उत्तर प्रदेश की खाली हुई 10 राज्यसभा की सीटों पर भाजपा ने अपने सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की खाली हुई 10 राज्यसभा की सीटों पर अपने सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। आज यह सातों उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इन सातों उम्मीदवारों के बदौलत बीजेपी उत्तर प्रदेश की कई लोकसभा सीटों पर जाति और क्षेत्रीय समीकरण साधेगी। यूपी के जिन 10 सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है उनमें से अभी तक 9 सीटें बीजेपी के पास और एक सीट सपा के पास थी।भाजपा द्वारा ऐलान किए गए सात राज्यसभा सदस्यों मैं सिर्फ सुधांशु त्रिवेदी को ही दोबारा मौका…

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा, खुद बताया फैसले का कारण

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा से राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए दी। उन्होंने पोस्ट के जरिए सपा मुखिया अखिलेश यादव और पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को भी टैग किया। साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देने का कारण भी बताया। सपा नेता ने कहा- “जबसे मैं समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हुआ, लगातार जनाधार बढ़ाने की कोशिश की। सपा में शामिल होने के दिन ही मैंने नारा दिया था “पच्चासी…

छह दिन 13 जिले और 21 लोक सभा सीट, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्तर प्रदेश में नया रूट मैप

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्तर प्रदेश में नया रूट मैप तैयार किया गया है। 16 से 22 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में 6 दिनों तक राहुल गांधी की यात्रा रहेगी। यात्रा 13 जिलों से होते हुए 20 लोकसभा को कर करेगी। 16 फरवरी को पूर्वांचल से चंदौली से उत्तर प्रदेश में एंट्री करेगी और पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ के संसदीय क्षेत्र से होते हुए झांसी से मध्य प्रदेश जाएगी। अमेठी-रायबरेली के जिले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की यात्रा में शामिल…

नितीश सरकार फ्लोर टेस्ट में होगी पास, NDA को यकीन, खेला करने के मूड में है JDU

बिहार की नई नीतीश कुमार सरकार का शक्ति परीक्षण आज विधानसभा में होने वाला है. नई राज्य सरकार का गठन नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय जनता पार्टी और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के सहयोग से हुआ है. बिहार की विधानसभा में नीतीश कुमार को बहुमत साबित करना है लेकिन उससे पहले नतीजों को लेकर कहा जा रहा है कि यह सरकार कुछ घंटों की मेहमान है. राष्ट्रीय जनता दल को यकीन है कि नीतीश सरकार सदन में अपना बहुमत साबित नहीं कर पाएगी. कहा जा रहा है कि…

योगी सरकार ने शनिवार को दोनों सदनों में लिफ्ट एंड एस्केलेटर बिल चर्चा के बाद ध्वनि मत से पास हो गया

उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लिफ्ट और एस्केलेटर के कारण बढ़ते हादसों पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार ने शनिवार को दोनों सदनों में लिफ्ट एंड एस्केलेटर बिल चर्चा के बाद ध्वनि मत से पास हो गया। इस बिल में लिफ्ट व एस्केलेटर का रजिस्ट्रेशन, मेंटेनेंस, हादसे के दौरान संबंधित अधिकारी को तुरंत सूचना देने, हादसे में पीड़ित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति देने जैसे प्रावधान किए गए हैं।सभी निजी और सार्वजनिक भवन व परिसर आएंगे दायरे मेंप्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सदन को बताया…

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान के बाद राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने नए गठबंधन में जाने का इशारा कर दिया

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान के बाद राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने नए गठबंधन में जाने का इशारा कर दिया है। अब यूपी की सियासत में जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन से मोह त्याग कर एनडीए गठबंधन की तरफ बढ़ चुक हैं। माना जा रहा है की 12 फरवरी के आसपास एनडीए गठबंधन में शामिल होने का ऐलान बीजेपी के साथ कर देंगे।जयंत चौधरी की एनडीए गठबंधन में शामिल होते ही यूपी में होने वाले 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में जीत और हार…

UCC बिल ध्वनि मत से उत्तराखंड विधानसभा में बुधवार को पास हो गया

उत्तराखंड विधानसभा में बुधवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC बिल ध्वनि मत से पास हो गया। इसी के साथ UCC बिल पास करने वाला उत्तराखंड आजाद भारत का पहला राज्य बन गया है। सीएम पुष्कर धामी ने 6 फरवरी को विधानसभा में यह बिल पेश किया था।बिल पास होने के बाद अब इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। राज्यपाल की मुहर लगते ही यह बिल कानून बन जाएगा और सभी को समान अधिकार मिलेंगे। भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में UCC लाने का वादा किया था।इस बिल के…

बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने मुलायम सिंह यादव विवादित टिप्पणी कर दी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवे दिन जब सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा चल रही थी। उसी दौरान बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने मुलायम सिंह यादव विवादित टिप्पणी कर दी।जिसके बाद सपा विधायकों ने बीजेपी विधायक के खिलाफ सदन में ही प्रोटेस्ट शुरू कर दिया। सपा विधायक वेल में आए और केतकी सिंह के बयान को सभा की कार्यवाही से निकालने की मांग की। वही बाद ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।मंगलवार को सदन के पांचवे…

विधान मंडल के 10 दिवसीय बजट सत्र का आज पांचवा दिन है

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के 10 दिवसीय बजट सत्र का आज पांचवा दिन है जहां आज सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष एक बार फिर से प्रदेश सरकार के बजट के खिलाफ आवाज बुलंद करता नजर आ सकता है।2 फरवरी से शुरू हुई यूपी के 11 दिवसीय बजट सत्र का पहला दिन जब राज्यपाल का अभिभाषण था उसे दौरान सदन के अंदर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा काटा। मुख्य विपक्षी दल सपा के विधायकों ने हाथ में तख्तियां लेकर…

72 सालों में यूपी का बजट करीब 4600 गुना बढ़ गया, पढ़िए रिपोर्ट

योगी सरकार आज अगले एक साल के लिए अपना बजट पेश करने जा रही। पहली बार उत्तर प्रदेश में 1952 में बजट पेश किया गया था। उस वक्त यह कुल 149 करोड़ रुपए का था। पिछले साल यह बजट 6 लाख 90 हजार करोड़ तक पहुंच गया। इस साल इसके साढ़े 7 लाख करोड़ को पार कर जाने की पूरी संभावना है। यानी 72 सालों में यूपी का बजट करीब 4600 गुना बढ़ गया। इन 72 सालों में बहुत चीजें बदली। सूटकेस को टैबलेट ने रिप्लेस कर दिया। बजट पेपरलेस…

BJP के सभी सांसदों का टिकट कटने जा रहा : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव के बीजेपी के सांसद के टिकट कटने के बयान पर नई चर्चा शुरू हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री मंत्री सुरेश खन्ना ने पलटवार किया है। तो वहीं शिवपाल सिंह यादव ने टिकट दिलाने की पैरवी कर दी है।अखिलेश ने विधान सभा सत्र में शामिल होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा अखिलेश यादव ने कहा BJP के सभी सांसदों का टिकट कटने जा रहा, जो एक BJP सांसद अपनी सीट बदलना चाहते हैं। बीजेपी को अपनी चिंता ज्यादा होनी चाहिए। अखिलेश ने यह भी कहा…

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा

यूपी विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई । हालांकि पहले सदन के बाहर और फिर सदन के अंदर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया । इसको लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में ही अराजकता और गुंडई है। विधानसभा के अंदर भी सपा के विधायकों ने यही दिखाने का काम किया है।वहीं अखिलेश यादव के उस बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया जिसमें अखिलेश ने…

अरविंद केजरीवाल के बाद अब मंत्री आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, नोटिस लेने से कर दिया इनकार

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच नोटिस लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी, लेकिन वहां से खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा था. अब दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के घर क्राइम ब्रांच नोटिस लेकर पहुंची, लेकिन किसी ने भी रिसीव नहीं किया. कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री और दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने बीजेपी पर आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था. इसके खिलाफ बीजेपी ने दिल्ली पुलिस से शिकायत दर्ज की थी. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के…

‘इंडिया ब्लॉक ने बचा ली झारखंड सरकार’, राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर बोला हमला

राहुल गांधी ने कहा है कि कहा कि पिछली भारत जोड़ो यात्रा आरएसएस और बीजेपी के ‘विभाजनकारी एजेंडे’ के खिलाफ थी, लेकिन मौजूदा यात्रा देश के लोगों के लिए न्याय की मांग कर रही है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने धनबल और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि गांधी और वह बीजेपी से नहीं डरते हैं और जिसे वह विभाजनकारी विचारधारा कहते हैं, उससे लड़ते रहेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में की सरकार गिराने की कोशिश राहुल गांधी ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी ने लोगों…

आज से शुरू हो रहा है बिधानसभा सत्र, विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है

विधान सभा सत्र 2024 के चलते शुक्रवार से विधानसभा के तरफ जाने वाले रास्तों पर रूट डायवर्जन किया गया है। दूसरी तरफ विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा के आसपास सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। साथ ही पीएसी की 6 कपंनियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए उसको 2 जोन और 7 सेक्टर में बांटा गया है।वहीं एटीएस की तीन टीमें और 6 वॉच टॉवरों…

मैनपुरी में सपा को तगड़ा झटका! अखिलेश यादव के करीबी ने छोड़ी पार्टी, कौन है ये मनोज यादव आइये जानते है

समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सोलह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसके साथ ही सपा ने 2024 का आग़ाज़ कर दिया है. लेकिन इस आगाज चंद घंटों बाद ही सपा को करारा झटका लगा है. अखिलेश यादव ने जैसे सपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, उसके कुछ समय बाद है उनके क़रीब और दिग्गज नेता मनोज यादव ने पार्टी को छोड़ने का एलान कर दिया. वो कई वजहों को लेकर नाराज़ बताए जा रहे थे. अखिलेश यादव ने पहली सूची में मैनपुरी लोकसभा…

1 फरवरी को विधानसभा सत्र के लिए कार्य मंत्रणा की बैठक सुबह 11:30 बजे बुलाई गई

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के पहले आज यानी की 1 फरवरी को विधानसभा सत्र के लिए कार्य मंत्रणा की बैठक सुबह 11:30 बजे बुलाई गई। इस बैठक में सभी दलों के नेता शामिल होंगे।विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में बैठक होगी । व्हाई इस बैठक के बाद 12:30 बजे विधानसभा में सर्वदली बैठक भी की जाएगी इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे।उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र दो फरवरी से शुरू होने जा रहा है। लोकसभा…

लोकसभा चुनाव 2024 में जिन सीटों पर अखिलेश यादव ने उतारे उम्मीदवार, 2019 में वहां कैसा था हाल

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले कदम बढ़ाते हुए अपने 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इन 16 में 3 नाम अखिलेश यादव के परिवार के भी हैं. दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है लेकिन अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल को 7 और कांग्रेस को 11 सीटें देने का ऐलान कर दिया है. अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के साथ ही PDA यानी पिछला,…

सपा ने सबसे पहले 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी, लोकसभा चुनाव अपडेट

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान भले न हुआ हो। मगर सपा ने सबसे पहले 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें से 11 OBC उम्मीदवार हैं। मंगलवार को जारी इस लिस्ट में अखिलेश यादव ने अपने परिवार के तीन सदस्यों को सुरक्षित लोकसभा सीटों पर उतारा, जहां वह कभी न कभी जीते थे।इस सूची में खास बात यह है कि अखिलेश ने P.D.A. (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पर पूरा फोकस किया। सपा ने सबसे पहले सूची जारी करके INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस पर भी दबाव…

कौन हैं देवेश शाक्य , जिन्हे समाजवादी पार्टी ने एटा लोकसभा से मैदान में उतारा

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें एटा लोकसभा से विधूना जिला औरैया निवासी देवेश शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। 2012 के विधान सभा चुनाव में देवेश विधूना विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकिट पर भी चुनाव लड़ चुके हैं। जहां वह दूसरे नंबर पर रहे थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी के 16 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए सभी राजनीतिक दलों को चौंका दिया है। देवेश शाक्य पूर्व केंद्रीय मंत्री विधूना से…