‘हिंदुत्व’ पर चोट से मिलेंगे महाराष्ट्र में वोट? शरद पवार का विवादित बयान

मुंबई: एनसीपी  अध्यक्ष शरद पवार ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि सिर्फ ‘हिंदुत्व’  का विचार देश के लिए खतरा है. उन्होनें कहा कि देश में सभी धर्मों का सम्मान जरुरी है. शरद पवार ने बीजेपी और शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदुत्व ही मुख्य मुद्दा रहा. वहीं शरद पवार ने पिछले महीने कांग्रेस और एनसीपी  के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगीं. शरद पवार…

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का आरोप, गांधी के बहाने सियासत चमकाने में भाजपा ने नैतिक मूल्यों को दी तिलांजलि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि महात्मा गांधी की विरासत के बहाने अपनी सियासत चमकाने में भाजपा ने सभी नैतिक मूल्यों को तिलांजलि दे दी है। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सम्पूर्ण जीवन सत्य-अहिंसा के लिए प्रतिबद्ध रहा। सादगी उनके जीवन का अंग थी। अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी जी अपने विरोधी के प्रति भी प्रेमभाव रखते थे लेकिन भाजपा और उसके मातृ संगठन की तो पूरी राजनीति ही नफरत और साम्प्रदायिकता पर आधारित है। उन्होंने कहा…

BJP पर बरसे आदित्य ठाकरे, फडणवीस सरकार के इस फैसले को बताया ‘धूर्त और शर्मनाक’

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिवसेना के बीच ठन गई है। हालांकि, राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दलों के बीच गठबंधन है लेकिन कई ऐसे मुद्दे हैं जिस पर दोनों दलों की अलग राय है। यहां तक की शिवसेना के नेता कई मौकों पर फडणवीस सरकार और मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के मुद्दे पर भी दोनों में मतभेद है। शिवसेना आरे कॉलोनी से पेड़ काटे जाने के खिलाफ है, वहीं बीजेपी इसे बेहद जरूरी मान…

मोदी को ‘फादर ऑफ द नेशन’ कहने पर थरूर बोले- बेटा पहले पैदा हुआ और पिता बाद में

नई दिल्ली। कुछ ही दिनों पहले अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम हुआ था जिसमें पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की केमिस्ट्री खूब नजर आई। यहां ट्रंप ने पीएम मोदी को फादर ऑफ द नेशन कह दिया। अब इस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मोदी जी को भारत का बाप बता दिया लेकिन बीजेपी ने कोई आप’त्ति नहीं की। थरूर ने कहा कि ट्रंप साहब को पता नहीं है कि आजाद भारत 1947 में पैदा हुआ था…

रक्षा मंत्री जाएंगे फ्रांस, 8 अक्टूबर को राफेल में भरेंगे उड़ान

नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को पेरिस में फ्रांस के वायुसेना अड्डे पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे। अधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सिंह का सात अक्टूबर को तीन दिवसीय यात्रा के लिये पेरिस रवाना होने का कार्यक्रम है, जहां आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जाएगा। फ्रांस को कुल 36 राफेल लड़ाकू विमान सौंपने हैं। सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री विमान हासिल करने के बाद उसमें उड़ान भरेंगे। कार्यक्रम…

आज के गोडसे गांधी के हिन्दुस्तान को खत्म कर रहे हैं: ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गांधी जयंती के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि मौजूदा गोडसे गांधी के हिंदुस्तान को खत्म कर रहे हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बुधवार को एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘गोडसे ने तो गांधी को मारी थी मगर मौजूदा गोडसे गांधी के हिंदुस्तान को खत्म कर रहे हैं। जो गांधी को मानने वाले हैं मैं उनसे कह रहा हूं कि इस वतन-ए-अजीज (प्यारा वतन)…

प्रधानमंत्री का भाषण न दिखाने पर दूरदर्शन के एक अधिकारी के निलंबन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न करने के लिए दूरदर्शन की एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. प्रधानमंत्री ने बीते सोमवार को आईआईटी मद्रास में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस दौरान दूरदर्शन की तमिल सेवा डीडी पोड़िगे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की खबर नहीं चली. इसके बाद सहायक निदेशक आर वसुमति को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है. हालांकि प्रसार भारत ने उनके निलंबन…

अरुण जेटली के परिवार ने पेंशन लेने से किया इंकार, सरकार से लगाई ये गुहार

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री और दिग्गज भाजपा नेता अरुण जेटली के परिवार ने उन्हें मिलने वाली पेंशन को लेने से इंकार कर दिया है। इसके लिए उनकी पत्नी ने उच्च सदन के उपसभापति एम वेंकैया नायडू को एक पत्र लिखा है। जिसमें उनका कहना है कि अरुण जेटली को मिलने वाली पेंशन उन कर्मचारियों को दान कर दी जाए जिनका वेतन कम है। बता दें कि जेटली के परिवार को पेंशन के तौर पर तक़रीबन तीन लाख रुपये मिलते। दिवंगत भाजपा नेता की पत्नी संगीता जेटली ने वेंकैया नायडू को…

नितिन गडकरी ने किया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन. कहा- 6 महीने में पूरा हो जाएगा ये काम

नई दिल्ली: मोदी सरकार 2.0 में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को 1058 करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे. गडकरी ने इस अवसर पर एक्सप्रेसवे को विकास का प्रतीक बताया और कहा कि अगले छह महीने में यानी जनवरी, 2020 तक हर हाल में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का कार्य संपन्न हो जाएगा. गडकरी ने कहा कि यह एक्सप्रेस वे…

बाढ़ पर सियासत, तेजस्वी ने कहा- बाढ़ के लिए लालू-नेहरू को जिम्मेदार ठहराएंगे नीतीश और सुशील मोदी

बिहार में एक तरफ बाढ़ और मूसलाधार बारिश से लोगों का बुरा हाल हो गया है तो वहीँ दूसरी तरफ राजनीतिक दलों द्वारा इस पर सियासत की जा रही है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी की कमान संभालने वाले तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने बाढ़ को लेकर सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए लिखा कि राज्य में 15 वर्षों से एनडीए की सरकार है। इनके मेयर, विधायक और सांसद हैं। उसके बाद भी ये एक-दूसरे पर आरोप…

आज कोलकाता जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, NRC पर छिड़ेगी ‘जंग’?

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में होंगे। शाह आज कोलकाता आएंगे और एक सामुदायिक दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने के अलावा एक सेमिनार को भी संबोधित करेंगे। बीजेपी के मुताबिक अमित शाह कोलकाता में एनआरसी और नागरिकता संशोधन) विधेयक 2019 पर एक सेमीनार को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि अमित शाह के आने और एनआरसी पर सेमीमार करने से कोलकाता की राजनीति एक बार फिर गरमा सकती है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इस मामले को लेकर बीजेपी पर…

कुछ देर में महाराष्ट्र-हरियाणा के BJP प्रत्याशियों की लिस्ट आ सकती है

  बीजेपी आज जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट हरियाणा के करीब 50 से 60 सीटों के नाम तय महाराष्ट्र में करीब 100 सीटों के नामों पर मुहर महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने प्रत्‍याशियों की लिस्ट सोमवार को जारी कर सकती है. बीजेपी हरियाणा में 55 से 60 सीटों के लिए प्रत्‍याशियों की सूची जारी करेगी. जबकि महाराष्ट्र के करीब 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है. दोनों राज्यों में नामांकन की आखिरी…

गुजरात दंगा : SC ने बिलकिस बानो को 50 लाख मुआवजा और नौकरी देने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों में दुष्कर्म पीड़िता बिलकिस बानो की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने गुजरात सरकार को बलात्कार पीड़िता को मुआवजा, नौकरी और घर देने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को दो हफ्तों के भीतर बिलकिस बानो को 50 लाख का मुआवजा, सरकारी नौकरी और आवास देने का आदेश दिया। बिलकिस बानो की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि अभी तक सरकार ने कुछ नहीं दिया है। बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को…

मेरे पिता को हिंदुओं को बचाने के लिए हिरासत में लिया गया था: उद्धव

नई दिल्ली। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी शरद पवार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने को लेकर शनिवार को तीखा हमला बोला। राकांपा प्रमुख पवार ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) घोटाले के संबंध में खुद ही ईडी के दफ्तर जाने का फैसला किया था, जिसे उन्होंने बाद में रद्द कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारउद्धव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सन 2000 में कांग्रेस-राकांपा सरकार द्वारा अपने पिता और शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे को गिरफ्तार किये जाने की घटना को याद…

साइलेंट किलर ‘INS खंडेरी’ नौसेना में शामिल, राजनाथ बोले- सुधरा नहीं पाक तो देंगे बड़ा झटका

मुंबई: भारतीय नौसेना अब और भी ताकतवर हो गयी है. शनिवार को मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दूसरी कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया. इसके विशेष कमीशन समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. उन्होंने इसका उद्घाटन किया और इसके बाद आईएनएस खंडेरी का जलावतरण किया गया. उद्घाटन के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि आईएनएस खंडेरी के कमीशन समारोह में शामिल होकर मुझे काफी खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि खंडेरी नाम खूंखार स्वॉर्ड टूथ फिश से प्रेरित…

अब खराब सड़क बनाने वाले ठेकेदारों पर भी हो होगा जुर्माना: गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि खराब सड़कों का निर्माण करने वाले ठेकेदारों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। ट्वीट में कहा गया है कि नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत सिर्फ आम लोगों के लिए ही पेनाल्टी और जुर्माने की राशि नहीं बढ़ाई गई है बल्कि सड़क के ठेकेदारों द्वारा खराब सड़कें बनाने पर भी जुर्माने की राशि बढ़ाई गई है। अब सड़क बनाने वाले ठेकेदारों पर सरकार निगरानी रखेगी. अगर सड़क के ठेकेदार खराब सड़क, खराब डिजाइन, सड़कों के निर्माण…

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए सरकार ने हटाई ये शर्त…

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश में गाड़ी चलाने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के नियम को हटा दिया है। इसकी जगह मंत्रालय का फोकस अब ड्राइवरों को ज्यादा अच्छी ट्रेनिंग दिलाने पर है। मंत्रालय ने बताया कि जून में जारी किए गए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पर लोगों की आपत्तियों और सुझावों के बाद सेंट्रल मोटर वीइकल्स रूल्स-1989 के नियम 8 को हटा दिया गया है। इसमें कहा गया था कि गाड़ी चलाने के लिए जरूरी ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने की खातिर व्यक्ति का कम से कम 8वीं…

अमित शाह से मिले त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब, भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने की मांग

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भारत-बांग्लादेश सीमाओं पर बाड़ लगाने के कार्य को पूरा किए जाने का आग्रह किया है। जिससे मादक पदार्थ व दूसरे सामनों की तस्करी व अवैध सीमा-पार से आवागमन व अपराधों पर रोक लगाया जा सके। इस बारे में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों के अनुसार, सरकार द्वारा लगाई गई विभिन्न एजेंसियों ने बांग्लादेश के साथ लगी कुल 856 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा में से 790 किमी के खंड पर बाड़…

बाबरी मस्जिद केस: आज CBI कोर्ट के सामने पेश होंगे कल्याण सिंह

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह शुक्रवार को लखनऊ में स्पेशल सीबीआई कोर्ट के सामने पेश होंगे. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आरोपी हैं. कल्याण सिंह के अलावा इस मामले में बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण अडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती भी आरोपी हैं. राजस्थान का राज्यपाल होने के कारण कल्याण सिंह को इस मामले में अब तक अनुच्छेद 361 के तहत कार्रवाई से छूट मिली थी. स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने कल्याण सिंह को बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े आपराधिक साजिश…

कर्नाटक में सरकार गिराने वाले बागी MLAs को मिली लाइफलाइन,चुनाव टला

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वो कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों को टालने वाली है. सुप्रीम कोर्ट को ये जानकारी कर्नाटक के उन 17 विधायकों की याचिका की सुनवाई के दौरान दी गई जिनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी. इन विधायकों को चुनाव लड़ने से भी रोका गया था इसी फैसले के खिलाफ इन विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. बता दें कि चुनाव आयोग ने उपचुनावों के लिए नई तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया है. वहीं सुप्रीम कोर्ट…