लखनऊ: (द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चित्रकूट जनपद के राजापुर स्थित संत तुलसीदास जी की जन्मस्थली में ‘तुलसी साहित्य समागम’ कार्यक्रम के दौरान शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली को नमन करते हुए चित्रकूट की पावन धरती को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने तुलसी जन्म कुटीर में दर्शन-पूजन कर मानस मंदिर में रखी गोस्वामी तुलसीदास जी की हस्तलिखित श्रीरामचरितमानस की पाण्डुलिपि का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि संत तुलसीदास जी ने…
Category: चुनावी फुहार
चित्रकूट:मुख्यमंत्री ने जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां में पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा का अनावरण किया
चित्रकूट:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चित्रकूट की पावन धरा पर पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। कृषि विज्ञान केंद्र, गनीवां में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रद्धेय नानाजी देशमुख की कर्मस्थली को श्रद्धा से नमन किया और चित्रकूट को “संस्कृति, भक्ति और विकास की त्रिवेणी” बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि न केवल श्रीराम के वनवास की साक्षी रही है, बल्कि महर्षि वाल्मीकि और भारद्वाज जैसे ऋषियों की तपस्थली…
लखनऊ:रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार का तोहफा: महिलाओं को संपत्ति रजिस्ट्री पर 1 करोड़ तक मिलेगी स्टांप शुल्क में 1% की छूट
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। राज्य सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क में 1% की छूट देने का आदेश जारी किया है। अब तक यह छूट सिर्फ 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर ही लागू थी, जिसमें अधिकतम 10 हजार रुपये तक की छूट मिलती थी। लेकिन अब…
नई दिल्ली:पहलगाम आतंकी हमला,डिंपल यादव ने किया कड़ा विरोध, कहा- “भारतीय सेना हमारी शान, सुरक्षा में गंभीर चूक”
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राजनीतिक हलकों में आक्रोश गहराता जा रहा है। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और सरकार से जवाब मांगा है। डिंपल यादव ने कहा, “भारतीय सेना हमारा अभिमान और सम्मान है। सेना ने हर बार मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे में पहलगाम जैसा हमला सुरक्षा व्यवस्था में गहरी चूक को दर्शाता है।” उन्होंने…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास, बने राज्य में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त कर लिया है। उन्होंने इस मामले में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। योगी आदित्यनाथ ने अब तक 8 साल और 132 दिन का सफल कार्यकाल पूरा कर लिया है, जबकि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का कुल कार्यकाल (स्वतंत्रता से पूर्व सहित) 8 साल और 127 दिन का…
लखनऊ:प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे की तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। यह बैठक सेवापुरी के बनौली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि सभा स्थल पर सभी बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, छाया एवं बैठने की व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से सावन मास…
नई दिल्ली:नारी गरिमा के अपमान के विरोध में संसद भवन के मुख्य द्वार पर महिला सांसदों का प्रदर्शन।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 आज संसद भवन के मुख्य द्वार पर भारतीय राजनीति एक अहम घटनाक्रम की साक्षी बनी, जब संसद की एक महिला सांसद के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में देश की सभी महिला सांसद एकजुट होकर सड़क पर उतरीं। नारी गरिमा की रक्षा और संसद की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से यह विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें एनडीए (NDA) के सांसदगणों ने भी एक स्वर में समर्थन जताया। इस विरोध प्रदर्शन में सत्तापक्ष और विपक्ष की कई महिला सांसदों ने…
गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-बस्ती मंडल की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में गोरखपुर और बस्ती मंडलों के सांसदों, विधायकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक का मुख्य फोकस क्षेत्रीय सड़क परियोजनाओं और जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने पर रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्रों में सड़क निर्माण के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता और सहमति से तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होती है, उन्हें…
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी बैरक और नव निर्मित अस्पताल का किया लोकार्पण, बोले – उत्तर प्रदेश बना अनुशासित और उत्सव प्रदेश।
गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में 26वीं वाहिनी पी0ए0सी0, गोरखपुर में नवनिर्मित बैरक तथा पुराने अस्पताल के स्थान पर नये अस्पताल का लोकार्पण किया तथा नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार देश में सेना बाहरी सुरक्षा का दायित्व निभाती है, उसी प्रकार आन्तरिक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिविल पुलिस अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज उत्तर प्रदेश दंगा, गुण्डागर्दी, माफिया,…
लखनऊ:डॉ. प्रियंका मौर्या ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. मौर्या ने मुख्यमंत्री को उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। भेंट के दौरान दोनों वरिष्ठ महिलाओं के बीच महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा, और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन और सारगर्भित चर्चा हुई। डॉ. मौर्या ने उत्तर प्रदेश में महिला कल्याण से संबंधित…
नई दिल्ली:संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार, लेकिन जनता से जुड़े मुद्दों पर रही चर्चा की छाया।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 संसद का मानसून सत्र अपने दूसरे दिन भी गरमागरम बहसों, विपक्षी हंगामे और कई महत्वपूर्ण मुद्दों की छाया में बीता। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में जनता से जुड़े विषयों पर बहस की उम्मीद थी, लेकिन कई बार कार्यवाही स्थगित होने के चलते चर्चा बाधित रही। फिर भी, दिन के दौरान कुछ ऐसे विषय उभर कर सामने आए, जो आम नागरिकों की सुरक्षा, आर्थिक स्थिति और विकास से गहराई से जुड़े थे। ★ बजट 2024-25: मोदी सरकार का तीसरे कार्यकाल का पहला…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय: विकास, सशक्तीकरण और जनहित को नई दिशा।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। इन निर्णयों का उद्देश्य राज्य के प्रशासनिक, आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। प्रस्तुत हैं मंत्रिपरिषद के प्रमुख निर्णयों का संक्षिप्त विवरण— पुरानी पेंशन योजना के विकल्प की समय-सीमा में अंतिम विस्तार उन राज्य कर्मियों को जिन्होंने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को चुनने हेतु समय से विकल्प…
फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने “मिशन 2027 – चलो गांव की ओर” के तहत किया बूथ गठन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी ने अपने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा अमृतपुर के एक गांव में “मिशन 2027 – चलो गांव की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ गठन किया। यह आयोजन पार्टी के आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के कई ज़िला पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार राजवीर सिंह शाक्य, जिला सचिव धर्मेंद्र कुशवाहा और सेक्टर अध्यक्ष बृजेश कुशवाहा ने बूथ स्तर पर संगठन को…
जूनागढ़:शिवराज सिंह चौहान की छोटी सी भूल बनी सुर्खियों का कारण, पत्नी को ही भूल बैठे पूर्व सीएम!
जूनागढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों गुजरात दौरे पर थे, लेकिन उनका यह दौरा एक अनोखी वजह से चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, वो अपने सरकारी दौरे की आपाधापी में अपनी पत्नी साधना सिंह को ही पीछे छोड़ गए। यह वाकया जूनागढ़ जिले का है, जहां शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ सोमनाथ मंदिर दर्शन और गिर राष्ट्रीय उद्यान के भ्रमण के बाद मूंगफली शोध केंद्र पहुंचे थे। यहां उन्होंने किसानों और ‘लखपति…
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शिष्टाचार भेंट, आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में शुमार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री जी से उन्हें आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भेंट के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को उनका कीमती समय देने के लिए हृदयतल से आभार प्रकट किया और देश व उत्तर प्रदेश के विकास हेतु उनके सतत नेतृत्व की सराहना की। यह भेंट न केवल औपचारिकता…
नई दिल्ली:स्मृति संगम में ओमन चांडी जी की अनुपस्थिति, लेकिन उनकी भावना रही सजीव-राहुल गांधी
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को याद करते हुए कहा कि “सच्ची राजनीति यह नहीं होती कि आप क्या कहते हैं या क्या सोचते हैं, बल्कि यह होती है कि आप लोगों की भावनाओं को कितनी गहराई से महसूस कर सकते हैं। यही ओमन चांडी जी की सबसे बड़ी खासियत थी। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन केरल को समर्पित कर दिया — बिना किसी क्रोध, लालच या डर के।” राहुल गांधी शनिवार को “स्मृति संगमम” कार्यक्रम…
बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन की रफ्तार तेज, अब तक 89.7% लोगों ने भरे फॉर्म ?
भारतीय चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान 89.7 प्रतिशत मौजूदा मतदाताओं ने अपने गणना फॉर्म जमा कर दिए हैं। बता दें कि बिहार के लिए मतदाता सूची का मसौदा 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित किया जाएगा। आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “आज तक, मौजूदा मतदाताओं में से 89.7% ने 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के मसौदे में शामिल होने के लिए अपना गणना फॉर्म दे दिया है।” विज्ञप्ति में कहा…
‘पहलगाम हमले का बदला लो, ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर सरकार से ओवैसी ने कर दी अपील
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार (17 जुलाई, 2025) को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लिया जाना चाहिए और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी रखा जाना चाहिए. वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में बुधवार (16 जुलाई, 2025) रात तेलंगाना के बोधन शहर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पहलगाम आतंकी हमला प्रधानमंत्री मोदी सरकार की सुरक्षा चूक का उदाहरण है. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से पहलगाम आतंकवादी हमले की सुरक्षा विफलता की…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार और UNDP के बीच आपदा प्रबंधन पर ऐतिहासिक समझौता।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी, समन्वित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में उनके सरकारी आवास पर राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते का उद्देश्य राज्य में डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (DRR) कार्यक्रमों को लागू करना, संस्थागत क्षमता को सशक्त बनाना और बहुस्तरीय आपदा प्रबंधन प्रणाली को वैश्विक तकनीकी…
लखनऊ:मुख्यमंत्री ने 05 स्किल रथों को झण्डी दिखाकर रवाना किया।
लखनऊ :(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है। कुशल युवाओं के माध्यम से हम आत्म निर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार कर पाएंगे। भारत को आत्म निर्भर और विकसित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश को भी आत्म निर्भर और विकसित बनाना पड़ेगा। वर्ष 2029 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने…
