लखनऊ में मेयर के पद पर पिछले 27 साल से बीजेपी का विजयी रथ जारी है। इस बार भी सुषमा खरकवाल 2 लाख 4 हजार वोट से जीत हासिल की। लखनऊ के इतिहास में पहली बार लगातार दो बार महिला प्रत्याशी मेयर की कुर्सी संभालेगी। ऐसे में दैनिक भास्कर की टीम ने सुषमा खरकवाल से शहर की प्राथमिकताओं को लेकर भी बातचीत की। मेयर ने जलभराव से लेकर सफाई, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से लेकर आम कर्ताकर्ता को मेयर बनाने तक के तमाम मुद्दों पर सुषमा ने खुलकर जवाब दिया।अभी…
Category: देश
मंत्री नंदी का बूथ BJP हारी, जानिए कहाँ क्या हुआ
सीएम योगी के ट्रिपल इंजन के फॉर्मूले से बीजेपी ने पहली बार यूपी में महापौर की सीटों पर क्लीन स्वीप किया। 2017 के बाद सपा इस बार भी महापौर की सीट पर खाता न खुल सका। वहीं बसपा ने सहारनपुर और आगरा में बीजेपी को टक्कर तो दी, लेकिन एक भी सीट यूपी में जीत न सकी। कांग्रेस का इस बार भी निकाय चुनाव का परफॉर्मेंस खास न रहा।सबसे रोचक यह रहा है कि निर्वतमान मेयर अभिलाषा गुप्ता, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बूथ पर बीजेपी हार गई है।…
राष्ट्रपति एर्दोगन कश्मीर पर पाकिस्तान का साथ देते रहे हैं, पढ़िए रिपोर्ट
तुर्किये में आज राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 20 साल से सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के लिए ये इलेक्शन्स बेहद अहम हैं। दरअसल, 6 फरवरी को आए भूकंप में तुर्किये के 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। राष्ट्रपति एर्दोगन और उनकी पार्टी की इस बात के लिए काफी आलोचना हुई थी कि उन्होंने भूकंप के बाद मदद पहुंचाने में सुस्ती दिखाई। इसके साथ ही उनकी सरकार सालों तक कंस्ट्रक्शन की सही व्यवस्था को लागू करने में भी विफल रही।एर्दोगन हमेशा से…
IPL प्लेऑफ से बाहर होने वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) पहली टीम बन गई, जानिये
पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 31 रन से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) IPL प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। टीम अब अपने बचे हुए दोनों मैच जीतकर भी टॉप-4 में नहीं आ सकेगी। वहीं पंजाब इस जीत से 2 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में 8वें से छठे नंबर पर पहुंच गई। टीम के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की उम्मीदें बरकरार हैं।टूर्नामेंट में आज 2 मुकाबले खेले जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में वर्चुअल नॉकआउट मुकाबला होगा। जीतने वाली टीम के टॉप-4 में पहुंचने…
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई शनिवार की शाम AAP सांसद राघव चड्ढा को रिंग पहनाई
AAP सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई शनिवार की शाम एक दूसरे को रिंग पहनाई। सेरेमनी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में शाम 5 बजे शुरू हुई। लगभग 9 बजे परिणीति और राघव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं। इस सेरेमनी में राजनीतिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। सेरेमनी में सबसे पहले परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं। इसके बाद परिणीति के घर वालों का आना शुरू हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब…
कौन है फादर ऑफ भोजपुरी सिनेमा नजीर, जानिये
आज कहानी एक ऐसे एक्टर की, जिसकी जिंदगी ही किसी फिल्मी कहानी जैसी है। जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था, वो ब्रिटिश सेना में थे। दूसरा विश्वयुद्ध लड़ा, फिर देश की आजादी के लिए सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में भर्ती हो गए। ब्रिटिश सरकार की खिलाफत के कारण इन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी, साथियों ने इन्हें बचा लिया। लंबे समय तक घर और गांव वाले इन्हें मरा ही समझते रहे। एक दिन अंग्रेज इन्हें ट्रेन से दूसरे शहर ले जा रहे थे, तो अपने गांव के…
कौन है मृणाल सेन जिसने 1969 में अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में उनके करियर का पहला काम दिलाया
जब भी भारत में आर्ट सिनेमा की बात होती है, मृणाल सेन का नाम जरूर लिया जाता है। वो इसलिए क्योंकि वो मृणाल सेन ही थे जो भारत में आर्ट सिनेमा का नया दौर लेकर आए। उन्हें भारत में न्यू वेव सिनेमा का पायनियर माना जाता है।दिलचस्प बात ये है कि जिस फिल्म के साथ मृणाल सेन ने आर्ट सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था, उस फिल्म में 27 साल के अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी थी। “ये तो आपकी मर्जी है कि आप उन्हें भला कहें या…
प्रयागराज : कोरांव नगर पंचायत मे भाजपा को बागी उम्मीदवार ने दी करारी हार
नगर पंचायत कोरांव में बीजेपी का अंतर्कलह चुनावी नतीजे में स्पष्ट देखने को मिला। बीजेपी ने निवर्तमान चेयरमैन नरसिंह केसरी को अपना उम्मीदवार बनाया था। निर्दलीय उम्मीदवार ओमप्रकाश केसरी ने भाजपा के सिंबल के लिए काफी जद्दोजहद की थी। अंततः उन्हें टिकट नहीं मिला। टिकट न मिलने के बाद से भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खेमेबाजी देखी जा रही थी। जिसका नतीजा हुआ कि भाजपा उम्मीदवार को बागी उम्मीदवार ओमप्रकाश केसरी ने कड़े मुकाबले के बीच 608 मतों से पटकनी दे दी। नगर पंचायत कोरांव में अध्यक्ष पद के लिए…
फर्रुखाबाद:नगर पालिका परिषद से बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल ने चौथी बार किया अध्यक्ष पद पर कब्जा
फर्रुखाबाद, आज 13 मई 2023 को नगर निकाय चुनाव की मतगणना हुई संपन्न जिसमें नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद से कुल 11 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मैदान में थे । नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में एकता सिंह (सपा), मुमताज बेगम(कांग्रेस),राधा श्रीवास्तव (आप),वत्सला अग्रवाल(बसपा),सुषमा गुप्ता (भाजपा),निशा (निर्दलीय), नूतन (निर्दलीय), बिट्टो देवी (निर्दलीय), शिखा (निर्दलीय),समिता(निर्दलीय),सुुमन (निर्दलीय) प्रत्याशी मैदान में थे फिर भी घुरंधर से धुरंधर प्रत्याशियों को पकड़ते हुए बसला अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद पर चौथी बार अपना परचम लहराया।पहला चरण में मतगणनाबसपा प्रत्याशी वत्सला 5603 मतसपा एकता चौधरी 5139 मतबीजेपी सुषमा…
बरेली – आंवला नगर पालिका में सपा प्रत्याशी सैयद आबिद अली ने ढाया बीजेपी का किला।
बरेली/आंवला – आंवला तहसील में नगरपालिका आंवला के भाजपा निवर्तमान चेयरमैन संजीव सक्सेना अब पूर्व चेयरमैन बन चुके हैं आपको बता दें नगर पालिका आंवला में अब सपा के पूर्व चेयरमैन सैयद आबिद अली वर्तमान चेयरमैन हो चुके हैं जहां पर उन्होंने जीत दर्ज करके बीजेपी के किला को ढाया है उधर हम आपको बता दें सपा प्रत्याशी सैयद आबिद अली ने भाजपा के संजीव सक्सेना को 788 वोटों से पराजित किया है और सपा के सैयद आबिद अली 788 वोटों से विजयी हुए हैं यह चर्चा पूरी तरह जैसे…
गौतमबुद्ध नगर: दादरी नगर पालिका से चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित ने तीसरी बार जीती जंग सपा बसपा कांग्रेस प्रत्याशियों को हराया
गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा निकाय चुनाव : दादरी नगर पालिका से चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित गीता पंडित ने तीसरी बार जीती जंग सपा बसपा कांग्रेस प्रत्याशियों को हराया – गौतमबुद्ध नगर में एक नगर पालिका और चार नगर पंचायत के लिए मतगणना के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां चार नगर पंचायत में तीन पर निर्दलीय और एक पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। हालांकि एक नगर पंचायत रबुपुरा पर बीजेपी ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। वहीं नगर पालिका के दादरी से बीजेपी ने हैट्रिक…
सीतापुर:मिश्रिख नैमिषारण्य की चेयरमैन बनी निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी , भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को किया पराजित
मिश्रिख/सीतापुर उत्तर प्रदेश में नगर पालिका निकाय चुनाव के लिए आज सुबह से मतगणना चल रही है। सीतापुर जिले की नगर पालिका मिश्रिख नैमिषारण्य में निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी ने 272 वोटों से जीत हासिल की है। मुन्नी देवी को 4381 वोट मिले हैं निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी ने भारतीय जनता पार्टी की सुमन भार्गव को पराजित किया है सुमन भार्गव को 4109 वोट मिले हैं इस तरह निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी ने 272 मतों से चुनाव में जीत हासिल की है। 88000 ऋषियों की तपस्थली मिश्रिख नैमिषारण्य में चल…
गौतमबुद्ध नगर: बड़े संघर्ष के साथ भाजपा की राजवती देवी बनी दनकौर नगर पंचायत की चेयरमैन
गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा निकाय चुनाव परिणाम : बड़े संघर्ष के साथ भाजपा की राजवती देवी बनी दनकौर नगर पंचायत की चेयरमैन – उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह से मतगणना चल रही है। गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के लिए मतगणना कराई गई है। जिसके परिणाम सामने आने लगे हैं। दनकौर नगर पंचायत में BJP ने कामयाबी हासिल की है। हालांकि, यहां भाजपा को निर्दलीय उम्मीदवार से कड़ी टक्कर देखने को मिली है। मात्र 116 वोटों के मामूली अंतर से…
गौतमबुद्ध नगर :जहांगीरपुर नगर पंचायत के चेयरमैन बने निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र, अन्य प्रत्याशीयों को किया पराजित
गौतमबुद्ध नगर , निकाय चुनाव परिणाम , ग्रेटर नोएडा : जहांगीरपुर नगर पंचायत के चेयरमैन बने निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र, अन्य प्रत्याशीयों को किया पराजित – उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह से मतगणना चल रही है। गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में चार नगर पंचायतों के लिए मतगणना कराई गई हैइसमें रबूपुरा ग्राम पंचायत निर्विरोध भाजपा के हिस्से में गई है।जहांगीरपुर से निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र ने जीत दर्ज की। उन्हें 1668 वोट मिले हैं। वहीं बीएसपी की फरइम 1312 वोट पाकर…
गौतमबुद्ध नगर : जेवर नगर पंचायत के चेयरमैन बने निर्दलीय प्रत्याशी नारायण माहेश्वरी, समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित
गौतमबुद्ध नगर , निकाय चुनाव परिणाम , ग्रेटर नोएडा : जेवर नगर पंचायत के चेयरमैन बने निर्दलीय प्रत्याशी नारायण माहेश्वरी, समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित – उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह से मतगणना चल रही है। गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के लिए मतगणना कराई गई है। जिसके परिणाम सामने आने शुरू हो गये हैं। जेवर में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण माहेश्वरी ने जीत दर्ज की है। उन्हें 6753 वोट मिले हैं। वहीं सपा के…
गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा : बिलासपुर की चेयरमैन बनीं निर्दलीय प्रत्याशी संजय चेची की पत्नी लता, भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित
गौतमबुद्ध नगर , निकाय चुनाव परिणाम , ग्रेटर नोएडा : बिलासपुर की चेयरमैन बनीं निर्दलीय प्रत्याशी संजय चेची की पत्नी लता, भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित – उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह से मतगणना चल रही है। गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के लिए मतगणना कराई गई है। जिसके परिणाम सामने आने शुरू हो गये हैं। गौतमबुद्ध नगर में सबसे पहले बिलासपुर नगर पंचायत के लिए परिणाम आया सामने आया है। निर्दलीय चुनाव लड़…
पीलीभीत : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कस्बा पूरनपुर में मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान कस्बा पूरनपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज व राजकीय बालिका इण्टर कालेज, पीलीभीत में बने मतगणना स्थल परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें बनाये गये स्ट्रांग रूम, बैरिकेटिंग, आने-जाने के रास्ते, ट्रैफिक व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर को आवश्यक दिशा निर्देश देकर मतगणना शांतिपूर्वक व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हिदायत दी।
परिणीति के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा राघव का सरकारी बंगला
आज शाम दिल्ली के एक होटल में आप सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई है। इस मौके पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है और तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। नई बहू के घर में आने की खुशी के चलते राघव चड्ढा का सरकारी बंगला दुल्हन की तरह सजाया गया है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि राघव के घर के बाहर फूलों से रंगोली बनाई गई है। राघव चड्ढा के घर के मुख्य द्वार पर जहां फूलों से रंगोली बनी है, वहीं…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जश्न में फंसा सीएम बोम्मई का काफिला
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। रुझानों में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं। दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में जहां आतिशबाजी की जा रही है तो ढोल नगाड़े भी बजाए जा रहे हैं। वहीं, कर्नाटक में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कई जगहों पर कार्यकर्ता गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। उधर, ऐसा भी हुआ जब सीएम बसवराज बोम्मई का काफिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं…
बरेली – काउंटिंग में गड़बड़ी ना हो इसीलिए 1 दिन पहले शाम को सपा प्रत्याशी ने स्ट्रांग रूम के बाहर डाला डेरा।
आंवला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व सभासद पद के चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम में रखी गई पेटियों पर निगरानी करने के लिए सपाइयों ने अपना डेरा जमा दिया है। सपा प्रत्याशी सैयद आबिद अली ने बैठने से पूर्व स्ट्रांग रूम के ताले पर लगी सील मोहर देखकर तसल्ली की। मतदान से 1 दिन पूर्व सपा प्रत्याशी सय्यद आबिद अली ने भाजपाइयों पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए आशंका व्यक्त की थी, वह चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए किसी भी स्तर पर जा सकते हैं। रिपोर्टर परशुराम…
