पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का हुआ निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का निधन हो गया है. पूर्व गृहमंत्री ने 90 साल की उम्र में सुबह करीब 6.30 बजे लातूर में अपने घर में अंतिम सांस ली. शिवराज पाटिल का लंबी बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. महाराष्ट्र से आने वाले शिवराज पाटिल चाकूरकर मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके हैं.