इंदिरा गांधी से राहुल गांधी तक गांधी परिवार का ग़रीबी पुराण: नज़रिया

लगता है, नेहरू-गांधी परिवार का ग़रीबी से गर्भनाल का संबंध है. दादी से लेकर पोते तक, इस परिवार का हर कोई भारत से ग़रीबी हटाना चाहता है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दादी, दिवंगत इंदिरा गांधी के पहली बार प्रधानमंत्री बनने के साल 1966 से लेकर अब यानी 2019 तक के समय की गणना करें तो पूरे 43 बरस हो गए, नेहरू-गांधी परिवार को ग़रीबी हटाते. लेकिन ग़रीबी है कि मुई, हटती ही नहीं. कम-से-कम न तो इंदिरा गांधी के 14 वर्ष के कार्यकाल में हटी, न उनके पुत्र राजीव…

चुनाव 2019: ममता बनर्जी बोलीं- चंद महीने बचे हैं पर मोदी जाने को तैयार नहीं- बड़ी चुनावी ख़बरें

आम चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी में टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा. शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रैली में प्रदेश की मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा था. ममता ने भी पीएम मोदी को जवाब देने में देरी नहीं की. टीवी चैनलों से ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के हमले का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र की सरकार चंद महीनों की मेहमान है पर अब भी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है.…

भूख हड़ताल पर बैठे अन्ना हजारे में कहा, मुझे कुछ हुआ तो लोग प्रधानमंत्री को ज़िम्मेदार मानेंगे

मुंबई: लोकपाल की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि अगर उनको कुछ होता है, तो लोग उसका जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मानेंगे. लोकपाल एवं राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति समेत अन्य मांगों को लेकर अन्ना हजारे का अहमदनगर जिले के रालेगन सिद्धि में भूख हड़ताल का रविवार को पांचवा दिन है. महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले में स्थित अपने गांव रालेगण सिद्धी में बीती 30 जनवरी को अन्ना हजारे ने भूख हड़ताल शुरू की थी. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते…

रोजगार के आंकड़ों पर मचे घमासान का मतलब जानिए : आदर्श की रिपोर्ट

भारत सरकार की एक लीक हुई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस समय बेरोज़गारी की दर 1970 के दशक के बाद से सबसे ज़्यादा है. हालांकि इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद नीति आयोग के अध्यक्ष राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया है कि ये कोई फ़ाइनल रिपोर्ट नहीं थी. बावजूद इसके क्या है इस रिपोर्ट में दावा, क्या है इसके मायने और और ख़ासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इसका क्या मतलब है, जिन पर आरोप है कि वो इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करना…

मजदूरों को तोहफा, 15 हजार रुपये महीना कमाने वालों को मिलेगी पेंशन

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मजदूरों के बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मनधन योजना शुरू की है। इस योजन के तहत 15 हजार रुपए कमाने वाले मजदूर को तीन हजार रुपए हर महीने पेंशन दी जाएगी।  पीयूष गोयल ने कहा कि 21 हजार से कम वेतन वाले मजदूरों को 7 हजार रुपये का बोनस मिलेगा। न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ाई गई। मजदूरों को कम से कम 1 हजार रुपये और अधिकतम 3,000 रुपये पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रोजगार के मौके बढ़े हैं। 2…

गायों के लिए मोदी सरकार ने लाई नई योजना, जानें कैसे मिलेगा फायदा

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट पेश करते हुए कई बड़े वादे किए हैं। उन्होंने गायों के लिए अलग से आयोग बनाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय कामधेनु योजना शरू करेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि गौ माता के लिए हमारी सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी। सरकार गायों के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग का गठन करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कामधेनु आयोग बनाया जाएगा। राष्ट्रीय गोकुल आयोग बनाया जाएगा और कामधेनु योजना पर 750 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते…

जानें कैसे और किन किसानों को हर साल मिलेंगे 6 हजार रुपये

केंद्र सरकार ने इस साल के बजट में किसानों के लिए बड़ा एलान किया है। सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना  की शुरुआत की है। इस योजना का फायदा देश के 12 करोड़ किसानों को होगा। तीन राज्यों में किसानों के मुद्दे में हार के बाद माना जा रहा था कि सरकार किसानों को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकती है। आइये जानते है कि आखिर इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा। योजना की मुख्य बातें:…

मोदी सरकार ने ईपीएफ वाले कर्मियों को दिया 6 लाख का बीमा, जानें नौकरीपेशा को और क्या मिला?

केंद्र सरकार ने बजट 2019-20 के बजट में नौकरीपेशा लोगों को राहत देते हुए बड़ा एलान किया है। सरकार की घोषणा के बाद अब सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें पूरी तरह लागू होंगी। सरकार ने पांच लाख तक के आय को टैक्स मुक्त कर दिया है। सरकार ने चुनाव से पहले इस तबके को साधने की पूरी कोशिश की है। आइए जानते हैं नौकरीपेशा लोगों के लिए बजट की बड़ी बातें  बजट की मुख्य बातें: सरकार ने ग्च्युरटी भुगतान की सीमा बीस लाख रुपये कर दी है। सातवें वेतन आयोगी की सिफारिशें लागू…

अंतरिम बजट: 2019-20 में मनरेगा के लिए ₹60,000 करोड़ आवंटित

वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल ने ग्रामीण भारत में रोज़गार सुनिश्चित करने के लिए वित्त वर्ष 2019-20 के अंतरिम बजट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार योजना (मनरेगा) के लिए ₹60,000 करोड़ के आवंटन की घोषणा की है। गोयल ने आगे कहा कि ज़रूरत पड़ने पर मनरेगा के लिए और धन उपलब्‍ध कराया जाएगा।वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल ने ग्रामीण भारत में रोज़गार सुनिश्चित करने के लिए वित्त वर्ष 2019-20 के अंतरिम बजट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार योजना (मनरेगा) के लिए ₹60,000…

मध्य प्रदेश में चंद रुपयों के लिए गिरवी रखना पड़ता है राशन कार्ड: ग्राउंड रिपोर्ट

चार ख़ाली बर्तन, उल्टी पड़ी कड़ाही, बुझा हुआ मिट्टी का चूल्हा और तीन भूखे बच्चे. जमना की रसोई में बस यही था. घर में दो दिनों से कुछ नहीं बना था. दो दिन पहले भी महज़ एक वक्त सिर्फ़ रोटियां ही खाईं थीं. बार-बार खाना मांगते बच्चों को डपटकर भगाने के बाद जमना कहती हैं, “बच्चे कभी रोटी मांगते हैं, कभी पूरी मांगते हैं, कभी कहते हैं पराठे बना दे. तेल होए, सामान होए तो कुछ बनाऊं. कुछ है ही नहीं.” जमना के घर के ऐसे हालात तब हैं, जबकि उनके पास अंत्योदय…

साढ़े चार साल में देश की औसत आर्थिक वृद्धि दर 7.3 % रही : रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कहा कि पिछले साढ़े चार साल में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की औसत वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रही है. नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कहा कि पिछले साढ़े चार साल में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की औसत वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रही है. उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में कहा कि पिछले साढ़े चार साल में देश की अर्थव्यवस्था औसतन 7.3 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी है. उन्होंने कहा कि देश अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार…