भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा करेगी लखनऊ में सूफी संवाद महा अभियान का आयोजन
लोकसभा चुनाव 2024 में मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा प्लान बनाया है. मिशन 2024 को लेकर मुस्लिम समाज में बीजेपी के आउटरीच कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 अक्टूबर को पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चा ‘सूफी संवाद महा अभियान’ का आयोजन करने जा रही है.