फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता: दो पुराने संगीन मामलों में आरोपियों को कड़ी सज़ा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 नवंबर 2025 पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. लखनऊ के निर्देश पर अपराधियों को अधिक से अधिक सज़ा दिलाने हेतु लगातार प्रभावी पैरवी करते हुए फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष एवं कोर्ट पैरोकारों ने दो महत्वपूर्ण मामलों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। दोनों ही मामलों में अदालत ने आरोपियों को कठोर कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है। पहला मामला : कायमगंज कोतवाली – मु0अ0सं0 1192/2005 अभियुक्तगण –1. कौशल कुमार उर्फ कैलाश चन्द्र पुत्र सुभाष चन्द्र, 2. अवलोक उर्फ निश्चल पुत्र सुभाष चन्द्र, 3. राजवती…

फर्रुखाबाद: पांचालघाट से ढाईघाट तक तटबन्ध निर्माण पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, प्रभावित गांवों का होगा विस्तृत सर्वे

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 नवंबर 2025 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट में पांचालघाट से ढाईघाट तक गंगा तटबंध निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेकर परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। तटबन्ध निर्माण के औचित्य के लिए विस्तृत सर्वे का निर्देश बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित तटबन्ध निर्माण से प्रभावित 29 गांवों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाए। इनमें कितने मढैया (कटरी क्षेत्र) हैं, कितनी जनसंख्या है तथा संभावित…

फर्रुखाबाद:संकेत राजकीय विद्यालय में छात्रों को यातायात नियमों व CPR की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 नवंबर 2025 को यातायात माह के अंतर्गत संकेत राजकीय विद्यालय, फर्रुखाबाद में सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षक तकनीक CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation) के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर एवं यातायात प्रभारी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में बेहद आवश्यक यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि—सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें। बाइक चलाते समय…

फर्रुखाबाद:सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी हुए सख्त, पिछड़ने वाले विभागों को रैंक सुधारने के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 नवंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति, रैंकिंग और लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। पिछली रैंकिंग में पिछड़े विभागों को चेतावनी जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विभागों की पिछले महीने की रैंक खराब आई थी, वे तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएं और आगामी माह में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज प्रदर्शन सीधे शासन को…

प्रयागराज: थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-518/2025 धारा-69/352/351(3) भा0न्या0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ छोटू पुत्र स्व0 निरंजन उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक-28.11.2025 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड, एसपी आरती सिंह ने ली सलामी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारीगण, यातायात दल, पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासनबद्ध तरीके से प्रतिभाग किया। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ व अन्य ड्रिल अभ्यास भी कराए गए। एसपी ने नवचयनित आरक्षियों की पीटी व परेड का निरीक्षण कर उन्हें अनुशासन, नियमों…

फर्रुखाबाद में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 11 उपनिरीक्षक स्थानांतरित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार, 27 नवंबर 2025 को 11 उपनिरीक्षकों (उ0नि0) का स्थानांतरण आदेश जारी किया। पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल फील्ड में प्रभावी निगरानी, तत्परता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए किया गया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि नए दायित्व संभालने के बाद अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। स्थानांतरण सूची (उपनिरीक्षक) 1. उ0नि0 यतेन्द्र सिंह (PNO-192262718) कहां…

फर्रुखाबाद:पीएम–कुसुम योजना वर्ष 2025–26 के लिए सोलर पंप की बुकिंग शुरू, 15 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 नवंबर 2025 कृषकों के हित में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए कृषि विभाग ने वर्ष 2025–26 के तहत प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम–कुसुम योजना) के लिए सोलर पंप की बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विभागीय पोर्टल पर 26 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक किसान ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया किसान विभागीय पोर्टल http://agriculture.up.gov.in पर जाकर सोलर पंप हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसानों को ₹5000 टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होगी। पंजीकरण के…

गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक-26.11.2025 को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी…

प्रयागराज: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत फार्मों के कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन के कार्य में तेजी लाये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी नें आर्य कन्या पीजी कालेज व अन्य बूथों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत फार्मों के कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन के कार्य में तेजी लाये जाने के दृष्टिगत आर्य कन्या पीजी कालेज में बनाये गये बूथों एवं अन्य बूथों में सम्बंधित बीएलओं के द्वारा किए जा रहे एसआईआर फार्मों के वितरण ,कलेक्शन एवं डिजिटाइज़ेशन के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य प्रगति का जायज़ा लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने जिन बूथों पर फार्मों के कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन के कार्य की प्रगति…

रूद्राक्ष सभागार, कलेक्ट्रेट कासगंज में जिला गंगा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

रूद्राक्ष सभागार, कलेक्ट्रेट कासगंज में जिला गंगा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के प्रमुख आकर्षण के रूप में गेंहूँ की फसल हेतु जलवायु परिवर्तन अनुकूल सतत खेती पद्धति से संबंधित जानकारी वाले पम्पलेट का विमोचन मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा किया गया। यह पम्पलेट विश्व प्रकृति निधि (WWF-इंडिया) द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें किसानों को बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुरूप आधुनिक, कम लागत वाली तथा जल संरक्षण आधारित कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने वाले व्यावहारिक सुझाव शामिल हैं। विमोचन…

प्रयागराज जनपद न्यायाधीश ने 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु मोबाइल वैन को प्रचार प्रसार के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा शनिवार दिनांक 13.12.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर श्री दिनेश कुमार गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एडीजे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में किया गया । समस्त…

प्रयागराज:अपर जिलाधिकारी आपूर्ति की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के सफल क्रियान्वयन के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता बिजली बिल राहत योजना योजना का लाभ ले सके, इसके लिए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार आमजन के मध्य कराये जाने के निर्देश प्रयागराज 26 नवंबर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं समस्त अधिशासी अभियंताओं की उपस्थिति में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक सहयोग और जनजागरूकता में वृद्धि एवं कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सम्पादित कराने हेतु विभिन्न विभागों,…

फर्रुखाबाद सड़क हादसा: भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे सभी लोग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवम्बर 2025 आज बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया, जब भोजपुर के माननीय विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के परिवार की फॉर्च्यूनर कार एक स्विफ्ट कार से टकराकर खाई में पलट गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में विधायक परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, विधायक के पुत्र अजय प्रताप सिंह राठौर अपने परिवार के साथ फॉर्च्यूनर (UP 32 ED 0195) से कैंची धाम…

फर्रुखाबाद: 33 कीटनाशी दुकानों पर छापा, 02 को कारण बताओ नोटिस, 5 नमूने जांच हेतु भेजे गए

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवम्बर 2025 जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर कीटनाशी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया। प्रमुख सचिव कृषि, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा आदेश संख्या-235 दिनांक 26-11-2025 के तहत कृषि विभाग एवं अन्य विभागों की संयुक्त टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने जनपद की सभी तहसीलों—सदर, कायमगंज और अमृतपुर—में औचक निरीक्षण किए। छापेमारी की प्रमुख कार्यवाही कुल 33 कीटनाशी दुकानों पर छापा/निरीक्षण, 5 कीटनाशी नमूने जाँच के लिए…

फर्रुखाबाद:थाना कादरीगेट पुलिस ने चोरी किये गये टेयरलेस यूनिट, बसबार व बोल्ट सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पंजीकृत मुकदमे से जुड़े एक अभियुक्त को चोरी किये गये विद्युत उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। थाना कादरीगेट पर मु0अ0सं0 352/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में चोरी के सामान की बरामदगी करते हुए…

प्रयागराज : जनपद न्यायाधीश ने 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा दिनांक 13.12.2025 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे व दिनेश कुमार गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एडीजे सहित अन्य…

प्रयागराज: वरिष्ठ उप महालेखाकार की अध्यक्षता में सामान्य भविष्य निधि कार्यशाला/अदालत का किया गया आयोजन

ऑडिट दिवस 2025 के अंतर्गत महालेखाकार (ले. एवं हक.) प्रयागराज के द्वार सामान्य भविष्य निधि खाता धारकों को सुगम पूर्वक भुगतान किए जाने के उद्देश्य से आज वरिष्ठ उप महालेखाकार अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय के संगम सभागार प्रयागराज में मंगलवार को सामान्य भविष्य निधि कार्यशाला/अदालत का आयोजन किया गया। बैठक में उपमहालेखाकर विजय सिंह पंवार, मुख्य कोषाधिकारी प्रत्युष कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह सहित महालेखाकार प्रयागराज के सहायक लेखाधिकारी अवनीश कुमार, श्रीश शुक्ला, जितेंद्र कुमार सिंह जनपद के विभागों के आहरण वितरण अधिकारी, लेखाधिकारी आदि उपस्थित…

फर्रुखाबाद:26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर धरना–प्रदर्शन की तैयारी तेज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 नवंबर 2025 संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर 26 नवंबर को देशभर में प्रस्तावित धरना–प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष कटियार द्वारा ग्राम पंचायत करणपुर दत्त के मजरा मोकुलपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 26 नवंबर, सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर शांतिपूर्ण धरना–प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। भाकियू पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन ऐतिहासिक दिल्ली किसान आंदोलन की वर्षगांठ…

फर्रुखाबाद: संकेत राजकीय विद्यालय में छात्रों को यातायात नियमों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 नवंबर 2025 यातायात माह के उपलक्ष्य में आज संकेत राजकीय विद्यालय में यातायात प्रभारी द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी ने विद्यार्थियों को—सड़क पर चलने के सुरक्षित नियम, विभिन्न यातायात संकेतों की पहचान, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने का महत्व, तथा पैदल यात्रा के दौरान सावधानियाँ विस्तार से समझाईं। उन्होंने बच्चों से अपील की…