कन्नौज:छिबरामऊ में नाबालिग किशोरी का अपहरण, पुलिस से कार्रवाई की मांग

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जनपद के कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन ने कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोस के युवक समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला सैय्यदबाड़ा विरतिया, कस्बा व थाना छिबरामऊ निवासी रोहित पुत्र कमलेश ने प्रभारी निरीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन कुमकुम को दिनांक 17 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 12 बजे…

कन्नौज: यूरिया की किल्लत, अधिक वसूली व नकली दवा-बीज पर भड़के किसान — SDM को सौंपा ज्ञापन

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 जनपद के छिबरामऊ क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के निर्देश पर संगठन पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यूरिया की कमी, तय दाम से अधिक वसूली व नकली दवा-बीज की बिक्री जैसे गंभीर मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। किसानों ने बताया— यूरिया नहीं मिल रही, फसल बर्बाद ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में किसानों को समय से यूरिया नहीं मिल पा रही है।…

कन्नौज में प्रशासन मुस्तैद: कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर डीएम व एसपी ने मेहंदी घाट का किया निरीक्षण

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025  कार्तिक माह की पूर्णिमा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज मेंहदी घाट (थाना कोतवाली क्षेत्र) का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में की गई सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालु-प्रबंधन की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़भाड़ से…

कन्नौज:थाना तिर्वा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जनपद पुलिस ने चोरी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना तिर्वा पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में…

कन्नौज:जलेसर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान बिछड़ा मासूम पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिला

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज क्षेत्रान्तर्गत जलेसर घाट पर स्नान हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसी दौरान भीड़भाड़ में गौरव पुत्र अजय, उम्र लगभग 5 वर्ष, निवासी ग्राम भूड़पुरवा, थाना गुरसहायगंज, अपने परिजनों से बिछड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर तैनात खोया–पाया केन्द्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बालक की तलाश शुरू की। थोड़े ही समय में पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उसके परिजनों को…

कन्नौज:पंकज शाक्य बने बहुजन समाज की नई आवाज़, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कर रहे उल्लेखनीय कार्य

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2025 ओबीसी महासभा के छिबरामऊ विधानसभा अध्यक्ष पंकज शाक्य इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। समाज के वंचित, पिछड़े और बहुजन वर्ग के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने वाले पंकज शाक्य सामाजिक न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए लगातार सुर्खियों में हैं। पंकज शाक्य न केवल युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं, बल्कि बुजुर्गों के बीच भी सम्मान का स्थान प्राप्त कर चुके हैं। उनका मानना है कि “शिक्षा ही बहुजन समाज की…

कन्नौज से बड़ी खबर — आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन में शामिल हुए विधायक सुशील शाक्य

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 आज जिला कार्यालय में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – युवा सम्मेलन” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपुर विधायक माननीय श्री सुशील शाक्य ने शिरकत की और युवाओं को प्रेरणादायक संबोधन दिया। अपने संबोधन में विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि — “युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक युवा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज का युवा यदि दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ…

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान कन्नौज पीएचसी बनेगी पूरे प्रदेश के लिए मॉडल, जल्द होंगी नई नियुक्तियाँ

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने आज कन्नौज में आयोजित एक जनसभा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कन्नौज की पीएचसी को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा और पूरे प्रदेश की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) को कन्नौज मॉडल पर डेवलप किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा, “कन्नौज हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। इसे हम एक मॉडल जिला बनाकर पूरे प्रदेश के सामने उदाहरण के रूप में पेश करेंगे।” ब्रजेश पाठक…

कासगंज:सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस, पहुंची 27 शिकायत

कासगंज। पटियाली तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कासगंज द्वारा की गई। समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन, उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा और नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर कुल 25 शिकायती पत्रों की आमद हुई, जिसमें 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। शनिवार की दोपहर दो बजे तक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस…

कन्नौज: पुलिस अधीक्षक ने किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण, नवआरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज रिज़र्व पुलिस लाइन कन्नौज में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों और नवचयनित आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ भी लगवाई। अनुशासन और प्रशिक्षण पर जोर निरीक्षण के दौरान टोलीवार ड्रिल करवाई गई और परेड में एकरूपता व अनुशासन को और बेहतर बनाने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास…

कन्नौज: सलेमपुर में हुआ सात दिवसीय बुद्ध कथा का भव्य आयोजन

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 ग्राम पंचायत रायपुर-सलेमपुर में इस वर्ष दूसरी बार सात दिवसीय बुद्ध कथा का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम के प्रमुख समाजसेवी आदरणीय धनीराम शाक्य एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती फूलन देवी के सहयोग से संपन्न हुआ। विश्व गुरु तथागत भगवान बुद्ध की असीम अनुकंपा से धम्म प्रेमियों को बुद्ध कथाओं के श्रवण, कथावाचन और अपने विचार प्रस्तुत करने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ। बुद्ध कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचक आदरणीय मनोज ब्लास्टर बौद्ध ने बड़े ही भावपूर्ण एवं सरल ढंग से…

कन्नौज:पति की हत्या के मामले में पत्नी व प्रेमी को आजीवन कारावास, न्यायालय ने 60-60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद के चर्चित हत्या मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अभियुक्ता पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों को आजीवन कारावास के साथ-साथ 60-60 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। मामला क्या था थाना छिबरामऊ क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 412/2023 धारा 302 भादवि के तहत यह मामला दर्ज किया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार अभियुक्ता शिखा शर्मा ने अपने प्रेमी सगीर के साथ मिलकर अपने पति राजू शर्मा की गला दबाकर…

कन्नौज: वांछित अभियुक्त श्याम सिंह थाना सौरिख पुलिस के हत्थे चढ़ा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद की थाना सौरिख पुलिस ने वांछित अभियुक्त श्याम सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 12 सितम्बर 2025 को राजेश कुमार निवासी ग्राम रन्नापुर्वा, थाना तालग्राम ने थाना सौरिख में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि रंजिशन अभियुक्तगण श्याम सिंह, रामा…

कन्नौज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को दबोचा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 जनपद पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए थाना कोतवाली क्षेत्र से एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान मौसमपुर मौरारा के पास पुलिस टीम ने अभियुक्त होरीलाल उर्फ…

कन्नौज: पॉक्सो एक्ट मामले में अभियुक्त को 3 वर्ष की सजा व जुर्माना

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जनपद कन्नौज में पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक चिन्हित प्रकरण में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। थाना छिबरामऊ क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 904/2018 धारा 354 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट में दोषी पाए गए अभियुक्त को तीन वर्ष का कारावास और 6,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। मामले के अनुसार अभियुक्त ने वादी की नाबालिक पुत्री को गलत नियत से पकड़ने का प्रयास किया था। घटना के बाद पीड़िता के परिवार की तहरीर पर थाना छिबरामऊ में मुकदमा…

कन्नौज में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी आयोजित, एसपी ने दिए कड़े निर्देश।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जनपद कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन्स सभागार में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा जिले के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधों पर नियंत्रण रखना था। इसमें गंभीर अपराधों की विवेचना, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला एवं बाल अपराधों पर विशेष चर्चा की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों…

कन्नौज पुलिस अधीक्षक ने किया साप्ताहिक परेड व प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जनपद कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज रिजर्व पुलिस लाइन पर साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं नवचयनित आरक्षियों के बीच दौड़ लगवाकर उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया। एसपी ने परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई और प्रभारी पुलिस लाइन को इसे और बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। परेड के बाद सभी पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया…

कन्नौज पुलिस की बड़ी सफलता : 24 घंटे में चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्राजीय गिरोह से जुड़े तीन शातिर चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 703/2025 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की…

कन्नौज: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य विकसित उत्तर प्रदेश बैठक में हुईं शामिल, बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने आज गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट कन्नौज में आयोजित “विकसित उत्तर प्रदेश” विषयक बैठक में सहभागिता की। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित विकास लक्ष्यों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनपद कन्नौज की विकास प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रिया शाक्य ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद सुनिश्चित करें और किसी भी प्रभावित परिवार को…

कन्नौज में सीसी रोड का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली सौगात

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री प्रिया शाक्य ने आज शंकरपुर (सौरिख) में जखा डामर रोड से शंकरपुर तक बने सी० सी० मार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत शंकरपुर के प्रधान श्री गौरव शाक्य, डॉ. ब्रजेश शाक्य, उनकी पत्नी श्रीमती शशिप्रभा शाक्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग…