नई दिल्ली। दिल्ली के आम आदमी पार्टी के बागी विधायक देवेंद्र सहरावत को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने देवेंद्र सहरावत की विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी अयोग्य करार देने वाले नोटिस के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है। सुनवाई के दौरान सहरावत के वकील ने विश्वनाथन मामले पर फैसले का जिक्र किया जिस पर जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि आपके केस में याचिकाकर्ता को निष्कासित नहीं किया गया है बल्कि निलंबित किया गया है। कोर्ट ने कहा कि आप स्पीकर के सामने…
Category: राज-नीति
यूपी सरकार को शर्मसार करने वाली है स्वास्थ्य सेवाओं पर नीति आयोग की रिपोर्ट: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर जारी की गई नीति आयोग की रिपोर्ट को सरकार के लिए शर्मसार करने वाली बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनस्वास्थ्य के मामले में यूपी देश का सबसे पिछड़ा प्रदेश है। ऐसे में केंद्र व राज्य में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार होने का क्या मतलब है? उन्होंने आगे कहा कि ऐसा विकास किस काम का जिससे कि आम जनता का जीवन नरक बना हुआ है। आपको बता दें कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को ‘हेल्दी…
फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- ‘एक निन्दनीय, शर्मनाक और दुखद घटना’
Congress leader Vikas Chaudhary shot dead: गुरुवार सुबह फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस घटना को ‘एक निन्दनीय, शर्मनाक और दुखद घटना बताया’। उन्होंने ट्वीट किया- ‘फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या एक निन्दनीय, शर्मनाक और दुखद घटना है। यह हरियाणा मे बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है। प्रभु श्री चौधरी की आत्मा को शांति और परिवार को ये आघात सहने की शक्ति दे।’…
पीएम मोदी बोले- मॉब लिंचिंग गलत लेकिन पूरे झारखंड को दोषी ठहराना सही नहीं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा जारी है। बुधवार को राज्यसभा में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर सदन में अपनी बात रखी। जबकि हाल ही में झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटना पर भी पीएम मोदी ने बयान दिया जिसमें तबरेज अंसारी नामक युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पीएम मोदी युवक की हत्या का दुख, लेकिन पूरे राज्य को बदनाम करने का हक नहीं- पीएम पीएम मोदी…
राज्यसभा में बोले मोदी, चमकी बुखार से मौतें हमारे लिए शर्म की बात
बुधवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में चमकी बुखार से मौतों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मोदी ने कहा, यह आजादी के सात दशकों में सरकारों की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक है। दुख की बात है कि आधुनिक युग में ऐसा हो रहा है। हमें इस पर शर्मिंदगी है। इस दुखद स्थिति में हम राज्य के साथ मिलकर मदद पहुंचा रहे हैं। मैं बिहार सरकार से लगातार संपर्क में हूं और उम्मीद है कि इस हालात से हम जल्दी ही बाहर…
राहुल गांधी को मनाने की आखिरी कोशिश भी नाकाम, छोड़ेंगे अध्यक्ष पद
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो चुकी है. अब राहुल गांधी ने पार्टी सांसदों और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को साफ शब्दों में कहा है कि वो अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे. बुधवार को सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसदों ने राहुल गांधी को मनाने की अंतिम कोशिश की, लेकिन राहुल अपने फैसले पर कायम रहे और कहा कि वह अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे. नहीं मानी पार्टी सांसदों की बात न्यूज एजेंसी…
भीम आर्मी प्रमुख ने पहली बार मायावती पर बोला हमला
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती पर उनके मार्गदर्शक और पार्टी के संस्थापक कांशीराम द्वारा शुरू किए गए सामाजिक न्याय आंदोलन को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाया है। मायावती चंद्रशेखर की हमेशा आलोचना करती रही हैं। उन्होंने चंद्रशेखर को भाजपा की बी टीम तक कहा लेकिन, ऐसा पहली बार है जब भीम आर्मी प्रमुख ने बसपा अध्यक्ष पर हमला बोला है। चंद्रशेखर ने यहां पत्रकारों से कहा कि मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन तोड़कर बहुजन आंदोलन को…
दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, आज पीएम मोदी और एस जयशंकर से करेंगे मुलाकात
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो अपनी भारत यात्रा के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। पोम्पियो बुधवार को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पोम्पियो अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव के बीच सहयोग, साझेदारी और सद्भावना का संदेश लेकर भारत पहुंचे हैं। पोम्पियो बुधवार को मुलाकात के दौरान ईरान से तेल निर्यात, भारत रूस के बीच एस-400 समझौते, व्यापार, पाकिस्तान से आतंकवाद को बढ़ावा और एशिया प्रशांत क्षेत्र में ट्रंप की महत्वाकांक्षी योजना सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पोम्पियो इस दौरान भारत अमेरिका…
भारत-UK संबंधों को मजबूत करने वाली 100 महिलाओं की सूची में सीतारमण
भारत और ब्रिटेन के संबंधों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने वाली 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जगह दी गई है. इस सूची में उनके अलावा ब्रिटेन की सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पेनी मॉरडॉउंट भी शामिल हैं. 100 मोस्ट इंफ्लूएंशियल इन यूके-इंडिया रिलेशन्स: सेलिब्रेटिंग वूमेन’ लिस्ट को सोमवार को ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने भारत दिवस के मौके पर संसद में जारी किया. इसमें पूर्व रक्षा मंत्री और मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘सबसे ताकतवर महिला’ के रूप में द्विपक्षीय…
नीति आयोग की रिपोर्टः बिहार-उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं सबसे खराब
बिहार में अभी इंसेफलाइटिस से सैकड़ों बच्चे मारे गए. इसके लिए जिम्मेदार कहीं न कहीं राज्य में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाएं भी हैं. बिहार और उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सबसे खराब हालत में हैं. इन दोनों राज्यों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधर नहीं रही हैं. 2015-16 की तुलना में इस बार और बिगड़ गई हैं. ये खुलासा हुआ है नीति आयोग की हेल्थ इंडेक्स-2019 रिपोर्ट में. हेल्थ इंडेक्स-19 में 21 राज्यों की स्वास्थ्य सुविधाओं का आकलन किया गया है. उत्तर प्रदेश 2015-16 में निचले पायदान पर था, वह इस बार भी…
स्वामी बोले, राम मंदिर निर्माण मामले में पीएम मोदी से हुई गलती
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि कुछ भी हो, इस साल कुछ करना है। उन्होंने राममंदिर निर्माण का फार्मूला भी बताया। उन्होंने कहा कि राममंदिर मामले में प्रधानमंत्री से गलती हुई। जो सरकार की जमीन है, उसके लिए सुप्रीम कोर्ट से इजाजत नहीं लेनी चाहिए थी, वह अनावश्यक थी। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद मथुरा और फिर काशी विश्वनाथ का नंबर आएगा। मंगलवार को बीएसए कॉलेज में आयोजित लोकतंत्र रक्षा दिवस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए…
चुनाव आयोग का अशोक लवासा के नोट जारी करने से इनकार, सुरक्षा को बताया खतरा
चुनाव आयोग से सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए भाषणों को लेकर चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की असहमति को लेकर जानकारी मांगी गई थी। आयोग का कहना है कि आरटीआई अधिनियम के नियम 8(1) (जी) के तहत सूचना का खुलासा नहीं किया जा सकता है क्योंकि इस तरह की जानकारी किसी व्यक्ति के जीवन और उसकी शारीरिक सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। आरटीआई कार्यकर्ता विहार दुर्वे ने लवासा की असहमति जताने वाली टिप्पणियों की मांग की थी।…
सीजेआई ने की इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को हटाने की सिफारिश, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज को हटाने के लिए महाभियोग प्रक्रिया शुरू करने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने यह सिफारिश तीन जजों की आंतरिक समिति की उस जांच रिपोर्ट के कई महीने बाद की है, जिसमें हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन शुक्ला को कदाचार का दोषी माना गया था। चीफ जस्टिस गोगोई ने अब प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि जस्टिस शुक्ला के खिलाफ लगे आरोपों को समिति ने इतना गंभीर माना है…
स्पीकर बिड़ला ने पहले ही दिन दिखाई सख्ती, बोले- परंपरा नहीं नियम से चलेगी लोकसभा
लोकसभा के नवनिर्वाचित स्पीकर ओम बिड़ला ने पहले ही दिन सदन को अपने तेवरों का अहसास करा दिया। प्रश्नकाल में ज्यादातर सवाल पर दूसरे सदस्यों को पूरक सवाल पूछने का मौका नहीं दिया तो कार्यवाही के दौरान बातचीत करने वाले सांसदों को सख्त लहजे में गैलरी में जाकर बातचीत करने का निर्देश दिया। स्पीकर ने दो टूक शब्दों में नियम को पंरपरा के ऊपर बताया और कहा कि भविष्य में सदन की कार्यवाही परंपरा से नहीं नियम से चलेगी। 17वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले कामकाजी दिन नए स्पीकर ने…
तीन-तलाक़ बिल को रोकने के लिए नीतीश कुमार ने कमर कसी!
मुस्लिम समाज में एक बार में तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) की प्रथा पर रोक लगाने के मकसद से जुड़़ा नया विधेयक मोदी सरकार आज लोकसभा में पेश करेगी। लोकसभा से जुड़ी कार्यवाही सूची के मुताबिक ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2019′ लोकसभा में पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, 17वीं लोकसभा के गठन के बाद नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला बिल होगा जिसे केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद संसद में पेश करेंगे। वहीं नीतीश कुमार की जेडीयू ने कहा है कि वह तीन तलाक के मुद्दे पर…
चंद्रबाबू नायडू के 6 में से चार राज्यसभा सांसद बीजेपी में हुए शामिल
क़रीब एक महीने पहले ही आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपमानजनक हार के बाद चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी गुरुवार को एक और बड़े संकट में घिर गई. टीडीपी के कुल छह राज्यसभा सांसदों में से चार सांसद बीजेपी में शामिल हो गए. ये चार सांसद हैं- वाई एस चौधरी उर्फ़ सुजान चौधरी, टीजी वेंकटेश, सीएम रमेश और गरिकापति मोहन राव. इन चारों सांसदों ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से मिलकर एक पत्र सौंपा है जिसमें राज्यसभा में इन्हें एक अलग समूह के तौर…
GST काउंसिल की बैठक आज, हो सकते हैं ये बड़े फैसले
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट 5 जुलाई को पेश होने वाला है. बजट से पहले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की बैठक आज यानी शुक्रवार को होने वाली है. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी. बैठक में ई-इनवॉइस और सिंगल प्वाइंट रिफंड से जुड़े फैसले होने की उम्मीद है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी स्लैब कटौती भी की जा सकती है. बता दें कि जीएसटी काउंसिल की यह 35वीं बैठक होगी. इलेक्ट्रिक वाहनों पर 5 फीसदी जीएसटी! इलेक्ट्रिक वाहनों के…
Yoga Day 2019: भारत के साथ दुनियाभर में मना योग दिवस,PM ने किए आसन
दुनियाभर में आज योग दिवस मनाया जा रहा है. पूरे देशभर में अलग-अलग जगहों पर लाखों लोग योग कर रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में हजारों लोगों के साथ योग करने पहुंचे. अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2014 में हुई थी. संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के बाद हर साल 21 जून को International Yoga Day मनाया जाता है. 21 जून को पांचवां योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है योग दिवस 2014 से हुई थी योग दिवस की शुरुआत हिमालय के नजदीक जवानों ने…
बजट से पहले मोदी सरकार की पहली GST मीटिंग कल, सस्ती हो सकती हैं ये चीजें
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश होने से पहले ही आम लोगों को राहत मिल सकती है। कल यानी 21 जून 2019 को जीएसटी परिषद की बैठक में सरकार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे सकती है। बैठक में एसी, वाहन उपकरणों, सीमेंट जैसे उत्पादों को 28 फीसदी की उच्चतम स्लैब से नीचे लाने पर विचार किया जा सकता है। साथ ही प्रदूषण पर मोदी सरकार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने की तैयारी में है, सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है। कुछ राज्यों ने पहले ही…
बाबा रामदेव ने खोला राज, इसलिए सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस
योग गुरु रामदेव ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने लोगों से छिपकर योग किया लेकिन उनके वंशजों ने इसे सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसलिए सत्ता उनसे दूर चली गई क्योंकि जो योग करते हैं भगवान सीधा उन्हें अपना आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोगों के बीच में जाकर योग करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक योग करते हैं। इस वजह से इसे गौरव प्राप्त हुआ है। रामदेव…
