फर्रुखाबाद:- आज 11 फरवरी को संपूर्ण समाधान दिवस थाना मऊदरवाजा में संपन्न हुआ जिसमें जिलाधिकारी संजय सिंह ,पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा तथा सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी । थाना दिवस पर कुल 10 मामले आये । अधिकतर शिकायते राजस्व विभाग की देखने को मिली है । जिलाधिकारी महोदय ने लेखपालो को विशेष निर्देश देकर कहा कि आप अधिक गहनता से शिकायतों का निस्तारण और जांच करे । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह ने सभी थाना कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:सीएमओ ने 11 वर्षीय प्रियांशी को एलबेंडाजॉल की गोली खिला अभियान का किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद 10 फरवरी 2023 राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हर साल 10फरवरी को मनाया जाता है जिसमें 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाती है l इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम विजाधरपुर में बने प्राइमरी विद्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने कक्षा 4 की छात्रा प्रियांशी को एलबेंडाजॉल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया lसीएमओ ने बताया कि बच्चों के पेट में कृमि यानि कीड़ा है तो उसे तमाम तरह की परेशानियां हो सकती…
फर्रुखाबाद :यूपी पुलिस का मानवीय कार्य महिला को अपने हाथों से पहनाई चप्पल
फर्रुखाबाद थाना अध्यक्ष जहानगंज बलराज भाटी व आरक्षी मानवेंद्र सिंह किसी कार्य से मार्केट में साथ में थे अपने कार्य को कुशलता से करते हुए उन्हें वहां एक महिला दिखी जो नंगे पैर थी थाना अध्यक्ष भाटी जी की नजर उन पर पड़ी उन्होंने उस महिला से उसकी पीड़ा पूँछी तो महिला बड़ी परेशान दिखी उस महिला को खाद्य सामग्री भेंट करते हुए चप्पल भी पहनाई गई इतना मानवीय कार्य यूपी पुलिस के फर्रुखाबाद मे किया
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज पेट के कृमि बच्चों के शारीरिक विकास में बाधक -सीएमओ
फर्रुखाबाद 9 फ़रवरी 2023 जिले में 10 फरवरी यानि शुक्रवार से कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए दो चरणों में एक साल से 19 साल की उम्र तक के कुल 9,07,820 बच्चे व किशोरों को पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा , बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग और पंचायती राज समेत 11 विभागों की मदद ली जाएगी। अभियान की सफ़लता के लिए एएनएम, आशा , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित किया जा चुका है l दूसरा चरण 13 फरवरी…
फर्रुखाबाद:- सड़क पर गिर पीपल, प्रशासन लापरवाह ।
फर्रुखाबाद:- आज सुबह ग्राम ढिलाबल में पीपल का पुराना पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गया जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया । ढिलाबल से बघार नाला की ओर जाने बाले मार्ग पर पर गड़िया गांव के पास पीपल का पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई । जिसकी सूचना कई बार प्रशासन को दी गई लेकिन अभी शाम 3 बजे तक पेड़ को मार्ग से नही हटाया गया है । जहां सरकार ना सड़क दुरुस्ती पर ध्यान देती है और ना ही मार्ग अवरुद्ध होने पर जल्दी कोई कार्यवाही नही…
फर्रुखाबाद :- डॉ कन्हैया माहौर को एस. एल एस. रिकॉग्निशन अवार्ड से किया गया सम्मानित ।
फर्रुखाबाद:- एसोसिएट प्रोफेसर एवं जंतु विज्ञान विभाग डॉ. कन्हैया माहौर रिकोगनिशन अवार्ड से सम्मानित किया गया । आपको बता दे आर. पी . पी. जी. महाविद्यालय कमालगंज फर्रुखाबाद, के जंतु विज्ञान विभागध्यक्ष डॉ. कन्हैया माहौर को चित्रकूट के महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय सतना मध्य प्रदेश में ” सतत विकास लक्ष्यों के परिप्रेक्ष्य में जीवन विज्ञान के नए आयाम ” पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में जीवन विज्ञान के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए एस. एल एस. रिकोगनिशन अवार्ड से सम्मानित किया गया ।यह अवार्ड महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के…
फर्रुखाबाद :- सी एच सी बरौन में धूम धाम मनाया गया कन्या जन्मोत्सव ।
फर्रुखाबाद :- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में कन्या जन्म उत्सव का आयोजन किया गया । फर्रुखाबाद जिले के थाना मऊदरवाजा अंतर्गत सीएचसी बरौन फर्रुखाबाद में हर्षोल्लास के साथ कन्या जन्मोत्सव मनाया गया । कन्या जन्मोत्सव में दीप प्रज्वलित कर अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि भारत देश मे नारियो को प्राचीन काल से ही पूजा गया है । समाज मे अगर बेटियां नही होगी तो बहन,पत्नी और माँ भी नही होगी…
फर्रुखाबाद : घर लेना हुआ अब और भी आसान
देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन यानी एलआईसी कई वर्गों में होम लोन प्रोवाइड कराती है नई व्यवस्था के अनुसार एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ब्याज दर को संशोधित कर 8.65% कर दिया गया है एलआईसी के लगे कैंप में दी गई जानकारी के अनुसार होम लोन घर को बनाने व बने हुए घर को आसान किस्तों पर क्रय करने के लिए दिया आता है जाता हैइस प्रक्रिया में क्या-क्या दस्तावेज लगाए जाते हैं पूरी प्रक्रिया की जानकारी आज फतेहगढ़ पुलिस लाइन के बाहर लगे कैंप में दी…
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की सफ़लता के लिए एएनएम व आशा प्रशिक्षित
फर्रुखाबाद, 4 फ़रवरी 2023 जिले में 10 फरवरी से कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए दो चरणों में एक साल से 19 साल की उम्र तक के कुल 9,07,820 बच्चे व किशोरों को पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाएगी। अभी तक जिले में एक दिन का अभियान चलाया जाता था, लेकिन अब इसे दो चरणों में चलाने की योजना है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा , बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग और पंचायती राज समेत 11 विभागों की मदद ली जाएगी। अभियान की सफ़लता के लिए…
फर्रुखाबाद :महिला ने तहसील दिवस में रो-रोकर लगाई गुहार पुलिस की मिलीभगत के चलते नहीं मिल रहा न्याय
अभी कुछ दिन पहले ही जेठानी द्वारा देवरानी को मारपीट करने का मामला सुर्खियों में रहा था महिला ने थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक के दरवाजे गुहार लगाती रही लेकिन न्याय मिलता ना देख आज महिला स्वेता कुशवाहा ने सदर फर्रुखाबाद तहसील में (संपूर्ण समाधान दिवस में )एसडीएम सदर संजय सिंह के सामने रो-रो कर लगाई गुहार महिला ने बताया उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं एसडीएम साहब ने महिला को पूरी बात धैर्य पूर्वक समझाया और उस को सांत्वना मनाते हुए कहा कि उसे न्याय मिलेगा भरोसा रखिए…
फर्रुखाबाद: जिला कारागार में ग्लोबल समिट 2023 हेतु निवेशकों से संपर्क व संवाद का कार्यक्रम किया आयोजित
फर्रुखाबाद, आज 04. फरवरी.23 को कारागार मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में उ.प्र. ग्लोबल समिट 2023 हेतु निवेशकों से संपर्क व संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे गौरव अग्रवाल एम.डी., लाटेरा होम ग्रुप, रोहित गोयल चेयरमैन भारतीय औधौगिक एसोसिएशन एवम एम.डी. फर्रुखाबाद टेक्सटाइल पार्क प्रा.लि. फर्रुखाबाद। हिमांशु शाक्य प्रबंधक, शिवरतन,राजकुमार गौतम और हुकुम सिंह गौतम, गौतम बुद्धा डेवलपमेंट सोसायटी फर्रुखाबाद द्वारा भाग लिया गया । कार्यक्रम में जेल उत्पाद की प्रदर्शनी लगा कर जेल निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया । संपर्क व संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते…
फर्रुखाबाद:विधायक प्रतिनिधि ने तीन क्षय रोगियों को दी पोषण पोटली लिया गोद
फर्रुखाबाद, 3 फ़रवरी 2023 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में अमृतपुर विधायक प्रतिनिधि कमल भारद्वाज ने फीता काटकर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया l उन्होंने तीन क्षय रोगियों को गोद लिया और पोषण पोटली प्रदान की lशिविर में आये लोगों को मानसिक रोग, उसके लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि आज के समय में सभी लोग किसी न किसी रूप से शारीरिक समस्याओं से घिरे रहते हैं l हमारा खानपान गलत हो गया फास्ट…
फर्रुखाबाद :मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने जिला जेल की किचन को देखा और खाने की गुणवत्ता को परखा
कारागार की पाकशाला में फाइव स्टार भोजन की व्यवस्था में भोजन बनाने की प्रक्रिया को जानने और सीखने के लिए श्री अनूप कश्यप , प्रशासनिक अधिकारी, डा. मुकेश विश्वकर्मा सहायक प्रवक्ता और सुंदर शाह शैफ मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज फर्रुखाबाद द्वारा कारागार की किचिन की व्यवस्था को देखा आवश्यक जानकारी की गई । उल्लेखनीय है कि मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में लगभग 400 विद्यार्थियों के लिए भोजन बनाने हेतु किचिन संचालित है । कारागार की फाइव स्टार रेटिंग किचिन के चर्चा समाचार पत्रों के माध्यम से…
फर्रुखाबाद:विश्व कैंसर दिवस कल, लोगों को करेंगे जागरूक
फर्रुखाबाद, 2 फरवरी 2023 मोहल्ला हरभगत निवासी अखिलेश अग्निहोत्री, 45 वर्ष ने बताया कि जब मैं लगभग 17 वर्ष का था तो गुटखा खाने लत लग गई। हर दिन ज्यादा से ज्यादा गुटखा खाने की धुन ऐसी लगी कि यह मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। कुछ ही दिन बाद मेरे मुंह में छाले पड़ गए और दांत में दर्द भी होने लगा। कुछ दिन दवा भी खाई लेकिन आराम नहीं मिला। दिसंबर 2020 में रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग में मेरी वायोप्सी हुई। जांच होने पर कैंसर की…
फर्रुखाबाद:विधायक प्रतिनिधि शिल्पी गंगवार ने मानसिक स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद ,1 फरवरी 2023 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचसी कायमगंज में बुधवार को कायमगंज विधायक प्रतिनिधि शिल्पी गंगवार ने फीता काटकर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया l शिविर में आये लोगों को मानसिक रोग, उसके लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी गयी।साथ ही अन्य रोगियों को भी उचित दवा और परामर्श दिया गया lराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने कहा कि घर में किसी भी व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन नजर आये, हर समय परेशान दिखे, बेवजह…
फर्रुखाबाद:पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने चलाया मेला रामनगरिया पांचाल घाट पर स्वच्छता अभियान
फर्रुखाबाद, आज 01 फरवरी 2023 को पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत डीजी एनसीसी नई दिल्ली, एनसीसी निदेशालय लखनऊ तथा ग्रुप हैडक्वाटर अलीगढ़ के निर्देशन में 12 यू पी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ द्वारा मेला रामनगरिया पांचाल घाट पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया ।01 फरवरी सुबह 9:00 से नमामि गंगे की परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल तथा 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के एनसीसी ऑफिसर प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर द्वारा 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोमिल शर्मा के निर्देशन में पांचाल घाट स्थित मेला रामनगरिया में…
फर्रुखाबाद :- जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ कन्हैया माहौर को अंतरराष्ट्रीय रिकॉग्निशन अवार्ड से सम्मानित किया गया,फर्रुखाबाद का नाम किया रोशन ।
फर्रुखाबाद:- आर. पी. पी. जी. महाविद्यालय, कमालगंज फर्रुखाबाद के डॉ. कन्हैया माहौर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष जंतु विज्ञान विभाग को मध्यप्रदेश के खजुराहो में दिनाँक 29.01.2023 से दिनांक 31.01.2023 तक संपन्न हुई अंतराष्ट्रीय कांफेस में एंटीऑक्सीडेंट पर प्रदर्शित शोध पत्र को सराहा गया । शोध के क्षेत्र में डॉ माहौर के किये गए उत्कृष्ट कार्यो और सेवा ,योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय रिकोगनिशन अवार्ड से सम्मानित किया गया । डॉ. कन्हैया माहौर ने फर्रुखाबाद के साथ साथ आर. पी. पी. जी. कालेज सहित कानपुर यूनिवर्सिटी का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन…
फर्रुखाबाद:सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने की ली गई शपथ
फर्रुखाबाद, 30 जनवरी 2023 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाई गयी | इस मौके पर पांचाल घाट स्थित कुष्ठ मुक्त आश्रम पर कुष्ठ मुक्त रोगियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेल्फ केयर किट (लोसन, ट्यूब, बैंडेज) मिठाई और फल का वितरण प्रभारी जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ दीपक कटारिया द्वारा किया गया l इसके साथ ही जिले की सीएचसी, सिविल अस्पताल और सीएमओ आफिस में स्वास्थ्य कर्मियों ने कुष्ठ रोगियों की पहचान, उनका इलाज कराने के साथ ही उनसे भेदभाव न करने की…
फर्रुखाबाद:एडी ने कोविड टीकाकरण अभियान का लिया जायजा,लोगों ने टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
फर्रुखाबाद ,29 जनवरी 2023 कोरोना संक्रमण के खतरे पर सरकार व स्वास्थ्य विभाग पूरा एहतियात बरत रहे हैं। लोगों को इससे बचाने के लिए छूटे हुए लोगों का टीकाकरण व दोनों डोज लगवाने वालों को प्रिकाशन डोज के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में रविवार को शासन के निर्देश पर शहरी क्षेत्र व सभी ब्लाकों में सेशन लगाकर मेगा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित हुआ। इसी क्रम में अपर निदेशक कानपुर मंडल डॉ सरोज बाला सिंह और डीआईओ डॉ प्रभात वर्मा ने सेंट्रल जेल और सीएचसी कमालगंज का निरीक्षण…
फर्रुखाबाद:कुष्ठ रोग दिवस पर कुष्ठ रोगियों को दी जाएगी सेल्फ केयर किट स्पर्श’ कुष्ठ जागरूकता अभियान आज से शुरू
फर्रुखाबाद , 29 जनवरी 2023 कुष्ठ के विरूद्ध फिर युद्ध शुरू करने की तैयारी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि यानि 30 जनवरी को एंटी लेप्रोसी डे (कुष्ठ निवारण दिवस) के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी 30 जनवरी को कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह 13 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अपने-अपने स्तर से जागरूक करेगा। स्वास्थ्य विभाग ऐसे रोगियों की खोज के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य टीम जनपदवासियों को कुष्ठ…
