खीरों रायबरेली। जहां कोरोनावायरस उत्तर प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा रखा है, सरकारी तंत्र दवा और ऑक्सीजन का रोना रो रहा हैं। वही मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा गरीब, बेबस और लाचार लोगों से आपदा को अवसर में बदल कर अपनी जेबें भर रहे हैं। कीमत से अधिक मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा दवाएं बेची जा रही हैं। यही नहीं मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा खीरों क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग से साठगांठ कर मेडिकल स्टोरों पर सरकारी दवा धड़ल्ले के साथ बेची जा रही है। सरकारी तंत्र इस महामारी में निर्लज्ज और…
Category: रुझान
रायबरेली: सही मायने में सफाई कर्मी है कोरोना योद्धा-व्यापार मंडल अध्यक्ष
महराजगंज: कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण ने जहां हर गतिविधियों पर विराम लगा दिया है, वहीं कोरोना काल में सफाई कर्मियों पर काम का अतिरिक्त बोझ आ गया है। नगर पंचायत महराजगंज में एक बार फिर डोर टू डोर सैनिटाइजेशन तथा सफाई का काम जोरों पर चलाया जा रहा है। सफाई कर्मी वास्तव में कोरोना योद्धा है। जो अपनी पीठ पर 15 किलो की केन बांधकर नगर के सभी वार्डों में सुबह से शाम तक सैनिटाइजेशन का काम करते रहते हैं। आपको बता दें कि, कोरोना संक्रमण को…
शहडोल: सीटी स्कैन एवं कोविड केयर सेंटर के संबंध में संकेतक मुख्य प्रवेष द्वार पर लगाने के दिए निर्देष
शहडोल(संदीप साहू): कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जिला चिकित्सालय में बने 20 विस्तरीय कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सीटी स्कैन एवं कोविड केयर सेेंटर के संबंध में संकेतक मुख्य प्रवेष द्वार में लगाने के निर्देष देते हुए कहा कि, जिससे मरीज इधर-उधर न भटके। कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर में मरीजो के बैठने के लिए कुर्सीयां आदि लगवाने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देषित किया कि, स्पष्ट शब्दो में कोविड केयर सेंटर एवं सीटी स्कैन सेंटर मुख्य प्रवेष द्वार पर…
रायबरेली: 6 लोगों के विरुद्ध घेर कर मारपीट करने और कुल्हाड़ियों से 3 लोगों को घायल करने का आरोप
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर आवाडीह में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जबकि दूसरे पक्ष ने भी प्रथम पक्ष के विरुद्ध मारपीट दंगा फसाद और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों मामलों को लेकर छानबीन में जुट गई है। आपको बता दें कि, बीती रात एक पक्ष के सहज राम ने दूसरे पक्ष के 6 लोगों के विरुद्ध घेर कर मारपीट करने और कुल्हाड़ियों से 3 लोगों को घायल करने…
रायबरेली: कैलाश नाथ दुबे का निधन, व्यापारी समाज की अपूर्णनीय क्षति – बसंत सिंह बग्गा
रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष सत्यांशु दुबे के पिता श्री कैलाश नाथ दुबे का आज प्रातः 3ः00 बजे हृदयगति रूक जाने के कारण निधन हो गया। श्री कैलाश नाथ दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने कहा कि युवा जिलाध्यक्ष सत्यांशु दुबे के पिता जी के निधन से दुःखी एवं स्तब्ध हूं। श्री कैलाश नाथ दुबे का निधन व्यापारी समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति दें एवं परिजनों को सम्बल प्रदान करें। प्रान्तीय संगठन…
रायबरेली -महिला ने लगाया जेठ पर मारपीट का आरोप
ऊंचाहार/ रायबरेली –कोतवाली क्षेत्र के डेलौली गांव निवासी महिला ने अपने जेठ पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।गांव निवासी वंदना देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हमारे पति तीन भाई है और सभी के जमीन का बंटवारा भी सहमति से हो गया है लेकिन जेठ द्वारा हमारे हिस्से की जमीन में भी हिस्सा मांगने को लेकर विवाद किया जाता है और मंगलवार की सुबह जब हम अपने छप्पर में बल्ली लगा रही थी तभी वो…
रायबरेली: आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को लेकर कर्मचारी यूनियने चिंतित
लालगंज-रायबरेली। रेलकोच फैक्ट्री के कर्मचारियों में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं से चिंतित कर्मचारी यूनियनों ने जांच कराने की फैक्ट्री प्रबंधन से मांग की है। बताया गया है कि अब तक आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों व उनके परिजनों ने फैक्ट्री के आवासीय परिसर में आत्महत्या कर चुके हैं। इनमें अभी हाल में सीनियर टेक्निीशियन रूफ सेक्शन नरेश पाल ने 23 अप्रैल को उस समय आत्महत्या की जब वह ड्यूटी से वापस आया और अपने आवास में फांसी के फंदे से लटक गया। इसके पूर्व 23 अप्रैल को सीनियर टेक्निीशियन प्रवीन…
बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न ने फर्स्ट एड बॉक्स और इमरजेंसी किट वितरित की
बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न के नेतृत्व में दिल्ली में और गाजीपुर बोर्डेर पर किसान आंदलोन में शामिल लोगों को ,अस्पताल, पुलिस आदि जरूरतमंद लोगों के पास फर्स्ट एड बॉक्स और इमरजेंसी किट पहुँचाई गयी. जानकारी के मुताबिक कुछ मरीजों के तीमारदारों को आर्थिक सहयोग भी किया ताकि मरीजों का इलाज वे करा सकें. बता दें की कोरोना मुक्त भारत अभियान में पूरी दुनियां के लोग हिस्सा ले रहें हैं इसमें बौद्ध धर्म के अनुयायी और बौद्ध भिक्षु भी आज समाज के हित के लिए आगे आये हैं. भिक्षु सुमित रत्न…
शहड़ोल: चोर अपनी कारगुजारियों को अंजाम देनें से बाज नहीं आ रहे
शहड़ोल। Sandeep Sahu कोरोना महामारी के इस दौर में जब सबकुछ बंद पड़ा है संक्रमण को रोकनें और लाकडॉउन का सख्ती से पालन करानें के लिये चप्पे – चप्पे पर पुलिस तैनात है ऐसे में भी कुछ चोर अपनी कारगुजारियों को अंजाम देनें से बाज नहीं आ रहे थे। बीते कुछ दिनों से जिला मुख्यालय के विभिन्न ईलाकों से बाईक चोरी की घटनायें लगातार सामनें आ रही थी। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी लेकिन अपराधियों तक नहीं पहुंच पा रही थी। इनकी धरपकड़ के लिये कोतवाली थाना…
बिलासपुर: उल्लंघन करने वालों पर होगी FIR
बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल जी ने थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक में लॉकडाउन का उलंघन करने वालो पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए । उल्लंघन करने वालों पर होगी FIR बताते चले कि पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार सड़क पर उतर कर लॉकडॉउन का जायजा लिया जा रहा है ,जरूरत पड़ने आम जनता को समझाइश एवम नियम तोड़ने वालो के ऊपर चलानी कार्यवाही के निर्देश दे रहें है। पुलिस अधीक्षक लगातार सार्वजनिक स्थलों जैसेरेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, वैक्सीनेशन सेंटर्स में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा ले रहें है।पिछले…
उमरिया -फसल खरीदी केंद्रों में हो रही जमकर मनमानी
उमरिया : बढ़ते कोरोना के प्रकोप के बीच राज्य सरकार ने किसानों की फसल खरीद की सुविधा उपलब्ध कराई है ताकि किसानों की फसल खरीदी जा सके एवम उसका उन्हें उचित दाम मिल सके. लेकिन जिले के चंदिया तहसील के अंतर्गत कुछ सहकारी मर्यादित केंद्रों में जमकर मनमानी का किस्सा सामने आया है. सहकारी मर्यादित केंद्र निगहरी में जहां गेंहूँ तौलने वाले मजदूर व किसानों ने मास्क नहीं लगा रखे थे वहीं इसी के अंतर्गत हर्रवाह केंद्र में तो ऑपरेटर के आफिस पर ताला जड़ा मिला. निगहरी में जब केंद्र…
समाजवादी पार्टी का बढ़ता कारवाँ आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफइनल है : डॉ नवल किशोर शाक्य
यूपी पंचायत चुनाव में बीजेपी को सियासी तौर पर बड़ा झटका लगा है. अयोध्या से लेकर मथुरा और काशी सहित प्रदेश भर में सपा ने बीजेपी को करारी मात दी है. यूपी के ये तीनों जिल योगी आदित्यनाथ सरकार के एजेंडे में शामिल रहे हैं और पिछले चार सालों में इन जिलों पर सरकार काफी मेहरबान रही है. इसके बावजूद अयोध्या-मथुरा-काशी में मिली करारी मात एक बड़ा सियासी संदेश दे रही है. आगामी विधानसभा के लिए यूपी की जनता बता रही है की अब वे समाजवादी पार्टी को लाना चाहते है.…
ग़ाज़ीपुर: मरदह ब्लॉक के सबसे युवा जिला पंचायत चुने गए शैलेश यादव
ग़ाज़ीपुर: गोविंदपुर का सबसे युवा नेता शैलेश कुमार यादव की बढ़ती लोकप्रियता से राजनीतिक जानकारों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।शैलेश यादव गोविंदपुर के कछुहारा ग्राम सभा से सबसे युवा चेहरा है ।जो बहुत ही कम समय मे लोकप्रियता हासिल की ।वर्तमान में जिला पंचायत ललिता देवी के पति रामनारायण यादव व बीजेपी प्रत्यासी को हरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। शैलेश यादव के पिता रामकुंवर यादव एक किसान है ।
प्रयागराज:पंचायत चुनाव की मतगड़ना के दौरान RO चैंबर मे गाली गलौज व , तोड़, फोड़ करने व कागजात को नुकसान पहुँचने वाले गिरफ्तार
प्रयागराज – बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा चलाये जा रहे में अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक थाना मांडा सुरेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व मे गठित टीम उ0नि0 संतोष कुमार सिंह का0 प्रदीप कुमार यादव, का0 रोहन कुमार व हे0का0 मुकेश कुमार यादव के सांथ मिलकर दि0, 03/05/2021 को समय 04,30 बजे बशिष्ठ नारायण मिश्र पुत्र शिव अचल मिश्र उम्र करीब 55 वर्ष व संतोष कुमार मिश्र पुत्र बशिष्ठ नारायण मिश्र उम्र 29 वर्ष व मनोज कुमार पुत्र बशिष्ठ नारायण मिश्र…
प्रयागराज – एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति के तहत एक सप्ताह से कोविड-19 नये मामलों में कमी आ रही है
अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति के तहत एक सप्ताह से प्रदेश में कोविड-19 के टेस्ट की निरन्तर बढ़ोत्तरी हो रही है तथा नये मामलों में कमी आ रही है। इसके साथ-साथ कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या में भी बढ़ोततरी हो रही है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल, 2021 को 01 लाख 86 हजार टेस्ट हुए, 35 हजार कोविड केस आये तथा 26 हजार कोविड-19 से ठीक हुए थे। 01 मई, 2021 को 02 लाख…
रायबरेली:दहेज में कार न मिलने से शादी के लिए किया इंकार
ऊँचाहार-कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज निवासी एक शख्स की पुत्री की शादी को लड़के पक्ष के लोगों ने महज दहेज में कार न मिलने के चलते शादी के तीन दिन पहले शादी करने से इंकार कर दिया,पीड़ित परिवार ने कोतवाली में मामले की तहरीर देकर गुहार लगाई है।बाबूगंज बाजार निवासी सुदामा पटेल ने अपनी पुत्री वंदना पटेल की शादी क्षेत्र के रायपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रामनरेश पटेल के लड़के विजय प्रकाश से तय की थी जो सेना में कार्यरत है।पिछले माह के 25 अप्रैल को तिलक व 30 अप्रैल…
रायबरेली:यह रहे लालगंज विकास खंड के चुने गये प्रधान
लालगंज रायबरेली।लालगंज विकास खंड के सभी ग्राम पंचायतों,क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम आ गये है।चर्चित सीट कुम्हरौडा मे गरिमा सिंह पत्नी बच्चा सिंह ने अपने निकटतम विपक्षी सुधा सिंह पत्नी शैलेन्द्र सिंह को 405 वोटों से करारी मात दी है।वहीं बहाई ग्राम पंचायत मे पूर्व प्रधान रही अनूपा यादव ने आमना बेगम को हराकर प्रधान सीट पर कब्जा कर लिया है।निवर्तमान प्रधान अर्चना मौर्य को लोगों ने दर किनार कर दिया है।इसके अलावा खजूरगांव से बीडी यादव,जनेवा कटरा से रज्जन यादव,गेगासो से देसराज यादव,षोभवापुर से आसा यादव,अम्बारा…
रायबरेली: विडियो ने सफाई कर्मी को जड़ा तमाचा
ऊंचाहार/ आखिर इतना एसा क्या हुआ जो झल्लाऐ बीडीओ ने अपना आपा खो दिया और सफाई कर्मी पर उतार दिया। मतपेटी का क्रमांक बताने मे हिचकिचाये सफाई कर्मी की पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को फोन से दी गयी है। पिटाई से सफाई कर्मियों मे रोष व्याप्त है। बीडीओ ने आरोप को निराधार बताया है। ऊंचाहार मे डिग्री कालेज मे अव्यवस्थाओं के बीच मतगणना एक घंटे देर से मतगणना शुरू हुई। इससे बीडीओ झल्लाऐ हुए थे। रामचन्द्रपुर गांव मे तैनात सफाई कर्मी रमेश कुमार की ड्यूटी स्ट्रांग रूम में…
रायबरेली:जब हारे प्रत्याशी को दे दिया गया प्रमाण पत्र ढूंढती रही पुलिस
डलमऊ रायबरेली- डलमऊ के गयादीन मौर्य महाविद्यालय में चल रहे मतगणना के दौरान एक हारे हुए प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया और वह प्रमाण पत्र लेकर घर चला गया कुछ देर बाद जब जीता हुआ प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेने पहुंचा तब हड़कंप मच गया मामला ग्राम पंचायत कन्हा का है। रविवार को घटना के बाद एआरों की गलती से हारे हुए प्रत्याशी अनूप कुमार को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया हारा हुआ प्रत्याशी जीत का प्रमाण पत्र पाकर रफूचक्कर हो गया कुछ देर बाद…
रायबरेली: जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
।ऊंचाहार/ रायबरेली सलोन कोतवाली क्षेत्र के टेकई का पुरवा गांव की एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जिसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।उक्त गांव निवासी लल्ला की 16 वर्षीय पुत्री दीप्ति ने शुक्रवार की देर रात किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके कारण कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। बेहोशी की हालत में परिजन ऊंचाहार सीएचसी ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर प्राथमिक…
