुट्टी ना मिलने से छात्र हुआ फरार तलाशने में जुटी पुलिस
फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरसे से छुट्टी न मिलने से गुस्साया छात्र मदरसे से भागकर गायब हो गया पुलिस ने छात्र की तलाश में रात में कांबिंग की।थाना कमालगंज के ग्राम शेखपुर निवासी बनी हसन का लगभग 11 वर्षीय पुत्र हारून हसन पड़ोसी गांव नगला दाऊद के मदरसे में पडता था।हारून हसन सुबह लगभग 8:00 बजे पढ़ने मदरसा में गया था हारून आसन ने मदरसे की मैडम से घर जाने के लिए छुट्टी मांगी तो मैडम ने इस बात की जानकारी हारून के भाई मोजम को दी। मोजम…
फर्रुखाबाद :सड़क हादसे में पीआरडी जवान की हुई मौत
फर्रुखाबाद : रामगंगा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरदोई के पीआरडी जवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन लोहिया अस्पताल आए।हरदोई जिले के थाना सांडी के गांव कुशलपुरवा निवासी सीताराम राजपूत उम्र लगभग 55 वर्ष गुरुवार देर रात राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव डबरी निवासी दामाद के घर बाइक से आ रहे थे। रामगंगा पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने…
फर्रुखाबाद-देरी पड़ सकती है भारी :डॉ. डीएस नाबियाल
फर्रुखाबाद: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जमीनी हकीकत को परखने के लिए स्वास्थ्य भवन लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ. डीएस नाबियाल ने मोहम्मदाबाद ब्लॉक के गावं ऊगरपुर और गैंसिंगपुर में पहुंचे तथा वहां संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में ग्रामीणों से जानकारी हासिल की ।डॉ. नाबियाल ने गांव वालों को मच्छर जनित बीमारी के बारे में विस्तार से बताया और साफ सफाई रखने व घर के आस-पास पानी न जमा होने देने की बात कही । आशा कार्यकर्ता से कहा कि वह…
फर्रुखाबाद : कोरोना काल में अनाथ हुई बालिकाओं की हाथ पीले कराएगी सरकार
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोविड-19 से प्रभावित/अनाथ हुई बालिकाओं की शादी में आर्थिक मदद प्रदान किये जाने की दिशा में तेजी से प्रयास शुरू किये जा चुके हैं । प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग वी. हेकाली झिमोमी ने इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर इस बारे में आवेदन आमंत्रित करने के साथ ही उसके त्वरित निस्तारण की बात कही है । उन्होंने कहा है कि कोविड-19 से प्रभावित अनाथ बालिकाओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता/अनुदान प्रदान करने के लिए…
फर्रुखाबाद : शिक्षक भर्ती में सात शिक्षकों के अभिलेखों में गड़बड़ी पाए जाने पर नोटिस जारी
फर्रुखाबाद: जिले में हुई शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में कुल सात, शिक्षकों के अभिलेखों में गड़बडी मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किये गये हैं|दरअसल 69 हजार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में हुई शिक्षक भर्ती में अभिलेखों का आनलाइन सत्यापन कराया गया| जिसमे सात शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किए गये हैं| उनका फिलहाल वेतन भी रोंक दिया गया है|बीएसए लाल जी यादव नें बताया कि सात शिक्षकों के आनलाइन सत्यापन में त्रुटियां मिली हैं, जिससे इनका वेतन रोककर शिक्षक अभिलेखों में सुधार…
फर्रुखाबाद:आटा चक्की का पाट फटने से सपा कार्यकर्ता की हुई मौत
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपर गांव मे सपा कार्यकर्ता सतेंद्र कुमार शाक्य की आटा चक्की गांव में ही है जो शाम के समय आटा चक्की को चला रहे थे तभी अचानक चक्की का पाट फट गया चक्की का एक बड़ा सा पत्थर टूट के उनके सीने से होता हुआ मुंह को तोड़ दिया जिससे बहुत अधिक रक्तस्राव होने लगा परिवारी जन उन्हें लेकर तुरंत फर्रुखाबाद अस्पताल ले गए अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिससे पारिवारिक जनों का रो रो कर बुरा हाल हैlसत्येंद्र कुमार…
फर्रुखाबाद: शुकरुल्लापुरओवरब्रिज निर्माण में बाधक बनी दुकानों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर
फर्रुखाबाद:शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज निर्माण में बाधक बनी दुकानों को जिला प्रशासन नें तोड़ दिया| ग्रामीणों नें जबरन ध्वस्तीकरण करानें का आरोप लगाया|दरअसल शुकरुल्लापुर में ओवरब्रिज निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है| जिसमे कई दुकानें बाधा बन रहीं थी| बुधवार को एसडीएम सुनील यादव व सीओ राजवीर गौर की मौजूदगी में भारी पुलिस बल आ गया| जिसके बाद जेसीबी नें जरा देर में भी दुकानों का ध्वस्तीकरण कर दिया| दुकानदारों व ग्रामीणों नें जेसीबी को रोंकनें का काफी प्रयास किया लेकिन किसी की भी एक ना चली|खिनमिनी निवासी राजेश बाबू,…
फर्रुखाबाद:ट्यूबवेल के कुएं में घुसे ग्रामीण की मौत से घर में मचा कोहराम
फर्रुखाबाद:जहानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्यूबवेल के कुंए का पंखा ठीक करनें के लिए घुसे अधेड़ ग्रामीण की मौत हो गयी| परिजनों नें कड़ी मसक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका | शव कुंए के बाहर आते ही कोहराम मच गया|जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरिकपुर निवासी लगभग 55 वर्षीय बिसम्भर सिंह सुबह लगभग 8:00 बजे अपने ट्यूबेल के कुंए में पंखा ठीक करनें के लिए घुसे थे लेकिन कुंए में जहरीली गैस होनें के चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गयी| काफी देर बाद मृतक का चेचेरा भाई…
फर्रुखाबाद :मलबे में दबकर मासूम बालक की मौत से घर में मचा कोहराम
फर्रुखाबाद : जहानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कच्ची दीवार के मलबे से दब कर बालक विवेक की मौत हो जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। विवेक थाना जहानगंज के ग्राम बेहटा निवासी गौतम बाथम का 5 वर्षीय पुत्र था। विवेक सुबह मकान की दीवार के किनारे मौजूद था तभी वर्षा के कारण कच्ची दीवार ढह गई।विवेक के मलबे में दब जाने पर परिवार में हाहाकार मच गया परिजनों ने प्रयास कर विवेक को मिट्टी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी गरीब गौतम पल्लेदारी कर गुजारा…
फर्रुखाबाद: जिला अधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अरुन्लनमोली जी ने टूल किट वितरण की
फर्रुखाबाद जिला अधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अरुन्लनमोली जी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 15 लाभार्थियों को टूल किट वितरण की टूल किट के माध्यम से रोजगार भी मिलेगा लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला जिस तरह से फर्रुखाबाद में रोजगार की समस्या बनी हुई है वहीं फर्रुखाबाद की हालत खस्ता होती जा रही हैअजीत शाक्य ब्यूरो रिपोर्ट
फर्रुखाबाद :जलभराव से लोगों की बड़ी मुश्किल कोतवाली प्रांगण में भरा पानी
फर्रुखाबाद : मोहम्मदाबाद नालियों के चोक होने और जल भराव की समस्या नगर में ही नहीं बल्कि सारे जिले को व्यापक रूप से प्रभावित कर रही है। जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है। तालाब समाप्त होते जा रहे हैं। वहीं नालों में खचाखच कीचड़ भरा हुआ जिससे वह चोक हो गये हैं। इस वजह बरसात का पानी प्रवाहित नहीं हो पाता और वह कहीं न कहीं जल भराव का रूप ले लेता है। यह समस्या दिन पर दिन गंभीर होती जा रही है।जरा सी बरसात में ही कोतवाली प्रागंण मोहम्मदाबाद में…
फर्रुखाबाद:बृहस्पतिवार को ठंडी सड़क ,जसमई ब राजेपुर तीनों उप केंद्रों पर 3 घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
फर्रुखाबाद: गुरुवार को तीन विधुत उपकेन्द्रों पर घंटे विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी| जिसका आदेश विद्युत विभाग नें जारी किया|अधिशासी अभियंता आरबी यादव नें जारी आदेश में कहा है कि 132/33 केवी विधुत पारेषण उपकेंद्र फतेहगढ़ में आवश्यक अनुरक्षण कार्य किये जानें के चलते उपकेंद्र ठंडी सड़क, केवी विधुत उपकेंद्र जसमई तथा उपकेंद्र राजेपुर में 29 जुलाई को लगभग 9 बजे से 12 बजे के बीच विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी|फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह
फर्रुखाबाद : ब्लॉक नवाबगंज में वीडीओ सहित कर्मचारी ड्यूटी से गायब -सीडीओ
फर्रुखाबाद विकास अधिकारी अरुनन्मोली के आकस्मिक निरीक्षण में ब्लॉक नवाबगंज कार्यालय की पोल खुल गई। सीडीओ अरुनन्मोली लगभग 11 बजे ब्लॉक कार्यालय पहुंची ब्लॉक में बीडीओ व अवर अभियंता रजनीश कुमार सहायक विकास अधिकारी पंचायत मयंक मोहन गौड, पत्र वाहक बृजमोहन, मनरेगा के सहायक लेखाकार राहुल चंदेल, कंप्यूटर ऑपरेटर रवी कुमार, तकनीकी सहायक मनोज कुमार, दिनेश कुमार।आदेश कुमार, खंड प्रेरक दिनेश कुमार बीएमएम अनुज शुक्ला ड्यूटी पर नहीं मिले।कर्मचारियों की लापरवाही से नाराज सीडीओ ने कर्मचारियों का वेतन एवं मानदेय काटने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी सुश्री प्रीती तिवारी…
फर्रुखाबाद: पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए ब कुपोषण की खुराक 30 अगस्त तक पिलाएं
फर्रुखाबाद: बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रतौंधी सहित आंखों की अन्य बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाने के लिए जनपद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का बुधवार को शुभारम्भ हुआ | यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा । अभियान के दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के करीब 2.36 लाख बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने बताया कि टीकाकरण सत्र…
फर्रुखाबाद: रेलवे स्टेशन हुई बेवड़ो का अड्डा
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग में कभी यात्रियों के लिए अच्छी व्यवस्था थी. वही आज के समय में बेवड़ो शराबियों ने अपना अड्डा बना रखा है. लोग आजकल पुरानी रेलवे स्टेशन को टॉयलेट घर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं .रेलवे प्रशासन नजरअंदाज करते हुए दिख रहा है.अजीत शाक्य ब्यूरो रिपोर्ट
