पीलीभीत में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या कर घर में फेंक दिया शव
पीलीभीत, थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव मीरापुर कोंधा में एक युवक की घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या कर दी गई। परिजन जब खेत पर चले गए तभी आरोपी शव घर में फेंक गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव मीरापुर कोंधा निवासी सेवाराम ने बताया कि उनके भतीजे प्रेमशंकर की गांव के ही एक युवक से रंजि