AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं. समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि प्रदर्शन करने के लिए कोई और जगह चुन लेते. मेहमानों के सामने ऐसा प्रदर्शन नहीं करना चाहिए था. भारत मंडपम में एआई समिट के बीच यूथ कांग्रेस ने अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शर्ट उतारकर प्रोटेस्ट किया. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सभी 4 आरोपियों…
Category: उत्तर प्रदेश
बाँदा :कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन नगरीयके अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 26 की तैयारी हेतु मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुमार धर्मेंद्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन नगरीयके अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 26 की तैयारी हेतु मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गयाl, प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 2025-26 में किए जाने वाले सर्वेक्षण कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका /नगर पंचायत एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारियों को दी गईl, यह स्वच्छ सर्वेक्षण मार्च, 2026के द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगाlप्रशिक्षण में शहर को स्वच्छ रखने के लिए कूड़ा कलेक्शन सेंट्रो एवं डंपिंग के…
अटल आवासीय विद्यालय अछरौड बांदा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला नोडल अधिकारी डॉ मुकेश पहाड़ी की देखरेख में अटल आवासीय विद्यालय अछरौड बांदा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं टेली मानस नंबर 14416 से संबंधित एक कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में मुख्य वक्ता मनोरोग विशेषज्ञ डॉ आलोक गुप्ता ने बताया कि बच्चों को किशोरावस्था में अवसाद, चिंता और व्यवहार संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है, जो अक्सर शिक्षा और जीवन को प्रभावित करते हैं। पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद, और सकारात्मक वातावरण इस दौर में मानसिक स्थिरता के लिए आवश्यक हैं।…
फर्रुखाबाद में दो मामलों में दोषसिद्धि: अभियुक्तों को कारावास व अर्थदंड की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी के निर्देशों के क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि कर सजा सुनाई गई है। 🔹 पहला मामला: 1992 का प्रकरण, 3 वर्ष का साधारण कारावास अभियुक्त मुन्ना पुत्र वीरभान सिंह, निवासी नगला भूड, थाना कमालगंज, जनपद फर्रुखाबाद के विरुद्ध मु0अ0स0 116/1992, वाद संख्या 1664/1996, धारा 323, 324, 325 भा.द.वि. के तहत थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना…
फर्रुखाबाद में बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, वर-वधू को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद में एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी समारोह में नगीना पुत्री श्री आमोद शाक्य निवासी ग्राम ज्योनी, पोस्ट रसीदपुरमई एवं गौरव पुत्र श्री अशोक शाक्य निवासी ग्राम रठौरा, पोस्ट ताजपुर, जनपद फर्रुखाबाद का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाज से सम्पन्न कराया गया। समारोह में बौद्ध परंपराओं के अनुसार त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कराते हुए वैवाहिक विधि सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा वर-वधू को वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं देते हुए विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने कायमगंज तहसील का किया औचक निरीक्षण, राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने तहसील कायमगंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, फार्मर रजिस्ट्री, उप निबंधक कार्यालय एवं विभिन्न पटलों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वादों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने थाना कायमगंज का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा थाना कायमगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, आगंतुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, मालखाना तथा बंदी गृह का गहन परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने…
फर्रुखाबाद:कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद के जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की स्थिति, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, 15वें वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग…
फर्रुखाबाद में सघन चेकिंग अभियान: ओवरलोडिंग में 2 ट्रक सीज, रिफ्लेक्टिव टेप न होने पर 3 वाहन जब्त
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद में सड़क सुरक्षा एवं राजस्व वसूली को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान दो ट्रक ओवरलोड पाए गए। इनमें से एक ट्रक पर परिवहन विभाग का ₹15,000 टैक्स भी बकाया था। दोनों ट्रकों को तत्काल सीज करते हुए कुल ₹73,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके…
फर्रुखाबाद:क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने कोतवाली मोहम्मदाबाद का किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा द्वारा कोतवाली मोहम्मदाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की समस्त व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं सुविधाओं का गहनता से परीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मिशन शक्ति केंद्र, थाना परिसर की बैरक, पुलिस मेस, थाना कार्यालय एवं हवालात का सम्यक रूप से निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी ने अभिलेखों का अवलोकन कर उनकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की तथा रिकॉर्ड संधारण में शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बैरकों की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था,…
फर्रुखाबाद:उ.प्र.पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिता की हत्या में पुत्र गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 एसओजी, सर्विलांस और थाना जहानगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (डंडा) भी बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना जहानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2026, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त अमन कुमार…
फर्रुखाबाद:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठण्डी सड़क, 20 फरवरी को रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला, 180 पदों पर भर्ती का अवसर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क परिसर में दिनांक 20.02.2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में कुल 04 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जिनके माध्यम से 180 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों में प्रमुख रूप से इंडिया यामाहा मोटर प्रा. लि. (ग्रेटर नोएडा – 50 पद), हाउवे रूप प्रेसिजन टेक्नोलॉजी लि. (मानेसर –…
फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, बैंक एवं धारा 138 एनआई एक्ट मामलों के निष्पादन पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में लघु आपराधिक एवं धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) मामलों के प्रभावी निस्तारण हेतु एडीआर भवन में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक श्री नीरज कुमार, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के निर्देशन में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन न्यायाधीश/सचिव श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा किया गया। अध्यक्ष महोदय…
राजपाल यादव भतीजी की शादी में धोती पहन झूमकर नाचे, जमानत पर रिहाई के बीच पत्नी संग भी ठुमके
चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के 13 दिन बाद राजपाल यादव को तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आने के बाद एक्टर अपनी भतीजी की शादी में जमकर नाचते नजर आए। इससे पहले उन्होंने परिवार में एक शादी का हवाला देते हुए जमानत की अर्जी दी थी। इसके अलावा, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और शुभचिंतकों को आर्थिक कठिनाइयों के समय उनका साथ के लिए धन्यवाद दिया। वायरल वीडियो में राजपाल यादव कुर्ता और धोती पहने अपनी भतीजी की शादी…
लखीमपुर खीरी : भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज) भारतीय किसान यूनियन अमन संधू के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए गए, जिनमें मुख्य रूप सेगोला नवीन मंडी समिति की महरताला से लोहिया पुल तक जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) को हस्तांतरित करने की मांग,बढ़ती महंगाई को देखते हुए गेहूं की MSP पर ₹200 प्रति कुंटल बोनस…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी सभागार में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में वेण्डर चयन के उपरांत वेण्डर के स्तर पर लम्बित आवेदन, बिजली विभाग में नाम, लोड, बिजली का बिल इत्यादि संशोधन से सम्बंधित लम्बित प्रकरण, विद्युत विभाग के अन्तर्गत निरीक्षण हेतु लम्बित प्रकरण एवं स्मार्ट मीटर से सम्बंधित प्रकरण, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत बैंक स्तर पर लोन निर्गत/पार्शियल पेमेण्ट सम्बंधित लम्बित प्रकरणों के बारे…
प्रयागराज: गाँवों के हर मकान की अद्वितीय आईडी है घरौनी
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली आबादी के घरों का कोई नक्शा या नम्बर नहीं होता है। जमीन के जिस भाग पर विभिन्न वर्गों के परिवार मकान बनाकर रहते हैं, उस क्षेत्र को राजस्व विभाग के नक्शे में आबादी क्षेत्र घोषित किया गया है। आबादी क्षेत्र में बहुत से परिवारों के घर होते है, किन्तु इस घर पर किसी के नाम से वह मकान नहीं होता है। ऐसी स्थिति में स्वामित्व व कब्जों को लेकर गाँवों में पारिवारिक या पडोसी से विवाद मारपीट व मुकदमेबाजी भी होती है।…
लखीमपुर खीरी : गुमशुदा बच्चियों को 24 घण्टे में सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को किया सुपुर्द
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ ख्याति गर्ग द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में दिनांक – 18.02.2026 दिन बुधवार को कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 119/2026 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित गुमशुदा दो नाबालिग बच्चियो की बरामदगी हेतु सीसीटीवी फुटेज व सर्विलान्स टीम जनपद खीरी की मदद से प्रयास कर सलीम खान पुत्र मो0 रफीक निवासी मो0 इस्लामनगर गोटैय्याबाग थाना कोतवाली सदर…
लखीमपुर खीरी : दुधवा टाइगर रिजर्व में हाथी–मानव संघर्ष प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित
लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज) दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन परिसर स्थित ऑडिटोरियम में हाथी–मानव संघर्ष प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व के निर्देशन में दुधवा टाइगर रिजर्व एवं डब्लू डब्लू एफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक डब्लू डब्लू एफ इंडिया, नई दिल्ली से आए एलीफैंट प्रोग्राम के प्रमुख डॉ. अरित्र खेत्री तथा वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन रहे। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए उप निदेशक दुधवा टाइगर…
फर्रुखाबाद:बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 फरवरी 2026 जनपद में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, नकल-विहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में अरुण कुमार सिंह (अपर जिलाधिकारी) एवं अरुण कुमार सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक) ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कक्षों की व्यवस्थाओं, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा परीक्षार्थियों की…
