कन्नौज:गैंगस्टर एक्ट में दोषी अभियुक्त को कोर्ट ने सुनाई सजा ,पुलिस की प्रभावी पैरवी लाई रंग

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 कानून-व्यवस्था के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए जनपद कन्नौज की अदालत ने एक चिन्हित गैंगस्टर को कठोर सजा सुनाई है। थाना कोतवाली छिबरामऊ में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 355/22 अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत दर्ज अभियोग में अभियुक्त को दोषी पाते हुए माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / फास्ट ट्रैक कोर्ट-प्रथम द्वारा 03 वर्ष 07 दिन का कठोर कारावास एवं ₹5,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: अभियुक्त राहुल उर्फ शाकाल पुत्र कुंवर पाल…

कन्नौज:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया इत्र पार्क व एक्सप्रेस-वे पुलिस चौकी का संयुक्त निरीक्षण।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सोमवार को ठठिया क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन इत्र पार्क एवं एक्सप्रेस-वे पर स्थापित पुलिस चौकी का संयुक्त निरीक्षण किया। यह दौरा औद्योगिक विकास एवं क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इत्र पार्क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यह परियोजना जनपद के औद्योगिक विकास के लिए मील का…

कन्नौज:विशुनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता,अवैध देशी तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जनपद कन्नौज की विशुनगढ़ पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक आरोपी को देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने ग्राम नगला दुर्गा निवासी शिवम पुत्र राजू (उम्र लगभग 20 वर्ष) को एक अवैध देशी…

फर्रुखाबाद:समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परीक्षा के दौरान नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं केंद्र पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में लोक सेवा आयोग के अधिकारियों द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों और निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारंभ होने से…

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने अमृतपुर विधानसभा में किया शिक्षा विरोधी नीतियों का विरोध।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों द्वारा आज अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में जनचेतना मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर पड़ रहे असर तथा शिक्षा क्षेत्र में हो रहे कटौतीपूर्ण निर्णयों के विरोध में जन जागरूकता फैलाना रहा। मीटिंग में पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीति प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। खासतौर पर गांवों के सरकारी स्कूलों को बंद…

कासगंज : आजादी के महानायक पंडित मंगल पांडे जी की जयंती कांग्रेस कमेटी ने बड़े धूमधाम से मनाया

कासगंज जनपद में 19जुलाई 2025 को प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आजादी के महानायक पंडित मंगल पांडे जी की जयंती पर उनके चित्र पर फूल मालाएं पहनकर शहर कांग्रेस कमेटी ने बड़े धूमधाम से जयंती को मनाया शहरअध्यक्ष राजेंद्र कश्यप जी ने कहा ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल की इफैक्ट्री मैं तेनात मंगल पांडे जी ने अंग्रेजों द्वारा भारतीय समाज की भावनाओं के साथ किए जा रहे अपमान का उल्लेख तौर पर विरोध किया उनके द्वारा लगाई गई विद्रोह की इसी चिंगारी का परिणाम था 10 मई…

फर्रुखाबाद:नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ बने जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री।

द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ को प्रदेश संगठन मंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यभान चौहान ‘अग्निवंशी’ की अनुमति और निर्देश पर की गई है। नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम की जनहितकारी सोच, जमीनी स्तर पर सक्रियता और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है। संगठन को आशा है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में किसानों और मजदूरों की समस्याओं…

फर्रुखाबाद:बिजली संकट को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी।

कायमगंज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने आज क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी कायमगंज को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो तहसील परिसर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों की बदहाल बिजली व्यवस्था पर चिंता जताई गई। यूनियन ने बताया कि गांव गिलोंदा कुरार, गनेशपुर पिपराभोज, मगारनगला और महमूदपुर में बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है, जिससे किसानों की फसलें सूखने की…

रायबरेली : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पारी तिराहा शान्ति विघा निकेतन यातायात पुलिस बैरियर से टकराने युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को ग्रामीणो की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने नाज़ुक स्थिति देखते हुए लखनऊ ट्रांमा सेंटर के रिफर कर दिया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जानकारी के मुताबिक बता दें कि मृतक की पहचान डेहवा मजरे अली गंज डेहवा निवासी सचिन सिंह पुत्र समशेर सिंह…

देवरिया:मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए- आम आदमी पार्टी का संघर्ष रंग लाया, देवरिया में 30 स्कूलों का मर्जर आदेश निरस्त

देवरिया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश में शिक्षा की रक्षा के लिए चल रहे। स्कूल बचाओ अभियान को बड़ी सफलता मिली है। देवरिया जनपद में 30 स्कूलों के मर्जर (विलय) के सरकारी आदेश को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, शिक्षा प्रेमियों और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह “आज़ाद” के संघर्ष का परिणाम है। संजय सिंह जी ने पहले दिन से ही इस फैसले का पुरज़ोर विरोध किया था। उन्होंने स्पष्ट कहा था। “हमें मधुशालाएं नहीं,…

प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, प्रयागराज की बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिसमें क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, संस्कृति विभाग, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नामित सदस्य श्री आर.पी. बघेल आदि उपस्थित रहें। बैठक में निषादराज पार्क के रख-रखाव हेतु ई-निविदा कराये जाने, स्वदेश दर्शन 2.0 के अन्तर्गत प्रयागराज के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को सम्मिलित करने के सुझाव दिये गये। इसके…

फर्रुखाबाद:एक लाख के इनामी अपराधी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद इलाज के दौरान मौत, पुलिस को बड़ी सफलता।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद की कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस व एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक लाख रुपये के इनामी वांछित अपराधी मनू पुत्र स्व. लठूरी, निवासी ग्राम पखना थाना मेरापुर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की ड्रिल और टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और एकरूपता का संदेश देते हुए नियमित अभ्यास पर बल दिया। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डायल-112, परिवहन शाखा, पुलिस मैस तथा क्वार्टर गार्ड आदि का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों…

कासगंज : एसबीआई शाखा प्रबंधक बनने पर जताया हर्ष

मोहनपुरा। कस्बा के समीप स्थित सलेमपुर पीरौंदा निवासी कुंवर पाल सिंह के घर में खुशी का माहौल है। सबसे छोटे पुत्र किरनपाल सिंह के भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक बनने से शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। किरनपाल ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा क्षेत्र के शिवा इंटर कॉलेज कांतौर से पूर्ण करने के बाद बीटेक और फिर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोम समकक्ष एमबीए करने के पश्चात 6 वर्ष एक निजी बैंक में बतौर पीओ काम किया। तत्पश्चात वर्ष 2023 में स्टेट बैंक की सर्किल बेस्ड ऑफिसर परीक्षा पास करने के…

फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने सरस्वती विद्या मंदिर में मॉक संसद में दिलाई छात्र सांसदों को शपथ।

(द दस्तक 24 न्यूज़) ,17 जुलाई 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद श्री मुकेश राजपूत ने आज सेनापति स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में आयोजित मॉक संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हें-नन्हें छात्र एवं छात्राओं ने संसद की कार्यवाही की प्रायोगिक प्रस्तुति (मॉक सेशन) दी, जिसमें उन्होंने सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया और संसदीय प्रक्रिया का अभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद श्री मुकेश राजपूत ने छात्र सांसदों को शपथ दिलाई और संसद एवं विधानसभा की कार्यप्रणाली, नियमावली, प्रश्नकाल,…

फर्रुखाबाद:समाजवादी साथी अंकित यादव की PDA यात्रा का जनपद में भव्य स्वागत।

(द दस्तक 24 न्यूज़) ,17 जुलाई 2025 समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) यात्रा के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अंकित यादव का जनपद फर्रुखाबाद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा साइकिल से प्रदेश के 75 जिलों में भ्रमण कर समाजवादी नीतियों और PDA सिद्धांत को लोगों तक पहुंचाने की एक अनूठी पहल है। अब तक अंकित यादव 30 जिलों का भ्रमण पूरा कर चुके हैं। उनके फर्रुखाबाद आगमन पर समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने…

फर्रुखाबाद:ग्राम पट्टी प्रदुमन में शाक्य परिवार पर हमला: युवा शाक्य संगठन ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जनपद के थाना मोहम्मदाबाद अंतर्गत ग्राम पट्टी प्रदुमन में मंगलवार को एक शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई, जहां कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शाक्य समाज के एक निर्दोष परिवार पर बर्बरतापूर्वक हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर यादव समाज से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटा, जिससे एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और वर्तमान में उसका इलाज डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त जिला…

फर्रुखाबाद:प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध, जनसंपर्क कर जताया रोष।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 17 जुलाई 2025 जिला के ग्राम निजाम नगला, ग्राम पंचायत बिसौली में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बंद होने की सूचना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया है। इस विषय को लेकर आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया और ग्रामीणों के साथ मिलकर शिक्षा के अधिकार की आवाज बुलंद की। इस जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने किया। उनके साथ पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी—जगतपाल शाक्य…

फर्रुखाबाद:फूड प्वाइजनिंग से 10 वर्षीय छात्रा की मौत, चार अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 17 जुलाई 2025 कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में बुधवार को फूड प्वाइजनिंग की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चों की हालत गंभीर है।गांव निवासी राम सिंह जाटव की पुत्री सुनीता, जो गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 4 की छात्रा थी, की हालत घर पर खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, बच्चों ने सुबह पराठे खाए थे। इसके कुछ ही देर बाद सभी बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू…

फर्रुखाबाद:पट्टी पदुमन कांड में घायल युवती का हाल जानने पहुँची जन अधिकार पार्टी की टीम, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जनपद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पट्टी पदुमन में दिनांक 15 जुलाई को राम सिंह शाक्य पुत्र फकीरे लाल के साथ घटित दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने आज जन अधिकार पार्टी की एक प्रतिनिधिमंडल टीम अस्पताल पहुँची। उक्त घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई थी, जिसे तत्काल चिकित्सा हेतु डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुँचकर पीड़िता का हालचाल लिया और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें…