प्रयागराज – दिनांक 23/012022 को थाना खुल्दाबाद व SOG टीम द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा को प्रभावित करने वाले साल्वर गैंग के 13 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रयागराज – थाना खुल्दाबाद व SOG टीम द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा को प्रभावित करने वाले साल्वर गैंग के 13 अभियुक्त गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 9 कूट रचित आधार कार्ड 8 प्रवेश पत्र 8 अंक पत्र तथा 41900 रु0 नगद व 14 मोबाइल तथा एक चार पहिया वाहन व एक 01 पहिया वाहन किया गया बरामदबताते चले कि स्टेशन के सामने कूट रचित प्रवेश पत्र आधार कार्ड व परीक्षा से सम्बंधित अन्य अभिलेख का बितरण कर रहे 13 लोगों को रोक कर पूँछ तास की गई पहले तो इनमें…

पीलीभीत: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 22 से 31 जनवरी तक निशुल्क राशन वितरित कार्यक्रम संपन्न

पीलीभीत : जिला पूर्ति अधिकारी पीलीभीत ने बताया कि प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 22 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक प्रति यूनिट 3 किलोग्राम चावल और 2 किलोग्राम गेहूं वितरित किया जाएगा।जो राशन कार्ड धारक आधार वेरिफिकेशन से अन्नप्राप्त नही कर पाते वे OTP के माध्यम से अन्न प्राप्त कर सकते हैं। सभी राशन की दुकानें प्रातः 6बजे से सांय 9बजे तक खुली रहेंगी तथा सभी राशनकार्ड धारक कोविड़ प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करें ।

पीलीभीत : थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस का सराहनीय कार्य खोया मोबाइल तत्काल ढूंढ प्रार्थी को किया वापस ।

पीलीभीत : प्रार्थी पवन कुमार पुत्र राम दयाल का मोबाइल अचानक सेहरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत खो गया था जिसकी सूचना पवन कुमार ने थाना सेहरामऊ उत्तरी में 112 पर कॉल करके दी और 112 पर काल की सूचना प्राप्त होते ही 112 की पूरी टीम गाड़ी नंबर UP 32 DG 2079 में उपस्थित हेड कांस्टेबल राम सिंह कांस्टेबल सुमित पाल व धर्मवीर सिंह तत्काल प्रभाव से छान-बीन शुरू कर दी काफी मुश्किल के बाद मोबाइल गायब करने वाले युवक बब्लू गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता को पकड लिया और शिकायत…

प्रयागराज – RAF के जवानो के सांथ प्र0नि0 थाना मांडा के नेतृत्व में पैदल मार्च

प्रयागराज – तहसील कोरांव के थाना क्षेत्र मांडा मे प्र0 नि0 थाना मांडा महेश मिश्रा के नेतृत्व में RAF के जवानो के सांथ थाना क्षेत्र के चिलबिला, भारतगंज, मांडा मार्केटों का भ्रमण करते हुए उपरौध क्षेत्र के हाटा मार्केट तक आज दि0, 22/01/2022 को बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे के निर्देश पर आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्दे नजर पैदल फालिङ्ग मार्च निकाला गया जिसमे प्र0नि0 थाना मांडा महेश मिश्रा सहित थाने के सभी पुलिस बल तैनात रहे lद दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान क्रय की बैठक सम्पन्नभुगतान जिनका अभी तक बकाया है, उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाये जिलाधिकारी 22 जनवरी 2022 तक ।

 प्रयागराज : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रो की समीक्षा बैठक की गयी जिलाधिकारी ने सभी धान क्रय केन्द्रों के एजेन्सियो को निर्देशित किया है कि जिनका भुगतान अभी तक बकाया है, उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाये तथा यदि नही करते है तो नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं, उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया है कि सभी एजेन्सियो के साथ बैठक अवश्य कर ले, मण्डी समिति कोरांव को भुगतान में लापरवाही के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है, अगर…

बौद्ध भिक्षु तिक न्यात हन्ह का 95 साल की उम्र में निधन

बौद्ध भिक्षु तिक न्यात हन्ह का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने वियतनाम के उसी तु हियु मंदिर में प्राण त्यागे जहां से उनकी आध्यात्मिक यात्रा शुरू हुई थी। तिक न्यात हन्ह के अनुनायियों ने उनके आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी। तिक न्यात हन्ह ने अपनी पहचान विचारक, कवि, लेखक और एक्टिविस्ट के रूप में भी बनाई। वियतनाम युद्ध को खत्म करने का आह्वान करने के लिए करीब 40 साल के लिए उन्हें देश से निष्कासित कर दिया गया था। अपनी…

पीलीभीत : रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज तहसील पूरनपुर कोतवाली रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करा तथा लोगों से अपील की कि सब लोग अपने अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें यह हमारा अधिकार है और हमें मतदान के दिन सारे काम छोड़ कर सबसे पहले मतदान करना है इस अवसर पर कौशलेंद्र भदौरिया अध्यक्ष श्याम खंडेलवाल आकाश खंडेलवाल शेखर ठाकुर डॉ मनदीप सिंह पारस गुप्ता ऋषि खन्ना आदि…

गाज़ीपुर: मृत्यु बोज बंद कर श्रद्धांजलि सभा कराये राजकुमार मौर्य जी

गाज़ीपुर: गोविंदपुर मठिया निवासी समाजसेवी राजकुमार मौर्य की माताजी मुराती देवी मौर्य का देहावसान 7 जनवरी को हो गया । जिनकी श्रद्धांजलि सभा 20 जनवरी को अंबेडकर पार्क गोविंदपुर में आयोजित की गई यह एक अनोखा कार्यक्रम रहा पीढ़ियों से चली आ रही कुप्रथा मृत्यु भोज को नकारते हुए राजकुमार मौर्य ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किए तथा अपनी माता जी के स्मृति में अंबेडकर पार्क व खेल का मैदान गोविंदपुर में 20 सोलर लाइट लगवाए अंबेडकर पार्क के समीप एक कक्ष का निर्माण करा कर बैटरी इनवर्टर की व्यवस्था…

जौनपुर : भूमि विवाद में दबंगों ने भाई बहन को पीटकर किया घायल

जौनपुर : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत जमदानीपुर गांव में जमीनी विवाद में दबंग पट्टीदारों ने भाई बहन को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।क्षेत्र के जमदानीपुर गांव निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र फिरतूराम व 18 वर्षीय सोनू कुमारी पुत्री फिरतूराम को शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने दोनों को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय…

जौनपुर: सड़क दुघर्टना में मोटरसाइकिल सवार घायल

जौनपुर: कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव के समीप सड़क दुघर्टना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के उक्त की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेन्द्रपुर बाजार निवासी 29 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र खदेरु शुक्रवार को बाइक से बाजार करके घर जा रहा था कि बड़ागांव बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप…

प्रयागराज : उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की पुनः आयोजित होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थिंयों को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा अनुमन्य रहेगी

प्रयागराज : क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज श्री टी0के0 बिसेन ने बताया है कि दिनांक 23.01.2022 को पुनः आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में सम्मिलित होने वाले समस्त प्रतिभागियों को उनके एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) पर परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। निःशुल्क यात्रा सुविधा परीक्षा तिथि 23.01.2022 से एक दिन पूर्व दिनांक 22.01.2022 से परीक्षा समाप्ति के एक दिन बाद दिनांक 24.01.2022 तक मान्य होगी। उन्होेंने बताया है कि उक्त के संदर्भ में शिक्षा विभाग द्वारा उ0प्र0 शिक्षक…

उत्तर प्रदेश : हेल्लो, बोगी नं-2 में एक शख्स बम के साथ चढ़ा है। और फिर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मच गया हड़कंप।

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में मऊ जंक्शन पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसी ने सूचना दी कि ट्रेन में बम है. बम की सूचना मिलते ही मऊ जंक्शन पर गुरुवार की देर शाम ट्रेन के पहुंचते ही भारी संख्या में आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने घेराबंदी कर दी और ट्रेन में चप्पे-चप्पे पर बम की तलाशी ली गई. बाद में पता चला कि यह सूचना फर्जी है. दरअसल, किसी ने कंट्रोल रूप को फोन कर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन…

सीतापुर: आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर

सीतापुर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज जिलाधिकारी विशाल भरव्दाज व पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह ने कोतवाली परिसर में एक बैठक का आयोजन कर सभी को आवस्यक दिशा निर्देश दिए । जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने चुनाव सम्बंधी जानकारी ली । और तहसील क्षेत्र के सभी बूथों पर पेय जल सहित सभी ब्यवस्थाऐं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए । सभी बूथों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क व शोसल डिसटेंसिंग सहित कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कराने के भी निदेश दिए । तथा गांव गांव जाकर लोगों को…

रायबरेली: धान खरीद में हो रही धांधली के विरोध में किसान कल्याण एसोसिएशन करेगा अनिश्चितकालीन धरना

रायबरेली: रायबरेली जिले के छतोह व डीह ब्लाक में धान खरीद बंद कर दिया गया है पिछले दस दिनो से किसान ट्राली लेकर खरीद शुरू होने का इन्तजार कर रहे हैं। केंद्र प्रभारी बोरी न होने का बहाना बनाकर खरीद बंद कर दिए हैं ।जिम्मेदार अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। किसान नेता लालता प्रसाद शुक्ल राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान कल्याण एसोसिएशन ने बताया कि व्यापारियों और दलालों का धान मिल पर खरीदकर केंद्रों से भुगतान किया जा रहा है। किसान कल्याण एसोसिएशन बहुत जल्द ही धान खरीद में हो…

रायबरेली: पत्रकार कार्यालय पर दिवंगत अमित मिश्रा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

रायबरेली: क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों में शुमार, बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं कुशल व्यक्तित्व की साक्षात प्रतिमूर्ति शिक्षाविद् पत्रकार अमित मिश्रा के निधन से क्षेत्रीय पत्रकार समाज में ही नहीं अपितु जनपदीय पत्रकार समाज में भी शोक की लहर दौड़ गई है। विदित हो कि अमित कुमार मिश्रा अपनी निष्पक्ष लेखनी एवं मृदुभाषिता के दम पर प्रबुद्ध जनों के दिलों पर राज एवं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। श्री मिश्रा के निधन के पश्चात आज कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित पत्रकार कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया…

रायबरेली: गंदगी का दंश झेल रही थुलेडी ग्राम सभा

रायबरेली: जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छ भारत मिशन योजना का हवाला देकर प्रदेश के प्रत्येक गली व कूचे को स्वच्छ एवं साफ रखने का प्रयास कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों की तानाशाही और मनमाने रवैए के कारण सरकार की इस योजना पर पूर्ण रूप से कालिख पोतने का काम किया जा रहा है। विदित हो कि ग्राम सभा के सरजातपुर मजरे के निवासी बीते कई वर्षों से पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय…

रायबरेली: बछरांवा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी उड़ा रहे चुनाव आचार संहिता की धज्जियां

रायबरेली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक है और जिसको लेकर चुनाव आयोग भी सख्त दिखाई दे रहा है लेकिन जनपद में राजनीतिक पार्टियों ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने में लगी हुई है। चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी को देखते हुए जनसभा, नुक्कड़ सभा और तमाम भीड़ भाड़ एकत्र करने वाले राजनैतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। जिसको लेकर अब प्रत्याशी अपने-अपने तिकड़म से प्रचार-प्रसार करने में लग गए हैं। प्रत्याशियों का हाल है यह हो गया है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करने में भी…

प्रयागराज: थाना मांडा पुलिस द्वारा पप्पू सोनकर व राकेश आदिवासी 40 ली0 अबैध कच्ची शराब के सांथ गिरफ्तार,

प्रयागराज: बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी मांडा महेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम उ0 नि0 जितेंद्र कुमार यादव अपने सहयोगी साथी उ0नि0 गुरु प्रसाद प्रजापति व धर्मेंद्र कुमार के साथ दबिस देकर दि0, 19/01/2022 को समय 21:35 बजे आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर गिरधर पुर तिराहे के पास से पप्पू सोनकर पुत्र स्व0 शंकर लाल उम्र 30 वर्ष तथा राकेश आदिवासी पुत्र स्व0…

प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा को सकुशल निर्विघ्न, नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक सम्पन्न

प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा (यू0पी0टी0ई0टी0)-2021 को सकुशल निर्विघ्न, नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए सेण्ट एन्थोनी गल्र्स इ0का0 प्रयागराज में केन्द्रव्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक सम्पन्न हुयी। जनपद में प्रथम पाली में 183 परीक्षा केन्द्रों पर 84017 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे तथा द्वितीय पाली में 132 परीक्षा केन्द्रों पर 59895 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए प्रथम पाली में सभी 183 केन्द्रव्यवस्थापकों को अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज…

अजब गजब : चिल्ला-चिल्लाकर पढ़ाती थी शिक्षिका, यूनिवर्सिटी ने दिया 1 करोड़ का मुआवज़ा !

एक अच्छा टीचर वो होता है, जो छात्रों को अच्छी तरह पढ़ा सके और ज़रूरत पड़ने पर अपनी आवाज़ तेज़ भी कर सके. अब इसका मतलब ये नहीं है कि क्लास में शिक्षक चिल्ला-चिल्लाकर बात करे. इंग्लैंड के एक्सेटर यूनिवर्सिटी की एक शिक्षिका को अपनी नौकरी से सिर्फ इसलिए हाथ धोना पड़ा, क्योंकि वो छात्रों से तेज़ आवाज़ में बात करती थी. डॉक्टर एनेट प्लॉट नाम की 59 साल की शिक्षिका ब्रिटेन की एक्सेटर यूनिवर्सिटी में पिछले 29 साल से पढ़ा रही थीं. फिजिक्स विषय की टीचर को अचानक ही…