प्रियंका और ममता ने नोटबंदी को बताया आपदा,आज नोटबंदी के तीन साल पूरे हुए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी एक आपदा साबित हुई है जिसने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। प्रियंका ने आठ नवंबर को नोटबंदी के तीन साल पूरे होने के मौके पर मोदी सरकार पर यह हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नोटबंदी को तीन साल हो गए। सरकार और इसके नीम-हकीमों द्वारा किए गए, ‘नोटबंदी सारी बीमारियों का शर्तिया इलाज’ के सारे दावे एक-एक करके धराशायी हो गए। नोटबंदी एक आपदा साबित हुई जिसने हमारी अर्थव्यवस्था बर्बाद…

मायावती बोलीं- अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया जाए

लखनऊ : अयोध्या में मंदिर प्रकरण पर आने वाले सुप्रीम फैसला के मद्देनजर बसपा सुप्रीमों ने लाेगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि फैसला जो भी आये उसका सम्मान किया जाना चाहिए। यह देशहित व जनहित में सर्वोत्तम उपाय है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों से भी लोगों के जानमाल व मजहब की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की है। बुधवार को सुबह किये गये ट्वीट में बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा है कि अयोध्या प्रकरण के सम्बंध में मा…

सुप्रीम कोर्ट के चार फ़ैसले, जो भारत में बहुत कुछ बदल सकते हैं

भारतीय सुप्रीम कोर्ट अगले कुछ दिनों में कुछ ऐसे अहम फ़ैसले सुनाएगा जिससे देश के मौजूदा हालात में काफ़ी कुछ बदल सकता है. सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं और 18 नवंबर को जस्टिस बोबडे उनकी जगह लेंगे. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 17 नवंबर से पहले कुछ बड़े मामलों में फ़ैसला आ जाएगा. इनमें जिस मामले पर फ़ैसले पर सबसे ज़्यादा बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है वो है अयोध्या का बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद.…

शिवसेना के साथ जारी खींचतान के बीच राज्यपाल से मिलने पहुंचे बीजेपी नेता

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच खींचतान जारी है। प्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है लेकिन अभी तक दोनों दलों के बीच कोई समझौता होता नजर नहीं आ रहा है। बीजेपी के साथ जारी खींचतान के बीच शिवेसना ने विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद खबर निकल कर आ रही है कि सीएम पोस्ट को लेकर अपनी मांग से शिवसेना पीछे हटने वाली नहीं है। दूसरी तरफ, नितिन गडकरी के सीएम पद को लेकर…

महाराष्ट्र: अगर 9 नवंबर तक नहीं बनी सरकार तो क्या लग जाएगा राष्ट्रपति शासन? जानिए क्या कहते हैं नियम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के 14 दिन बाद भी नई सरकार गठन को लेकर संशय जारी है। बीजेपी और शिवसेना के बीच नई सरकार गठन को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। बीजेपी ने गुरुवार को राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से अवगत कराने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की। उधर शिवसेना ने भी अपने विधायकों के साथ मुंबई में बैठक की और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवसेना अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट कर रही है। शिवसेना बीजेपी से चुनाव पूर्व हुए 50: 50 वादे के…

शिवसेना विधायकों को रिजॉर्ट में शिफ्ट करने की बात पर बोले राउत, जो अफवाह फैला रहे हैं अपने MLA की चिंता करें

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी जद्दोजहद के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने दावा किया कि जल्द ही भाजपा-शिवसेना और सहयोगी दलों की महायुति राज्य में सत्तारूढ़ होगी. शिवसेना भी बुधवार को भाजपा के प्रति नरमी दिखाते नजर आई, जब पार्टी के 6 मंत्री राज्य में कृषि संकट को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल हुए. बीजेपी नेता आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे. नई सरकार के लिए अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर…

अमित शाह ने किया लॉन्च, मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया

गृह मंत्रालय ने करतारपुर कॉरिडोर का एक वीडियो तैयार किया है, जिसे बुधवार को लॉन्च किया गया। 75 सेकंड के वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों को दिखाया गया है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसे इतिहास के पन्नों में विशेष स्थान मिलेगा। यह हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को दुनिया तक पहुंचाने के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बात गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो लॉन्च करते हुए ट्वीट…

पश्चिम बंगाल: बीजेपी के हाथ से निकला भांटपाड़ा नगर निगम पालिका, तृणमूल का कब्जा!

पश्चिम बंगाल की भाटपाड़ा नगर पालिका में 12 पार्षद भाजपा का साथ छोड़कर दोबारा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी के साथ यहां फिर तृणमूल कांग्रेस बहुमत में आ गई है। लोकमत न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, तृणमूल के भाटपाड़ा नगरपालिका में बहुमत हासिल करने के साथ ही भाजपा के हाथ से वे सभी सात नगरपालिकाएं निकल गई हैं, जिन पर उसने 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ कब्जा किया था। लोकसभा चुनाव के बाद वे भाजपा में शामिल हुए थे. भाटपाड़ा पहली नगरपालिका थी जिस…

मोदी-शाह विरोधियों पर हमले के लिये ‘त्रिशूल’ का इस्तेमाल कर रहे हैं: जयराम रमेश

गुवाहाटी । कांग्रेस पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर तीखा वार किया है, उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह पर विरोधियों पर हमले के लिये ‘प्रवर्तन निदेशालय’, ‘सीबीआई’ और ‘आयकर विभाग’ के रूप में ‘त्रिशूल’ का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ‘मोदी- शाह त्रिशूल का इस्तेमाल कर रहे हैं’ जयराम रमेश ने कहा कि त्रिशूल की तीन नोकें क्या हैं? वे ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग हैं, जिनका गलत प्रयोग मोदी सरकार बखूबी कर रही है, राज्य सभा सदस्य रमेश…

झारखंड में आज से नामांकन, पहले चरण की 13 में से 7 सीटें बीजेपी की

झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. झारखंड के पहले चरण का चुनावी संग्राम नक्सल प्रभावित इलाकों में होगा. राज्य के पहले चरण की 13 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है, जो 13 नवंबर तक जारी रहेगी. नामांकन-पत्रों की जांच 14 नवंबर को होगी और 16 नवंबर तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है. पहले चरण की सीटों पर 30 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 दिसंबर आएंगे. झारखंड के पहले चरण में चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज,…

अयोग्य ठहराए गए विधायक का दावा, येदियुरप्पा ने दिए थे 1 हजार करोड़ रुपये: रिपोर्ट

कर्नाटक के अयोग्य ठहराए गए विधायक नारायण गौड़ा ने मंगलवार को दावा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उनके कृष्णराजपेट निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये दिए थे। इस पैसे का इस्तेमाल विकास के काम में किया गया है। ये बात समाजार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अपने समर्थकों से बात करते हुए उन्होंने कहा है, ‘कोई मेरे पास आया और शाम पांच बजे (एचडी कुमारस्वामी की सरकार गिरने से पहले) मुझे बीएस येदियुरप्पा के घर ले…

अयोध्या फैसले से ठीक पहले देशभर में भाईचारे का संदेश देने में लगा आरएसएस

अयोध्या विवाद (Ayodhya Dispute) पर जैसे-जैसे देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) के फैसले की घड़ी करीब आती जा रही है, आरएसएस (RSS)ने देश भर में भाई-चारा (Brotherhood), सामाजिक सौहार्द और एकता के ताने-बाने को मजबूत करने पर देश व्यापी अभियान छेड़ दिया है. संघ ने अपील जारी कर कहा है कि फैसला किसी के भी पक्ष में आए, सबको शांति से स्वीकारना चाहिए. सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat)< तक ये अपील तमाम समुदायों से कर चुके हैं. कुछ ऐसी ही मुलाकात दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास (Mukhtar Abbas Naqvi) नकवी…

भाजपा नेता ने Delhi-NCR में बढ़ते प्रदूषण के पीछे बताया पाकिस्तान और चीन का हाथ, कहा- पड़ोसियों ने…

भाजपा के एक नेता ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान और चीन को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में प्रदूषण के उच्च स्तर के लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए। उनका कहना है कि दिल्ली में जहरीली गैस पाकिस्तान या चीन ने छोड़ी है। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने यहां समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान या चीन हमसे डरते हैं और हमें इस पर गंभीरता से देखना होगा कि क्या पाकिस्तान ने कोई जहरीली गैस तो नहीं छोड़ी हैं, भारत में प्रदूषण…

एनईएचयू अग्रणी शिक्षण केंद्र के रूप में उभरा : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि मेघालय के शिलांग में स्थित नॉर्थ ईस्टर्न हिल विश्वविद्यालय (एनईएचयू) एक अग्रणी शिक्षण केंद्र के रूप में उभरा है। कोविंद ने एनईएचयू के 26वें दीक्षांत समारोह में कहा कि सभी प्रमुख विषयों में उच्चतर शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ यह विश्वविद्यालय इस क्षेत्र के विकास पर भी विशेष जोर दे रहा है, जहां जनजातीय समुदाय की अच्छी उपस्थिति है। कोविंद ने कहा कि “एनईएचयू जैसे उच्च शैक्षिक संस्थान सामाजिक और आर्थिक सुधार के संदर्भ में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। मानव विकास…

महाराष्‍ट्र: फडणवीस की हो सकती है उद्धव से मुलाकात, शिवसेना ने फिर लगाया आदित्‍य का पोस्‍टर

मुंबई। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections 2019) के बाद सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच जारी रस्‍साकशी के बीच मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की. वहां से लौटने के बाद फडणवीस आज बीजेपी के कोर नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसी बैठक में महाराष्ट्र में बनने वाली सरकार पर बात होगी. इसके साथ ही कब शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिला जाए ये भी तय किए जाने की उम्मीद है. बैठक के बाद कौन सबसे पहले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से…

बोले संजय राउत- महाराष्ट्र का चेहरा और राजनीति दोनों बदल रहे हैं, सीएम शिवसेना का ही होगा

मुंबई : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के 12 दिन बाद भी भाजपा-शिवसेना गठबंधन के बीच मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर गतिरोध बरकरार है. मामले को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा. महाराष्ट्र का चेहरा और राजनीति दोनों बदल रहे हैं, आप देखेंगे. जिसे आप हंगामा कह रहे हैं, वह हंगामा नहीं है, बल्कि न्याय और अधिकारों की लड़ाई है, इसमें जीत हमारी होगी. इधर, सत्ता बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच सोमवार को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने…

सोनिया गांधी ने बैठकों में मोबाइल पर रोक लगाई

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महत्वपूर्ण रणनीति व अंदरूनी चीजों के लीक होने से बचने के लिए वरिष्ठ नेताओं को बैठक में मोबाइल फोन न लेकर आने की हिदायत दी है। यह जानकारी सोमवार को सूत्रों ने दी। सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी ने भविष्य में होने वाली महत्वपूर्ण कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठकों में भी मोबाइल फोन लेकर आने पर रोक लगाने का फैसला किया है। एक सूत्र ने कहा, “यह वास्तविक समय की सूचना को लीक होने से रोकने और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं…

संजय राउत बोले- सीएम शिवसेना का होगा, एनसीपी भी बोली- मुमकिन है

मुंबई. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सियासी घमासान जारी है और इसके बीच शिवसेना ने सरकार बनाने का दावा किया है. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारे पास बहुमत का आंकड़ा है. अभी हमारे पास 170 विधायकों का समर्थन है, जो 175 तक पहुंच सकता है. ज्ञात हो, शिवसेना के 56 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 44 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पास 54 विधायक हैं, वहीं, निर्दलीय विधायकों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा है. अगर ये सभी पार्टियां एकसाथ आती हैं तो ये…

भारत ने जारी किया नया नक्‍शा, अब PoK जम्मू कश्मीर का, गिलकित-बल्तिस्तान लद्दाख का हिस्सा

नयी दिल्ली : पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर के विभाजन के बाद सरकार द्वारा नया नक्‍शा जारी किया गया है. इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) नवगठित जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश और गिलगित-बल्तिस्तान लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा है. गृह मंत्रालय ने भी एक अधिसूचना में भारत का नया नक्शा जारी किया है जिसमें दोनों केंद्रशासित प्रदेशों को दर्शाया गया है. इसमें पीओके की ‘राजधानी’ मुजफ्फराबाद को देश की भौगोलिक सीमा में दिखाया गया है. नक्शों के अनुसार नए मानचित्र में पीओके जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश का हिस्सा है और गिलगित बल्तिस्तान…

योगी के मंत्री की सलाह- प्रदूषण दूर करने के लिए यज्ञ करवाए सरकार

लखनऊ। कई शहरों में खतरनाक स्तर तक पहुंचे प्रदूषण से लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। इस पर यूपी के मंत्री सुनील भराला ने अजीबोगरीब तरकीब सुझाई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करना है तो सरकार को यज्ञ करवाना चाहिए जिससे कि भगवान इंद्र खुश हों और बारिश करवाएं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हमारे यहां यज्ञ करवाने की परंपरा रही है। सरकार ऐसा करके भगवान इंद्र को मना सकती है जिससे कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।