मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कासगंज में की गयी बैठक ?

आज दिनांक 30.09.2025 को माह अक्टूबर 2025 में संचालित किये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित द्वितीय जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कासगंज में की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अधिशाषी अधिकारी प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद कासगंज को निर्देशित किया कि संचारी अभियान में सभी वार्ड मेंबर की सहभागिता हेतु उनका प्रशिक्षण शतप्रतिशत पूर्ण करायें। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जिलापंचायत राज अधिकारी/खण्डविकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी प्रधान/पंचायत…

कासगंज : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन लगातार जारी ?

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सेवारत शिक्षकों पर अचानक लागू की गई टीईटी का विरोध लगातार जारी है। जनपद में दिन प्रतिदिन विरोध करने वाले शिक्षकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे के आव्हान पर 10 सितंबर से शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता को हटाए जाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश के शिक्षक आंदोलित हैं। आंदोलन की शुरुआत जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हुई। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों सदर विधायक देवेंद्र राजपूत,…

फर्रुखाबाद:गैंगेस्टर एक्ट के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, अभियुक्त को दो वर्ष का कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशन में “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी लगातार की जा रही है। इसी क्रम में फतेहगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कायमगंज क्षेत्र के अभियुक्त विजयपाल पुत्र मैकूलाल निवासी महादेवपुर पर मु0अ0सं0 17/2002, वाद सं0 125/2002, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। फतेहगढ़ पुलिस…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 एवं ऑपरेशन कनविक्शन के तहत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी करते हुए पुलिस टीम और अभियोजन पक्ष ने एक पुराने मामले में अभियुक्त को कठोर सजा दिलाई। थाना कमालगंज क्षेत्र के अभियुक्त दिलीप कुमार उर्फ विजय कुमार पुत्र सतीश चन्द्र निवासी गदनापुर पर मु0अ0 सं0-276/2011, वाद सं0-150/2011 धारा 498ए, 304बी भादवि0 एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया…

प्रयागराज: प्रयागराज: गांधी जयन्ती के अवसर पर मदिरालय रहेंगे बंद

गतवर्ष की भाँति गांधी जयन्ती 02 अक्टूबर, 2025 के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश आबकारी नियमावली में निर्दिष्ट लाइसेन्स की शर्तों के अधीन जनपद प्रयागराज के समस्त आबकारी अनुज्ञापनों को बन्द रखे जाने हेतु मैं मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी / लाइसेन्स प्राधिकारी, प्रयागराज आदेश देता हूँ कि जनपद की समस्त आबकारी अनुज्ञापन थोक व फुटकर दुकानें (यथा देशी मदिरा, कम्पोजिट शाप, माडलशाप, भांग की दुकानों, एफ०एल०-9/9ए, एफ0एल0-16, एफ0एल0-17 व होटल बार/रेस्त्रॉ बार/माइको ब्रिवरी मिथाइल एल्कोहल सम्बन्धित अनुज्ञापनों / एफ0एल0-39,40,41 एवं 49 आदि) बिकी हेतु पूर्णतः बन्द रखी जायेंगी। उक्त बन्दी…

उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047 की गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद कासगंज द्वारा किया गया

आज दिनांक 29 सितंबर 2025 को कार्यालय मुख्य चिकित्सकारी बैठक सभागार में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047 की गोष्ठी का शुभारंभ डॉ राजीव अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद कासगंज द्वारा किया गया जिसमें कार्यालय के समस्त अधिकारी डॉ एम.के शुक्ला अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुंवर उत्कृष्ट यादव उपमुख चिकित्सा अधिकारी ,पवन कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक, के.पी .सिंह जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ,जिला डाटा प्रबंधक एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया ।

लखनऊ: प्रवीण कुमार लक्षकार को विशेष सचिव नगर विकास का अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितम्बर 2025 प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार (बैच 2012) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में वे जल निगम (शहरी) लखनऊ में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। शासन ने उन्हें अब विशेष सचिव, नगर विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। प्रवीण कुमार लक्षकार अपनी कार्यकुशलता और बेहतर प्रबंधन क्षमता के लिए जाने जाते हैं। जल निगम (शहरी) में रहते हुए उन्होंने शहरी जल प्रबंधन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत कक्षा 10 की टॉपर आराध्या राठौर बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत बेटियों को सशक्त बनाने और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी से परिचित कराने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की टॉपर छात्रा आराध्या राठौर को एक दिन के लिए थाना अध्यक्ष राजेपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई। आराध्या राठौर ने थाना अध्यक्ष की कुर्सी संभालते हुए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और पुलिस कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद खास…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत याकूतगंज विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 कन्या प्राथमिक विद्यालय याकूतगंज विकासखंड बढ़पुर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनुपम अवस्थी एवं खंड शिक्षा अधिकारी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं ग्राम की महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। श्री अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षा…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 : छात्रा बनी ‘एक दिन की पुलिस कप्तान’

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आज जिले में एक अनूठी पहल देखने को मिली। आर.आर.पी. स्कूल की छात्रा यशवी यादव को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ की उपस्थिति में ‘एक दिन का पुलिस कप्तान’ बनाया गया। इस अवसर पर छात्रा ने पुलिस अधीक्षक की कुर्सी संभालते हुए जनता की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान छात्रा ने आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए महिला सुरक्षा, छात्राओं की शिक्षा तथा समाज…

बहराइच:माँ कस्तूरी आसाराम भरोसे शिक्षण संस्थान में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम, कक्षा 7 की छात्रा बनी ‘एक दिन की प्रधानाध्यापिका’

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 तेजवापुर ब्लॉक के अंतर्गत मिर्ज़ापुर स्थित माँ कस्तूरी आसाराम भरोसे शिक्षण संस्थान में रविवार को महिला सशक्तिकरण विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन की अनूठी पहल के तहत कक्षा 07 की छात्रा स्वर्णिमा को ‘एक दिन की प्रधानाध्यापिका’ बनाया गया। इस अवसर पर रामगांव थाना की उपनिरीक्षक रचना सिंह अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुँचीं और छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह, भ्रूण हत्या, दहेज…

फर्रुखाबाद:महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम – मिशन शक्ति 5.0 के तहत जरदोज़ी कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा जरदोज़ी (हाथ की कढ़ाई) कार्य से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। जरदोज़ी कला से अपनी आजीविका चलाने वाली इन महिलाओं ने न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता हासिल की है, बल्कि समाज में अपने लिए एक अलग पहचान भी बनाई है। महिलाओं को सम्मानित करते हुए…

जौनपुर कैलाश ज्वेलर्स का भव्य उद्घाटन समारोह में मंत्री गिरीश चन्द्र यादव समेत कई नेताओं ने की शिरकत

जौनपुर शकरमंडी चुंगी में नवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर कैलाश ज्वेलर्स का भव्य उद्घाटन समारोह का हुआ आयोजन , कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने फीता काटकर किया , इस मौके पर मंत्री गिरीश चंद्र के साथ जौनपुर की चेयरमैन मनोरमा मौर्य ,पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप मौर्य सहित तमाम वरिष्ठ लीडर एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे । प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता पवन मौर्य एवं अभिषेक मौर्य को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता जगदीश मौर्य गप्पू सहित क ई समाजवादी नेता भी…

कासगंज:जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने नियुक्त किए बूथ अध्यक्ष

कासगंज।रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की राजनैतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार कासगंज में 24 बूथ अध्यक्षों को नियुक्त किया। रविवार को जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्र, जिला सचिव धर्मवीर शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष अमांपुर यदुवीर सिंह सोलंकी ने गांव चलो अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुए बूथ अध्यक्षों को नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष ने सभी चयनित नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही सभी को मिल जुलकर कार्य करने एवं पार्टी नीतियों को जन…

प्रयागराज:दिव्यांगजनों को 44 ट्राइसाईकिल का किया गया वितरण

‘‘सेवा पखवाड़ा अभियान’’ के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिनांक 28.09.2025 को विकास खण्ड मेजा, प्रयागराज के परिसर में राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, यमुनापार प्रयागराज, की अध्यक्षता में नीरज त्रिपाठी जी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, के कर कमलो से अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को 44 ट्राइसाईकिल का वितरण किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य समाज…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत रविवार को पुलिस लाइन सभागार में 06 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करना, उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ना तथा महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जागरूक करना था। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा, बाल अधिकार और सामाजिक समानता जैसे…

फर्रुखाबाद:06 अक्टूबर से कलेक्ट्रेट परिसर में होगा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, लिंक एक्सप्रेसवे और बांध को लेकर भाकियू का बड़ा ऐलान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने चेतावनी दी है कि यदि 5 अक्टूबर तक जिला प्रशासन किसानों से लिंक एक्सप्रेसवे और बांध से संबंधित मुद्दों पर वार्ता नहीं करता है तो 6 अक्टूबर से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में 22 सितंबर को हुई महापंचायत की सफलता और उसमें उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने बैठक को संबोधित करते हुए…

फर्रुखाबाद नगर में सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का सुप्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम मन की बात रविवार को नगर के बूथ संख्या 36 पर बड़े उत्साह के साथ सुना गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रमला ने किया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार सुनने के बाद हमेशा एक नई ऊर्जा और सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सभी नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों…

फर्रुखाबाद में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

टूरिस्ट बस एसोसिएशन के नेतृत्व में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक सुशील शाक्य उपस्थित रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी सीएमओ राजेश माथुर रहेविधायक जी ने बीजेपी सरकार की पर्यटन नीतियों के बारे में बताया फर्रुखाबाद में पर्यटन स्थल का क्या-क्या विकास हुआ और कहां-कहां करवाया बताया इसके साथ ही साथ फर्रुखाबाद के विकास कार्यों पर चर्चा हुई डॉ केके सिंह ने बताया की टूरिस्ट बसों से विद्यार्थियों को दूर-दूर स्थलों पर घूमने जाने पर काफी कुछ सीखने को मिलता…

फर्रुखाबाद सिविल लाइन में दबंगई का मामला तूल पकड़ा, बुलेट सवार ने दो भाइयों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 जिले के सिविल लाइन इलाके में अलीगढ़ मिष्ठान भंडार के पास शनिवार की रात दबंगई का एक बड़ा मामला सामने आया। बुलेट सवार एक व्यक्ति ने स्कूटी सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना पास के एक रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर देकर आरोपी पर जानलेवा हमले, धमकी और लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाया है। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी…