मध्यप्रदेश में नई तबादला नीति एक मई से लागू, कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, जानिए

मध्यप्रदेश में एक मई से तबादलों की शुरुआत हो जाएगी। जिले में प्रभारी मंत्री, राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री और प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के तबादले मुख्यमंत्री के स्तर से होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में वर्ष-2021 की तबादला नीति को मंजूरी दी गई। साथ ही तय किया गया कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने और जांच में तेजी के लिए 42 जिलों में महिला थाने खोले जाएंगे। आंगनवाड़ी केंद्रों में फिर से तीन से छह साल के बच्चों को दूध वितरण प्रारंभ करने…

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा- सचिन वझे मामले में किसी को भी नहीं बचाएगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने साफ कहा है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक लदी स्कार्पियो मिलने का मामला हो या मनसुख हिरेन की मौत का, सरकार किसी को बचाने की कोशिश नहीं करेगी। जो भी जिम्मेदार मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह बात दो घंटे चली महाविकास आघाड़ी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से कही। दूसरी ओर दिल्ली में शरद पवार ने कहा है कि सचिन वझे प्रकरण का महाविकास आघाड़ी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दूसरी बार निलंबित हो चुके मुंबई…

निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब, कहा- यूपीए काल में हुआ भ्रष्टाचार का राष्ट्रीयकरण

बैंकों के निजीकरण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के जमाने में टेलीफोन बैंकिंग होती थी और एक परिवार के हित के लिए करदाताओं के पैसों का निजीकरण व भ्रष्टाचार का राष्ट्रीयकरण किया गया। राहुल गांधी ने बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक यूनियनों की हड़ताल का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था कि सरकार लाभ का निजीकरण कर रही है और घाटे का राष्ट्रीयकरण कर रही है।…

कांग्रेस ने असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार

कांग्रेस ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कई उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें असम के लिए 21, पुडुचेरी के लिए 14 उम्मीदवार, केरल के लिए छह और तमिलनाडु के लिए चार प्रत्याशी शामिल हैं। कांग्रेस असम के लिए अब तक 92 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। असम में कांग्रेस नीत महागठबंधन में एआइयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं। प्रदेश की 126 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 27 मार्च, एक और 6 अप्रैल को मतदान होगा। पुडुचेरी विधानसभा…

रेलवे के निजीकरण के आरोप पर बोले पीयूष गोयल- सड़कों पर केवल सरकारी वाहन चलते हैं क्या?

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। इस चरण में काम कम और हंगामा ज्यादा देखने को मिला। आज सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होनी है और मंगलवार को भी बजट सत्र के दौरान हंगामे की पूरी उम्मीद है। संसद में आज निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के मसले को उठाया जा सकता है। बता दें कि बैंक कर्मचारी दो दिनों की हड़ताल पर हैं। वहीं, इस मुद्दे से पहले भी संसद के दोनों सदनों में कई मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। इनमें…

मध्यप्रदेश के पूर्व विधायकों को भी मिलेगी MLAs की तरह सुविधा, समस्याएं सुलझाने के लिए बनेगी समिति

मध्यप्रदेश के पूर्व विधायकों को विधायकों की तरह ही सत्कार की सुविधा मिलेगी। एक वाहन में फास्टैग और रेल में वातानकुलित प्रथम श्रेणी में यात्रा की पात्रता भी मिलेगी। विधायकों व पूर्व विधायकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए समिति भी बनाई जाएगी। इसके लिए कार्रवाई करने के निर्देश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सोमवार को पूर्व विधायकों के साथ बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। मध्यप्रदेश के पूर्व विधायकों को विधायकों की तरह ही सत्कार की सुविधा मिलेगी। एक वाहन में फास्टैग और रेल में वातानकुलित प्रथम श्रेणी में यात्रा…

पीएम केयर्स फंड के मुद्दे पर कांग्रेस और केंद्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज

 लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान पीएम केयर्स फंड में दान को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। कांग्रेस ने जहां दावा किया कि एलआइसी के पैसे से लोगों को फायदा पहुंचाने के बजाय इस फंड में वह पैसा दिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन पर चीन से चंदा स्वीकार करने का आरोप लगाया। लोकसभा में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कोरोना काल के दौरान लागू लॉकडाउन के समय गरीब और प्रवासी मजदूर परेशान…

संसद चली तो अब सांसद नदारद लेकिन सरकार ने आधा दर्जन विधेयक पेश कर अपने विधायी एजेंडे को दी स्‍पीड

पक्ष और विपक्ष में बनी राजनीतिक सहमति के अनुरूप पेट्रोल-डीजल और किसानों के मुददे पर संसद में चल रहा गतिरोध सोमवार को खत्म हो गया। इसी के साथ संसद के दोनों सदन सुचारू रूप से चलने शुरू हुए हैं। हालांकि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ की खाली बेंचें राजनीतिक पार्टियों की चुनाव में ज्यादा दिलचस्पी की गवाही दे रही हैं। वहीं सरकार के विधायी कामकाज के एजेंडे ने गति पकड़ ली है। पहले ही कार्यदिवस पर सरकार ने विधेयकों को पेश करने की झड़ी लगा दी। लोकसभा में दिल्ली…

बढ़ेंगे दिल्ली के उपराज्यपाल के अधिकार, एलजी की शक्तियों को स्पष्ट करने वाला विधेयक लोकसभा में पेश

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में उपराज्यपाल की शक्तियों को स्पष्ट करने वाला विधेयक संसद में पेश हो गया। गृह राज्यमंत्री जी.कृष्ण रेड्डी ने सोमवार को लोकसभा में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक-2021 को पेश किया। इस विधेयक में दिल्ली के उप राज्यपाल की भूमिका और कुछ अधिकारों को परिभाषित किया गया है। माना जा रहा है कि विधेयक पारित होने के बाद उप राज्यपाल के अधिकारों में वृद्धि होगी।  ऐसे में दिल्ली की अरविंवद केजरीवाल सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच टकराव बढ़ना तय है। ध्यान…

पीएम मोदी बोले- प्रकृति से आयुर्वेद का गहरा नाता, यह लोक कल्याण का सही वक्‍त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को ग्लोबल आयुर्वेद फेस्टिवल (Global Ayurveda Festival) को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रकृति और पर्यावरण को जो सम्मान देती है उससे आयुर्वेद का गहरा नाता है। इसे पौधों से लेकर आपकी प्लेटों तक एक समग्र मानव विज्ञान के रूप में वर्णित किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि आयुर्वेद और चिकित्सा के पारंपरिक रूपों को बढ़ावा देने के लिए यह महोत्सव एक सराहनीय प्रयास है।  प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने भारत में ग्लोबल…

विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए भाजपा और जेके अपनी पार्टी आमने-सामने, चुनाव 15 को

विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 15 मार्च को होगा। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और जेके अपनी पार्टी की तरफ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं, जिसमें हाल ही में नेशनल कांफ्रेंस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए गणेश शर्मा और जेके अपनी पार्टी की तरफ से गुरु आसरा उर्फ़ निक्की महाजन शामिल हैं। इसमें खास बात यह है कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की तरफ से कोई प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में नहीं उतरा है। लिहाजा भाजपा और अपनी पार्टी ही आमने-सामने है। आपको बता…

क्वाड बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया ने मिलाए हाथ, लिए कई बड़े फैसले

12 मार्च, 2021 की तिथि आधुनिक विश्व इतिहास में दर्ज हो गई है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते आक्रामक रवैये को ध्यान में रखकर भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के बीच बने गठबंधन क्वाड के प्रमुखों की पहली बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई, जिसकी तुलना कूटनीतिक जानकार 1957 में पेरिस में हुई नाटो (नार्थ अटलांटिक ट्रिटी आर्गेनाइजेशन) की पहली बैठक से कर रहे हैं। बैठक के बाद जारी संयुक्‍त बयान में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, खुला, सभी के लिए समान अवसर वाला बनाने पर जोर दिया गया। इसके खास…

पांच वर्ष के दौरान कांग्रेस के 170 विधायकों ने पार्टी छोड़ी, जानें- BJP का आंकड़ा

देश की पुरानी और बड़ी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस एक संकट के दौर से गुजर रही है। लगातार चुनावों में हार से उसके नेताओं में एक हताशा घिर गई है। इसका पता इस बात से भी चलता है कि विगत पांच वर्ष में कांग्रेस के 170 विधायक पार्टी को अलविदा कह दूसरे दलों में शामिल हो गए। नेशनल इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिकट रिफा‌र्म्स (एडीआर) ने वर्ष 2016-2020 के दौरान हुए चुनावों के समय विधायकों के दिए गए हलफनामे का विश्लेषण किया और पाया कि कांग्रेस के 170 विधायक दूसरे…

उमा भारती ने कहा- बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हालत वैसी होगी, जैसी 2003 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की थी

भाजपा नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की स्थिति ठीक वैसी होगी, जैसी कांग्रेस की मध्यप्रदेश में 2003 में हुई थी। टीएमसी 30 से 35 सीटों पर सिमटेगी। राहुल गांधी द्वारा हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिए गए बयान पर उमा भारती ने कहा कि राहुल को संघ की शाखाओं में जाना चाहिए। उमा भारती महाशिवरात्रि पर महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का दुग्धाभिषेक किया। पूर्व मुख्यमंत्री…

बस अनुबंध से जुड़ा घोटाला: कांग्रेस ने की गडकरी के खिलाफ आरोपों की न्यायिक जांच की मांग

कांग्रेस ने गुरुवार को उन आरोपों की न्यायिक जांच की मांग की कि एक स्वीडिश कंपनी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जुड़ी कंपनी को एक लक्जरी बस दी थी। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘बस अनुबंध से जुड़ा घोटाला चिंता का विषय है और सार्वजनिक जीवन में शुचिता की बात करने वाले प्रधानमंत्री इस पर खामोश हैं। वह इसके बारे में बात भी नहीं करना चाहते।’ उन्होंने कहा, ‘हम इस मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हैं और आशा करते हैं कि सरकार इस पर…

आनंद शर्मा ने कहा, कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, पार्टी सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एकजुट है

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और भाजपा से मुकाबले के लिए यह एकजुट होकर खड़ी है। कांग्रेस नेता ने जी-23 से जुड़े विवाद और पार्टी में गुटबाजी के आरोपों पर बुधवार को खुलकर अपनी बात रखी। शर्मा ने कहा कि पूरी पार्टी सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एकजुट है। शर्मा भी उस ‘ग्रुप-23’ में शामिल हैं जिसने कांग्रेस में व्यापक संगठनात्मक बदलाव और सक्रिय अध्यक्ष की मांग को लेकर पिछले साल सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। शर्मा ने…

चुनावी बिसात पर नेतृत्व बदलाव अक्सर रहा है बेअसर, उत्तराखंड में क्‍यों हुआ बदलाव जानें इसके मायने

माना जाता है कि किसी के लिए भी तीन पद ही सबसे ज्यादा अहम और यादगार होते हैं- जिला के डीएम, प्रदेश के सीएम और देश के पीएम। उत्तराखंड भाजपा विधायक मंडल के नेता चुने गए तीरथ सिंह रावत ने एक मुकाम पा लिया लेकिन क्या भाजपा के लिए भी यह सार्थक पल है? जिस त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रशासनिक खामी और व्यावहारिक अक्षमता के कारण भाजपा को आगामी चुनाव का डर सताने लगा था, क्या तीरथ सिंह रावत उस आशंका को गलत साबित कर सकेंगे। नरेंद्र मोदी काल के…

कृषि कानूनों पर सरकार के खिलाफ नारे लगाने वाले रवनीत सिंह बिट्टू बने लोकसभा में कांग्रेस के नेता, जानिए क्या है वजह

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू(Ravneet Singh Bittu) संसद सत्र के दौरान लोकसभा में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करेंगे। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) और उप नेता गौरव गोगोई विधानसभा चुनावों में व्यस्त हैं, इस कारण रवनीत सिंह बिट्टू  लोकसभा में कांग्रेस के नेता बनाए गए हैं। अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष के साथ बातचीत में इस बात की जानकारी दी। लोकसभा सांसद औकर कांग्रेस के मुख्य सचेतक रवनीत सिंह बिट्टू कृषि कानूनों पर सरकार के खिलाफ नारे लगाने के कारण चर्चा में रहे हैं।…

प्रचार के दौरान ममता चोटिल, हमले का लगाया आरोप, गरमाई सियासत, मेडिकल बुलेटिन का इंतजार, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में प्रचार अभियान के दौरान घायल हो गई हैं। उनके पैर में चोट लगी है। उन्‍हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि उनके पैर में सूजन है। ममता बनर्जी ने इसको साजिश बताते हुए कहा है कि उन पर हमला हुआ है। इस बीच निर्वाचन आयोग ने इस घटना पर रिपोर्ट तलब कर ली है। वहीं भाजपा का कहना है कि ममता चुनाव में सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही हैं। आइए जानें इस वाकए पर किसने क्‍या…

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- विकास के लिए ‘डबल इंजन’ की सरकार जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच फेनी नदी पर बने ‘मैत्री सेतु’ के साथ ही त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उद्घाटन के बाद मोदी ने केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार यानि ‘डबल इंजन’ सरकार होने के फायदे गिनाए और कहा पिछले तीन वर्षों में आपसी संपर्क से संबंधित आधारभूत संरचनाओं के क्षेत्र में त्रिपुरा में जबर्दस्त सुधार देखने को मिला है। पूर्वोत्तर का यह राज्य पिछली सरकारों के 30 वर्ष और पिछले तीन वर्षो…