प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी में प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मोतिहारी स्थित आर.सी. वाटिका होटल में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक आमजन को रैली में शामिल कराने का आह्वान किया और कहा कि यह रैली एनडीए के लिए जनसमर्थन का प्रमाण बनेगी. मोदी के बिहार दौरे को बताया जनभावनाओं से जुड़ा डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का बिहार में 53वां दौरा…
Category: चुनावी फुहार
नीतीश कुमार की वो 5 घोषणाएं जो बना सकती हैं उन्हें फिर से बिहार का ‘किंग’!
–नीतीश सरकार ने आने वाले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का वादा किया है. इससे पहले भी उनकी सरकार 50 लाख रोजगार देने का लक्ष्य लेकर चल रही थी, जिसमें 10 लाख सरकारी नौकरी और 39 लाख रोजगार अब तक दिए जा चुके हैं. –महिलाओं के लिए नीतीश सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है – सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण, जिसमें डोमिसाइल नीति लागू होगी. इसका मतलब ये है कि अब बिहार की मूल निवासी महिलाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता…
मुख्यमंत्री बनने को बेताब शिंदे शिवसेना का भाजपा में विलय के लिए तैयार: संजय राउत ?
शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के लिए इतने बेताब हैं कि उन्होंने शिवसेना का भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में विलय करने की पेशकश कर दी है।राउत ने दावा किया कि शिंदे ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की शिकायत की थी। हालांकि, शिवसेना की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने राज्यसभा सदस्य पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की टिप्पणी…
अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी
सुल्तानपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में एक अधिवक्ता ने मुकदमा दर्ज करने को लेकर सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। सीजेएम नवनीत सिंह ने मामले में कोतवाली नगर पुलिस के माध्यम से कन्नौज पुलिस से 25 जुलाई तक जवाब-तलब किया है। कोतवाली नगर के सीताकुंड-महंथ काॅलोनी के रहने वाले अधिवक्ता ने कन्नौज के वीरपुर-सौरिख के रहने वाले कुलदीप दूबे के खिलाफ सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
लखनऊ:AAP का ‘स्कूल बचाओ अभियान’ तेज़, संजय सिंह ने बच्चों और अभिभावकों से की मुलाक़ात
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करने के कथित फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में आज AAP के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने लखनऊ जनपद के बीकेटी विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सहपुरवा का दौरा किया। सांसद संजय सिंह ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जिस तरह से सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है, वह शिक्षा के अधिकार…
“महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई, हम बिहार में ऐसा नहीं होने देंगे”, पटना में बोले राहुल गांधी ?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लाभ पहुंचाने के लिए ‘‘धांधली” की गई और केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनावों में भी ऐसा करना चाहती है। राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ पटना में निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक विरोध मार्च के दौरान ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र…
बिहार के लोगों से वोट का आधिकार छीनना चाहती थी भाजपा, खड़गे ने चुनाव आयोग पर भी दागे सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को भाजपा पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए बिहार के लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य के मतदाता लोकतंत्र और संविधान पर हमले के लिए भगवा पार्टी को सबक सिखाएंगे। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा जारी एक नए विज्ञापन का हवाला दिया, जिसमें बिहार के मतदाताओं से केवल एसआईआर के तहत एक फॉर्म भरने का आग्रह किया गया है, और आरोप लगाया कि “जब लोग उठते हैं, तो भाजपा पीछे…
लखनऊ:योगी सरकार का बड़ा फैसला,बौद्ध व सिख श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा के लिए नई योजनाएं लागू।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो नई योजनाएं ‘बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना’ और ‘पंच तख्त यात्रा योजना’ प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर धर्मार्थ कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “तीर्थ यात्राएं भारतीय संस्कृति में आत्मिक उत्थान और सामाजिक समरसता का माध्यम रही हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि…
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानवीय कदम, मण्डियों में ‘शबरी कैण्टीन’ की स्थापना का ऐलान।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों और श्रमिकों के हित में एक और जनकल्याणकारी पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की सभी प्रमुख कृषि मण्डियों में ‘शबरी कैण्टीन’ स्थापित किए जाने का निर्देश दिया है। इस योजना का उद्देश्य केवल सस्ता भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सेवा भावना के साथ स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट भोजन किसानों, श्रमिकों और अन्य आगंतुकों को उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि इन कैण्टीनों का संचालन व्यापारिक लाभ के उद्देश्य से नहीं, बल्कि पूर्णत: सेवा भाव…
लखीमपुर खीरी : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी मुख्यालय पर लखीमपुर में तेंदुए से लड़ने वाले मिहीलाल गौतम को दो लाख रुपए का चेक सौंपकर किया सम्मानित
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में लखीमपुर में तेंदुए से लड़ने वाले साहसी मजदूर मिही लाल गौतम ग्राम गिरधारीपुरवा जुगनुपरु धौरहरा निवासी को बुलाकर सम्मानित किया। घटना 24 जून 2025 की है जब मिही लाल ग्राम सभा बबुरी भट्ठे पर गया था वहां छुपे तेदुएं ने उस पर अचानक हमला कर दिया। मिहीलाल गौतम ने बताया कि उसके सामने जीवनमरण का प्रश्न था उसने फिर तेंदुए से भिड़ जाना ही ठीक समझा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने…
आप ने कांग्रेस से नाता तोड़ा: 2027 गुजरात चुनाव में अकेले उतरेगी, केजरीवाल का ऐलान ?
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 3 जुलाई 2025 को अहमदाबाद में ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2027 गुजरात विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी। उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म करने की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा, “INDIA गठबंधन सिर्फ 2024 लोकसभा चुनाव के लिए था। अब आप और कांग्रेस अलग-अलग हैं।” केजरीवाल ने कांग्रेस पर BJP की मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “विसावदर उपचुनाव में कांग्रेस ने BJP के इशारे पर आप का वोट काटने की कोशिश की।” विसावदर उपचुनाव में आप के…
खड़गे ने चीन संबंधों को लेकर की मोदी सरकार की आलोचना; व्यापार, सुरक्षा पर निष्क्रियता का आरोप लगाया ?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए भाजपा नीत सरकार पर चीन की बढ़ती आर्थिक और सामरिक आक्रामकता का मुकाबला करने में विफल रहने का आरोप लगाया। एक्स पर एक पोस्ट में खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार ने निर्यात पर चीन के हालिया प्रतिबंधों और भारतीय उद्योगों के प्रति उसके व्यवहार से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं। खड़गे ने तीन प्रमुख चिंताएं उठाईं, “भारत के विनिर्माण क्षेत्र से चीनी अधिकारियों की वापसी, दुर्लभ खनिज और विशिष्ट उर्वरकों जैसे…
बिहार में सरकार बनने के बाद महागठबंधन वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देगा: तेजस्वी यादव ?
राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि बिहार में सत्तारूढ़ राजग ‘खत्म होने की राह पर’ है और महागठबंधन के नेतृत्व वाली राज्य की नई सरकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए वक्फ अधिनियम को ‘कूड़ेदान में डाल देगी’। युवा नेता ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित किया, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता विरोध स्वरूप काली पट्टियां बांधकर पहुंचे थे। पूर्व उपमुख्यमंत्री, जो अब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं, ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू…
लालू के लाल तेज प्रताप यादव का एक और दावा, खुद को बताया ‘किंगमेकर’
पार्टी से निकाले जाने के बाद से तेज प्रताप यादव लगातार एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर उनके दिए गए बयान सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक बार फिर तेज प्रताप यादव ने कुछ ऐसा कहा है जिससे बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि वह ही अगले लालू यादव हैं। इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप यादव ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह…
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रही बसपा, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में बसपा
बहुजन समाज पार्टी बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा के राज्यसभा सांसद सह नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम ने बीते दिन कहा, ‘बीएसपी बिहार चुनाव की तैयारी कर रही है। हम सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे।’ इससे पहले पटना मे बसपा ने छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन किया। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद खुद मौजूद रहे। इससे पहले अप्रैल में रामजी गौतम ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया हथा। उन्होंने साफ तौर पर…
इटावा कथावाचक कांड को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर निशाना
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून 1975 में आपातकाल लागू करके संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी। उस वक्त चल रहे आंदोलन को कुचला था और उसी कांग्रेस की गोद में सपा बैठ गई है। इससे साबित होता है कि अखिलेश यादव एंड पार्टी नकली समाजवादी हैं। उनको असली समाजवादियों की आत्मा कभी क्षमा नहीं करेगी। बुधवार को आपातकाल की बरसी पर भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र…
राबड़ी देवी के साथ राजद कार्यालय पहुंचे लालू यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन ?
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक और वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव ने आज एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। सोमवार को पटना स्थित राजद कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान लालू यादव के साथ राज्यसभा सांसद मनोज झा, राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी मौजूद रहे। बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी चितरंजन गगन के सामने लालू प्रसाद यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया है। लालू यादव का…
समाजवादी पार्टी की बड़ी कार्रवाई, तीन विधायकों को किया निष्कासित, इस वजह से लिया एक्शन ?
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बागी विधायकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सपा ने तीन विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देकर पार्टी से निष्कासित कर दिया है. बीते साल राज्यसभा चुनाव के दौरान इन्होंने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा के उम्मीदवारों का समर्थन किया था, जिसके बाद पार्टी की ओर से अब ये कार्रवाई की गई है. सपा ने गोशाईगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप…
बिहार दौरे से पहले पीएम मोदी से तेजस्वी यादव के 12 तीखे सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वह सिवान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस साल में यह उनका पांचवां बिहार दौरा है, और पिछले 20 दिनों में दूसरा। विपक्ष इस दौरे को लेकर हमलावर है। उनका कहना है कि पीएम मोदी चुनावी फायदे के लिए बार-बार बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी के आने से पहले ही तेजस्वी यादव ने उनसे 12 तीखे सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री इन सवालों का जवाब देंगे.…
भाजपा बंगाली भाषी भारतीय नागरिकों को बांग्लादेशी बता रही है: ममता बनर्जी का आरोप ?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह भगवा पार्टी शासित राज्यों में बंगाली भाषी नागरिकों को निशाना बना रही है और यहां तक कि वैध दस्तावेज धारकों को भी अवैध बांग्लादेशी प्रवासी बता रही है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उस समय हंगामा शुरू हो गया जब मुख्यमंत्री ने भगवा पार्टी पर भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा, “आपको शर्म आनी चाहिए कि आप वास्तविक भारतीय नागरिकों को सिर्फ उनकी…
