फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अक्टूबर 25 आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्रांतर्गत प्रमुख बाजारों व मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों व आमजन से भी संवाद स्थापित कर त्यौहारों के…
Category: रुझान
फर्रुखाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आई.टी. एक्ट विवेचना समीक्षा बैठक आयोजित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अक्टूबर 25 पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह की अध्यक्षता में आई.टी. एक्ट से संबंधित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, विवेचक अधिकारी तथा साइबर क्राइम प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने आई.टी. एक्ट के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विवेचक अधिकारी गुण-दोष के आधार पर मामलों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध…
नई दिल्ली:प्रकृति के संग स्वस्थ जीवन की ओर — Zane Ayurveda का मिशन “प्रकृति से प्रगति तक”
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अक्टूबर 25 आधुनिक जीवनशैली की भागदौड़ में ब्लड शुगर (डायबिटीज़) जैसी समस्या आज हर घर की हकीकत बन चुकी है। यह “साइलेंट किलर” धीरे-धीरे शरीर के हर अंग पर असर डालता है। ऐसे में Zane Ayurveda ने लोगों को फिर से प्रकृति के करीब लाने और जीवनशैली में संतुलन लौटाने का संकल्प लिया है। कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है —“हमारा उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज नहीं, बल्कि जीवन में सादगी, संतुलन और स्वास्थ्य को वापस लाना है। अगर हम थोड़े-से…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को दी गई सुरक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अक्टूबर 2025 महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत आज मिशन शक्ति टीम ने कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 1098 (बाल सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के…
फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत किया जागरूकता अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अक्टूबर 2025 महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान 5.0” के तहत आज थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम / महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षा से संबंधित सरकारी हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल संरक्षण), 112 (आपातकालीन सेवा), और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) — की विस्तृत जानकारी…
फर्रुखाबाद: गौवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला में की गौसेवा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अक्टूबर 2025 गौवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जनपद की कान्हा गौशाला देवरान, गढ़िया कमालगंज पहुँचकर विधि-विधान से हवन एवं गौपूजन किया। जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक गौमाताओं को गुड़, चना और फलों का प्रसाद खिलाकर गौसेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए पशुओं के उचित आहार, स्वच्छता और देखभाल के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि “गौमाता भारतीय संस्कृति और कृषि जीवन की आधारशिला हैं। गौसंवर्धन और संरक्षण प्रत्येक नागरिक का…
फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस ने POCSO एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 141/2025, धारा 65(1)/115(2)/352 BNS व 3/4 POCSO ACT से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में थाना मेरापुर पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।…
लखीमपुर खीरी : नीलकंठ मैदान में 30 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही श्रीमद् भागवत कथा के ध्वज पूजन में शामिल हुए गोला विधायक व चेयरमैन
(द दस्तक 24 न्यूज़) गोला गोकर्णनाथ – गोला के नीलकंठ मैदान में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के ध्वज पूजन को लेकर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने बुधवार को ध्वज की पूजा अर्चना की और श्रीमद् भागवत पुराण को गोला शिव मन्दिर में माथा टेक कर लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की और बताया आगमी 30 अक्टूबर 2025 से श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ होने जा रही है श्रीमद् भागवत कथा सभी वेदों का सार है, जो मन को शुद्ध करती है और जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाती…
मैनपुरी के ग्राम रठेरा में स्व.भोगीलाल स्मृति जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में अमित यादव ने पाया प्रथम स्थान
मैनपुरी ।दिनांक 22 अक्टूबर को मैनपुरी जिले के ग्राम रठेरा में स्व.भोगीलाल यादव की स्मृति मे उनके पुत्र रॉयल फ्रेंड्स क्लब के मैनेजर श्री बादाम सिंह यादव (समाजसेवी) द्वारा 5 किलोमीटर क्रॉसकंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया । जिसमें जनपद मैनपुरी के प्रतिभागियों ने भाग लिया ।दौड प्रतियोगिता के दसवें संस्करण में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियो में प्रथम स्थान अमित यादव निवासी (नगला कोंडर) को साइकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले शौर्य प्रताप (नगला आशा)को फर्राटा पंखा तथा तृतीय स्थान प्राप्त नारायण (जरामई) को प्रेस तथा धनराशि…
फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति (TSS) के तत्वावधान में एमबीबीएस चयन पर आयुष देव कुशवाहा का हुआ भव्य सम्मान समारोह।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अक्टूबर 2025 ग्राम पचपुखरा निवासी आयुष देव कुशवाहा पुत्र कुलदीप कुशवाहा के एमबीबीएस में चयन पर आज गांव में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) फर्रुखाबाद के तत्वावधान में ग्राम पचपुखरा स्थित कुलदीप कुशवाहा के आवास पर सांय 4:00 बजे भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा आयुष देव कुशवाहा को पंचशील पट्टिका,…
लखीमपुर खीरी : पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
(द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश पुलिस बल व देश के सभी केन्द्रीय राज्य पुलिस बलों द्वारा हर साल 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस” मनाया जाता है। यह दिनांक 21 अक्टूबर 1959 को चीन के साथ हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले सी.आर.पी.एफ. के 10 वीर जवानों के बलिदान की याद में मनाया जाता है। दिनांक 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में अमर शहीद स्थल पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने…
मैनपुरी में आवारा गौवंश का हमला: वृद्ध की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।
मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अक्टूबर 2025 जनपद के कुसमरा क्षेत्र के गाँव नगला पंचम रामनगर में सोमवार रात एक आवारा गौवंश ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया है। घटना के अनुसार, नगला पंचम रामनगर निवासी 75 वर्षीय किसान भगवानदास शाक्य शौच के लिए खेतों की ओर गए थे। लौटते समय रास्ते में एक आवारा गौवंश ने उन पर हमला कर दिया। उनकी…
फर्रुखाबाद:पुलिस स्मृति दिवस 2025: शहीद पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अक्टूबर 2025 आज “पुलिस स्मृति दिवस-2025” के अवसर पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ में भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि पुलिस बल के ये वीर जवान समाज में शांति, सुरक्षा और…
अयोध्या:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सफाई कर्मियों, नाविकों और गरीब परिवारों संग मनाई दीपावली
अयोध्या:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज श्री अयोध्या धाम में पहुंचकर समाज के कर्मठ वर्गों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मी बंधुओं, नाविक समुदाय (जो प्रभु श्रीराम और निषादराज की अमर मित्रता के प्रतीक हैं) तथा मलिन बस्तियों के परिवारों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की पवित्रता और स्वच्छता इन कर्मयोगियों के अथक परिश्रम और निःस्वार्थ सेवा का परिणाम है। उन्होंने कहा, “आप सभी ने अनुशासित निष्ठा…
लखीमपुर खीरी: जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई दीपावली, कहा — “हम ही उनका परिवार हैं”
लखीमपुर खीरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 जनपद में दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS) ने आज जिले के वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिठाई, फल एवं उपहार वितरित किए और उनके साथ आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने कहा कि “दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि अपने परिवार और समाज के हर सदस्य के साथ खुशी बांटने का पर्व है। आज इन बुजुर्गों की मुस्कान किसी भी दीपक से अधिक…
नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं, कहा – “दीप जलाएं, खुशियां बांटें और पर्यावरण का ध्यान रखें”
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 दीपावली के पावन अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने कहा कि दीपावली भारत का एक प्रमुख और लोकप्रिय त्योहार है, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इस…
फर्रुखाबाद: अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुज़ुर्गों संग मनाई दीपावली।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अक्टूबर 2025 दीपावली के पावन अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय रविवार को फतेहगढ़ स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुज़ुर्ग निवासियों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुज़ुर्गों को फल, मिठाई एवं उपहार भेंट किए तथा उनसे आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख-सुविधा और कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस दौरान सभी बुज़ुर्गों…
फर्रुखाबाद:विकास मंच द्वारा दीपावली पर 1500 परिवारों को मिठाई वितरण, खुशियों से झूम उठी कांशीराम कॉलोनी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अक्टूबर 2025 दीपावली के पावन अवसर पर विकास मंच के संयोजक एवं समाजसेवी मोहन अग्रवाल ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। रविवार को कांशीराम कॉलोनी व कांशीराम छोटी कॉलोनी में उन्होंने लगभग 1500 परिवारों को मिठाई के डिब्बे वितरित कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। मिठाई वितरण के दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान झलक रही थी। इस अवसर पर डायल 100 प्रभारी इंस्पेक्टर…
प्रयागराज :थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-19.10.2025 को मा0 न्यायालय ए0सी0जे0एम0 कक्ष सं0-07 इलाहाबाद द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र सम्बन्धित मु0नं0-703/2020 धारा-3/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त जाकिर पुत्र बुद्धन निवासी ग्राम रूदापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत उसके…
प्रयागराज: कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लम्बित विवेचनाओं, तथा यातायात प्रबन्धन आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
▪️सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि चैन स्नैचिंग से सम्बन्धित घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये चैन स्नैचर्स का सत्यापन करें तथा पिछले 10 वर्षों में हुयी चैन स्नैचिंग से सम्बन्धित घटनाओं के अभियुक्तों की सूची तैयार की जाये। ▪️चैन स्नैचर्स के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट व हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही की जायेगी । ▪️सभी थाना प्रभारी दीपावली त्योहार के दृष्टिगत अपने अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों/बाजारों में सतर्क दृष्टि रखते हुये पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित् करें । ▪️महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल…
