फर्रुखाबाद: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न शुकरूल्लापुर पुल का करें निरीक्षण एवं सुधार-जिलाधिकारी 

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 को डा0 वी0 के0 सिंह, जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “जिला सड़क सुरक्षा समिति” की 07 वीं बैठक आहूत की गयी। बैठक में ए0आर0टी0ओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि जनपद फर्रूखाबाद में माह अक्टूबर 2023 में 39 सड़क दुर्घटनाओं में 17 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी, जबकि माह अक्टूबर 2024 में 39 सड़क दुर्घटनाओं में 18 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। मासिक रूप से गत वर्ष की तुलना में यह संख्या लगभग स्थिर है, जबकि माह जनवरी से अक्टूबर…

फर्रुखाबाद: भारतीय चुनावों में फिजिकल बैलेट पेपर से मतदान फिर से शुरू कराने माॅग 

(द दस्तक 24 न्यूज़) , मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा इंजीलवादी डा0 के0ए0 पाॅल द्वारा दायर जनहित याचिका खारिज कर दी, जिसमें भारतीय चुनावों में फिजिकल बैलेट पेपर से मतदान फिर से शुरू कराने माॅग की गयी थी। मा0 न्यायमूर्ति विक्रम नाथ मा0 न्यायमूर्ति पी0बी0 वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता डा0 पाॅल ने तर्क दिया कि ई0वी0एम0 से छेडछाड की जा सकती है। मा0 न्यायमूर्ति ने याचिकाकर्ता के ई0वी0एम0 से छेडछाड के दावों को खारिज कर दिया, और उजागर किया जो केवल चुनाव हारने…

प्रयागराज-महाकुम्भ मेला-2025 में प्रवास करने वाले श्रद्धालुओं, कल्पवासियों एवं अखाड़ों में प्रवास करने वाले साधु-संतों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत

महाकुम्भ मेला-2025 में प्रवास करने वाले श्रद्धालुओं, कल्पवासियों एवं अखाड़ों में प्रवास करने वाले साधु-संतों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत उचित दर की दुकानों के माध्यम से मेला हेतु आवंटित आवश्यक वस्तुओं का वितरण एवं घरेलू कुकिंग गैस उपलब्ध कराये जाने हेतु मेला क्षेत्र में कुल 160 उचित दर दुकानों तथा 28 गैस एजेन्सियों की नियुक्ति किया जाना है। अतः जनपद प्रयागराज में कार्यरत समस्त गैस एजेन्सियों एवं उचित दर विक्रेताओं को सूचित किया जाता है कि मेला परिक्षेत्र में कार्य करने हेतु इच्छुक उचित दर विक्रेताओं एवं गैस…

प्रयागराज- संविधान दिवस के अवसर पर जिला व केंद्रीय कारागार से कुल 46 बंदी रिहा हुए।

संविधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय, प्रयागराज मे माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज संतोष राय द्वारा समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना का संकल्प दिलाया गई एवं माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के निर्देशानुसार आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज व राजकीय संप्रेक्षण ग्रह, खुल्दाबाद में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावना का संकल्प दिलाते हुए सबको संविधान की विशेषता के बारे में बताया।संविधान दिवस के अवसर पर…

कन्नौज : बरसों पुराना प्राचीन हनुमान पर लगेगा मेला ?

जनपद कन्नौज थाना तालग्राम क्षेत्र के ताहपुर शकरवारा ग्राम के हनुमान मंदिर पर आज मेला लगेगा। हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया की लगभग 6 सौ वर्ष पुराना यह मंदिर है। जहां वर्ष में दो बार मेले का आयोजन होता है। मेला में हजारों संख्या में श्रद्धालु गैर जनपदों से भी आकर अपनी मनोकामनाओं को मांग कर हनुमान मंदिर पर पहुंचकर माथा टेक कर श्रद्धालु अपनी अर्जी लगाते हैं। पुजारी कमलेश जी महाराज ने बताया कि यहां शनिवार और मंगलवार को भी गैर जनपदों से कई संख्या में श्रद्धालु आते…

प्रयागराज-संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त द्वारा कैम्प कार्यालय में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त द्वारा कैम्प कार्यालय में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को “भारत के संविधान” में निहित मूल्यों, उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

पीलीभीत :- बरखेड़ा विधायक ने सीएम से मिलकर दी विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड जीत की बधाई

बरखेड़ा विधानसभा के विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।सीएम योगी से मिलकर यूपी विधानसभा उपचुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस दौरान स्वामी प्रवक्ता नंद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों से भी अवगत कराया और विकास के कार्यों को गति देने के लिए चर्चा की। जिस पर मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद तथा शासन की मंशा के अनुरूप विकास करने का भरोसा दिया।

कन्नौज : संभल हिंसा पर सरकार पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

संभल में हुई हिंसा बवाल को लेकर कांग्रेस ने आज एक घंटे का मौन कार्यक्रम आयोजित किया। कन्नौज में कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा प इकट्ठा हो मौन रखा और सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की पुलिस और योगी सरकार को इस बवाल ने लिये जिम्मेदार ठहराया।बवाल में पुलिस की गोलियों से हुई चार मौतों को हत्या बताया। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वाहन पर आज कांग्रेस नेता गवाल मैदान स्थित गांधी प्रतिमा पर एकजुट हुये। प्रतिमा के स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने…

कन्नौज : स्वास्थ्य शिविर लगाकर वाहन चालको की जांच कर वितरण की दवा

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खां द्वारा यातायात माह के दृष्टिगत यातायात निदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के अनुपालन में वाहन चालकों की आंखों एवं कानों की जांच के लिए, सीएमओ कन्नौज के सहयोग से तिर्वा क्रासिंग में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आंखों के स्पेशलिस्ट डॉ एस के कटियार, डॉ कुंज बिहारी और इ,एन,टी स्पेशलिस्ट डॉ मोनिका सचान, फार्मासिस्ट डॉक्टर अजय…

कन्नौज के कवियों का हुआ लखनऊ में सम्मान ?

जनपद के तीन कवियों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। तथा दो पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। जिसमें एक पुस्तक कन्नौज के वरिष्ठ कवि की है । प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निजी शिक्षण संस्थान में आयोजित उत्तर प्रदेश राइटर्स अवार्ड फेस्टिवल 2024 के मौके पर यह सम्मान कन्नौज के वरिष्ठ कवि प्रो० सुशील राकेश को महाकवि तुलसी विशिष्ट सम्मान एवम् युवा कवि विकास कुशवाहा एडवोकेट को अटल राष्ट्र गौरव सम्मान व युवा कवि राहुल तिवारी को नेशनल यूनिटी एवार्ड प्रदान…

कन्नौज : विद्यालय में एनसीसी दिवस का आयोजन ?

मकरंदनगर स्थित चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय कन्नौज में 76 वां एनसीसी दिवस का आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर आयोजन में अपने वक्तव्य गायन भाषण आदि के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया। एकता और अनुशासन की प्रतीक एनसीसी कैडेट्स को आपदा राहत कार्यों में बढ़ चढ़ कर सहयोग कर सैकड़ों लोगों की जान बचाते हुए हम अक्सर देखते रहते हैं। एनसीसी के प्रशिक्षित कैडेट्स सामान्य जन मानस से जुड़ी आपदाओं से लेकर देश की सुरक्षा में भी आवश्यकता पड़ने पर तन मन से अपने…

कन्नौज : ट्रैक्टर में साइकिल सवार को मारी टक्कर मौत ?

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया शेखाना निवासी इमरान (50) साइकिल से तिर्वा क्रासिंग पर बने ब्रिज से तिर्वा रोड की ओर जा रहे थे।जैसे ही वह धीरा ताल के सामने पहुंचे,तभी एक बाइक की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। तभी वहां बिजली विभाग का सामान लादकर जा रहा ट्रैक्टर तेजी से आ गया।ड्राइवर कुछ समझ पाता,तब तक ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचल दिया।इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही सरायमीरा चौकी इंचार्ज अजब सिंह वहां पहुंच गए। पुलिस ने…

कन्नौज : जिला कारागार का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण ?

जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आंनद द्वारा जिला कारागार कन्नौज का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान सभी बैरकों तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया । जेल अधीक्षक कन्नौज द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है । जिला कारागार कन्नौज मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पायी गयी । जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए इसके लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही जिला कारागार में…

कन्नौज : महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी दी जानकारी ?

एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं बालिकाओं को नारी सुरक्षा नारी सम्मान के तहत अभियान चला कर जागरूक किया जा रहा है। कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन पर मिशन शक्ति अभियान के के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थान , मंदिरों ,स्कूल कॉलेज आदि में अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। महिलाओं व बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिए जागरुक कर उनके सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर सभी को जागरूक किया। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन , वूमेन पावर लाइन, एंबुलेंस सेवा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा,…

कन्नौज : यातायात उप निरीक्षक अरशद अली ने स्कूली वाहनों की जांच की

छिबरामऊ। यातायात उप निरीक्षक अरशद अली ने मंगलवार को पूर्वी बाईपास, तालग्राम रोड पर स्कूली बच्चों को लाने ले जाने का कार्य करने वाली बसों तथा अन्य वाहनों का फिटनेस बीमा एवं ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि को जांच की।टीएसआई ने स्कूली बसों में सेफ्टी मेजर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स को भी चेक किया और वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए निर्देशित किया।सही गैस किट और पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एडबॉक्स लेकर चलने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।जबकि टीएसआई ने यातायात नियमों का उल्लंघन…

कन्नौज : संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को किया याद

मंगलवार को जिला कार्यालय मकरंद नगर कन्नौज में जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में संविधान दिवस मना कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को याद किया गया। नसीरपुर कन्नौज स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनकर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने अपने संबोधन में बताया कि आज के दिन 26 नवंबर सन 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हो गया था । लेकिन सन 1950 को संविधान पूर्णता लागू किया गया । संविधान के निर्माता अंबेडकर ने भारत को…

कन्नौज : सड़क पार करते समय बस की टक्कर से वृद्ध दिव्यांग महिला घायल

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर निवासी बुजुर्ग दिव्यांग महिला सिराजन वानो पत्नी नसरुदीन खान खडिनी स्थिति आर्यवत ग्रामीण वैक खडिनी मे गाव से साईकिल से पति-पत्नी बैंक से रुपए निकलने के लिये गये । खडिनी मे बैक के सामने रोड पार करते समय विधूना की तरफ से आ रही नेशनल मोटर यूनियन प्राईवेट बस की टक्कर से महिला बीच रोड पर गिर पडी। बस की चक्कर से वृद्ध महिला का दूसरा पर भी कटा। टक्कर से महिला की हालत वही स्थानीय लोगों निकल ने इसकी सूचना पुलिस को दी।…

कन्नौज: घने कोहरे को लेकर दी जानकारी यातायात उप निरीक्षक अरशद अली

छिबरामऊ। नवंबर माह समाप्ति की ओर है वहीं दिसंबर की शुरुआत होने वाली है अब आपको भी सड़क पर कोहरे का सामना करना पड़ेगा,उक्त बात छिबरामऊ में टी एस एस आई अरशद अली ने वाहन चालकों से कहीं। आगे उन्होंने कहा कि आप सबको भी दिन भर की भाग दौड़ रहती है। कहीं ना कहीं आपकी यात्रा होती है चाहे आप ड्यूटी तक के लिए जा रहे हो या अपने बिजनेस के लिए या निजी काम के लिए जा रहे हो तो आपको यात्रा करनी ही करनी है। पर अब…

फर्रुखाबाद: यातायात नियमों का पालन न करने पर पुलिस ने लाइनमैन का काटा चालान लाइनमैन ने नाराज होकर याकूतगंज चौकी का काटा बिजली कनेक्शन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत याकूतगंज चौकी का लाइनमैन ने बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) काट दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर लाइनमैन संविदा कर्मी हरीकिशन का बाइक पर 03  सवारी बैठाकर चलाते हुए 1 हजार रुपये का चालान काटा था. इस बात से वो नाराज था. ऐसे में उसने बिजली बिल बकाया होने का हवाला देते हुए कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत याकूतगंज चौकी का बिजली कनेक्शन काट दिया. इधर पुलिस ने कहा है कि…

अडानी समूह को झटका, केन्या ने अडानी, समूह के साथ बिजली सौदा से अलग दूरी बनायी

भारतीय कारोबारी गौतम अडानी को उसे समय झटका लगा जब केन्या ने, कथित अमेरिकी रिश्वतखोरी अभियोग घोटाले के बाद अदानी समूह के साथ प्रस्तावित बिजली सौदा को रद्द कर दिया है केन्या के राष्ट्रपति, बिलियन रूटो, ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने देश के मुख्य हवाई अड्डे के विस्तार के लिए खरीद प्रक्रिया को रद्द करने का आदेश दिया है जिसमें सरकार भारत के अडानी समूह के प्रस्ताव पर विचार कर रही थी रूटों ने आगे कहा कि उन्होंने ऊर्जा मंत्रालय द्वारा अदानी समूह की एक इकाई के साथ बिजली…