बरेली – आंवला कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र दूसरे समुदाय के लोगों पर महिला को भगा ले जाने का आरोप।

बदायूं जिले के मिर्जापुर का रहने वाला एक व्यक्ति बजीरगंज थाना के सलैरी के भट्टे पर काम करता है। उस व्यक्ति ने थाना आँवला में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी पत्नी और 5 बच्चों के साथ रहकर भट्टे पर काम करता था। वह 22 मई 2023 को कछला गंगा जल भरने गया था। वापस आकर देखा कि उसकी पत्नी और बच्चे व झुग्गी में रखा सामान व पैसे गायब हैं। उसने बताया कि आंवला कोतवाली के गांव सिहुलिया का रहने वाला वकील अहमद का उसकी झुग्गी…

बरेली – डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के हक के लिए संगठन जेसीआई ने भरी हुंकार।

सरकार की उपेक्षा का शिकार बनी डिजिटल मीडिया के पंजीकरण के लिए एवं ई-पेपर के संचालन को लेकर आज जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इंडिया (रजि0) ने हुंकार भरी। जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इंडिया (रजि0) के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों ने एक वर्चुअल मीटिंग करके डिजिटल मीडिया के पंजीकरण के लिए हुंकार भरी और कहां गया कि सरकार मीडिया के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और देश की आजादी के पिछत्तरवी वर्षगांठ के बाद भी पत्रकारों को उनका हक नहीं दिया गया है देश में सरकार किसी की भी हो लेकिन पत्रकारों…

UPSC CSE 2022 Final Result: सिविल सेवा फाइनल परिणाम जारी, टॉप 4 में गर्ल्स शामिल, टॉपर लिस्ट करें चेक यहां

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। वहीं मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी । एजुकेशन डेस्क। UPSC CSE 2022 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज 23 मई, 2023 को सिविल सेवा 2022 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने फाइनल परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर की है। इस परीक्षा परिणाम की राह देख रहे अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर…

बनारस में गली के आवारा कुत्तों का बन गया पासपोर्ट, अब कुत्ते विदेश जाकर बसेंगे क्या जानिए इस रिपोट में

गली-गली घूम रहे आवारा कुत्तों से पीछा छुड़ाने और उनके काटने से रोजाना परेशान हो रही जनता की परेशानी दूर करने के लिए एक अनूठा फॉर्मूला तलाशा गया है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गली के दो आवारा कुत्तों के पासपोर्ट तैयार किए गए हैं. अब इन्हें विदेश भेजकर वहीं बसाया जाएगा. इसके लिए दोनों कुत्तों के मालिक भी तलाशे जा चुके हैं. दोनों कुत्ते अब जल्द ही अपने नए घर जाने के लिए हवाई जहाज में बैठकर विदेश यात्रा करेंगे. इन दोनों कुत्तों के लिए विदेश में नए घर…

चेन्नई में अब ATM से कैश की तरह मिलेगी दारू जानिये कैसे

शराब पीने वालों की सहूलियत के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसके जरिए एटीएम से पैसे निकालने की तरह शराब खरीदी जा सकेगी. शराब पीने वालों की कमी नहीं है और शराब खरीदना कुछ लोगों के लिए काफी मशक्कत वाला होता है. वहीं तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शराब खरीदना काफी हाईटेक हो गया है. यहां के एक मॉल में शराब खरीदने वालों के लिए एक सरकारी शराब वेंडिंग मशीन लगाई गई है. अब सवाल यह उठता है कि यह काम कैसे करेगी तो बता दें कि…

मैनपुरी : सांस लेने में दिक्कत के चलते दो नवजात सहित तीन की मौत

शहर के पावर हाउस रोड निवासी मदन कुमार के 16 वर्षीय पुत्र सरोज पिछले कुछ दिनों से हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित था। रविवार को सांस लेने में दिक्कत के चलते गंभीर हालत में सरोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां उपचार के दौरान रविवार की रात सरोज की मौत हो गई। पुलिस लाइन निवासी 22 वर्षीय प्रेक्षा चौहान पिछले कुछ दिन से बीमार थीं। परिजन उनका कहीं बाहर उपचार करा रहे थे। सोमवार को अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल…

मैनपुरी : नवीन बाईपास सर्वे में रेलवे का ओवर ब्रिज भी होगा शामिल

मैनपुरी शहर में प्रस्तावित नवीन बाईपास के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे का कार्य तेज कर दिया है। नवीन बाईपास के लिए जमीन के सर्वे के साथ रेलवे क्रॉसिंग के लिए भी सर्वे किया गया। सोमवार को रेलवे और निर्माण खंड के अधिकारियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में बैजनाथपुर के पास ओवर ब्रिज के लिए सर्वे किया। मैनपुरी आगरा बाईपास रोड शहर के व्यस्त मार्ग में शामिल होने के कारण अब सरकार ने नवीन बाईपास के निर्माण की तैयारियां की हैं। प्रस्तावित नवीन बाईपास के लिए निर्माण…

मैनपुरी : विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला, घर में मची चीख-पुकार, पुलिस कर रही जांच

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला। सोमवार की सुबह घर वालों ने देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के इलाहबांस गांव की है। गांव निवासी विपिन कुमार हलवाई का काम करता है। आठ साल पहले उसकी शादी लक्ष्मी देवी (32) निवासी…

जनसंपर्क महाअभियान के प्रभारी बनाए गए सुनील बंसल, जानिए

केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर पूरे प्रदेश में महासंपर्क अभियान की शुरुआत की जा रही है जिसका प्रभार एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को दिया गया है।केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसकी कमान सुनील बंसल के हाथों में है। यह है कि निकाय चुनाव में मिली जीत के तुरंत बाद ही बीजेपी ने अपनी संगठनात्मक बैठक को शुरू किया और सभी क्षेत्र में इस बैठक को किया…

OTT प्लेटफॉर्म पर BJP नेता अपर्णा यादव अपनी आवाज में सुंदरकांड रिलीज करेंगीं

BJP नेता अपर्णा यादव अपनी आवाज में सुंदरकांड रिलीज करने वाली है। मशहूर संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के साथ अपर्णा यादव ने सुंदरकांड रिकॉर्ड किया था। सुंदरकांड को अब आदेश श्रीवास्तव की याद में अपर्णा यादव रिलीज करेंगी। 23 मई को बड़ा मंगल के दिन अपर्णा यादव अपने सुंदरकांड को रिलीज करने वाली हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बीजेपी बजरंगबली की भक्ति में जुटती दिख रही है। अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की बहू हैं।एक तरफ कांग्रेस जमीयत की मांग के…

आगरा, कानपुर और गाजियाबाद समेत लखनऊ में डायरिया के 45% मरीज

यूपी में लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद और आगरा में डायरिया मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात इस कदर बिगड़ते जा रहे है कि गंभीर हालात में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को डॉक्टर सीधे भर्ती कर इलाज कर रहे है। राजधानी में बड़े चिकित्सा संस्थानों, जिला अस्पतालों सहित निजी अस्पतालों में भी डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में 45% तक के मरीज बढ़े है। लोहिया संस्थान के OPD में हर दिन 400 मरीज पहुंच रहे है।वही एक्सपर्ट्स की माने, आने वाले दिनों में लू और डायरिया के और गंभीर…

सुबह लखनऊ में तड़के गरज के साथ हुई हल्की बारिश , जानिए मौसम के बारे में

यूपी में मंगलवार को 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में सुबह करीब 4 बजे गरज के साथ हल्की बारिश हुई। बादल छाए हुए हैं। वहीं, सोमवार को मथुरा-वृंदावन में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां का तापमान यूपी में सबसे ज्यादा 47°C दर्ज किया गया।हीटवेव के कारण दिन के साथ रात भी तपने लगी है। मथुरा और चित्रकूट में रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। मथुरा में न्यूनतम तापमान 30.6°C और चित्रकूट का 29.9°C रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार सुबह से ही कड़ी धूप…

प्रयागराज- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत ऋण हेतु मांगे गये आवेदन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, रामऔतार यादव द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार व्यक्तियों के लिये वित्तीय वर्ष-2023-24 में इकाई संख्या.70 मार्जिनमनी धनराशि रु0-203.00 लाख एवं 592 व्यक्तियों के रोजगार का लक्ष्य जनपद प्रयागराज को प्राप्त हुआ है। इस योजना में निर्माण क्षेत्र में धनराशि रु0-50.00 लाख तक साथ ही सेवा क्षेत्र के लिये धनराशि रु0-20.00 लाख तक बैंको के माध्यम से ऋण लेकर रोजगार शुरु कर सकते हैं।इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के आरक्षित वर्ग को 35 प्रतिशत एवं…

बरेली – नबावगंज तहसील क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज की छात्रा प्रदेश वॉलीबॉल टीम में चयनित।

बरेली – अगले महीने 10 से 13 जून तक मध्य प्रदेश के भोपाल में विद्यालय राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में होगी। इसमें जिले की नवाबगंज तहसील के गांव मौजम नगला के नजदीक स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा सागर उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होकर खेलेगी। छात्रा का चयन बरेली में गत वर्ष नवंबर में आयोजित प्रदेशीय विद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता में किया गया था।जिला क्रीडा सजिव नईम अहमद ने बताया कि बालिकाओं का कोचिंग कैंप 29 मई से 7 जून तक सहारनपुर जनपद के गुरू नानक इंटर…

ऑस्ट्रेलिया में भी पीएम मोदी का जलवा, हैरिस पार्क का नाम बदलकर ‘लिटिल इंडिया’ किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। वे आज सिडनी के ओलिंपिक पार्क में भारतीय मूल के 20 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे। इस प्रोग्राम के लिए गाड़ियों और प्राइवेट चार्टर से लोगों को सिडनी लाया जा रहा है, जिसे मोदी एयरवेज और मोदी एक्सप्रेस नाम दिया गया है। कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज भी शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलिया में मोदी की मौजूदगी में हैरिस पार्क के इलाके का नाम बदलकर ‘लिटिल इंडिया’ कर दिया जाएगा। इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई अखबार को दिए इंटरव्यू में PM…

474 रन रिंकू सिंह ने बनाए, प्रभसिमरन और जायसवाल ने लगाए शतक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इस सीजन की टॉप-4 टीम मिल गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन में शानदार परफॉर्मेंस करते हुए पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में फिनिश किया। 6 टीमें लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाईं। हालांकि, इन 6 टीमों से 7 ऐसे फ्यूचर स्टार्स सामने आए हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को इम्प्रेस किया है। इन खिलाड़ियों में 4 बैटर्स और 3 बॉलर्स हैं।इन खिलाड़ियों को जल्द ही टीम इंडिया में एंट्री भी मिल सकती हैंकोलकाता नाइट…

एजाज खान क्यों समीर वानखेड़े पर भड़के, जानिए वजह

एक्टर एजाज खान को ड्रग्स रखने के जुर्म में 2021 में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। अब दो साल उन्हें मुंबई के आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया है। जेल से निकलने के बाद उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों पर सफाई दी है। एजाज ने कहा कि नॉर्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े आज अपने किए की सजा भुगत रहे हैं।दरअलस समीर वानखेड़े की टीम ने ही एजाज को अरेस्ट किया था। 2021 के वक्त समीर वानखेड़े ने ड्रग्स लेने और इसकी पैडलिंग करने…

पिता ने हमेशा किचन में जाने से रोका, मैंने कभी खाना बनाना नहीं सीखा बोलीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर बेहद सुर्खियों में हैं। इस बीच हाल ही एक्ट्रेस एक शो में पहुंचीं जहां उन्होंने 3 डिशेज बनाईं। उनमें से एक डिश ऐसी थी, जिसे प्रियंका बचपन से एंजॉय करती आई हैं। वो है स्टफ्ड ऑमलेट। प्रियंका ने बताया कि यह डिश उनके पिता आकाश चोपड़ा बनाया करते थे।वोग के शो नाउ सर्विंग के लेटेस्ट ऐपिसोड में प्रियंका ने यह डिश बनाई। कुकिंग करते वक्त प्रियंका ने कहा – ‘स्टफ्ड ऑमलेट चोपड़ा परिवार की ट्रेडिशनल रेसिपी थी। जब मैं बच्ची…

कौन हैं झुग्गी में रहने वाली 14 साल की मलीशा, जानिए

मलीशा खारवा, मुंबई के धारावी स्लम एरिया में रहने वाली यह 14 वर्षीय लड़की इन दिनों खूब चर्चा में है। वजह है, बिना किसी गॉडफादर के यह लड़की सिर्फ एक कैंपेन के चलते आज बॉलीवुड सेलेब्स के साथ फैशन मैगजीन के कवर पेज पर नजर आ रही है।इतना ही नहीं, मलीशा को हाल ही में लग्जरी ब्यूटी ब्रांड ‘फॉरेस्ट एसेंस्शियल’ के नए कैंपेन ‘द युवती कलेक्शन’ का चेहरा भी बनाया है। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि मलीशा के पास इन दिनों दो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं।…

फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक बैठक आयोजित हुई

फर्रुखाबाद 22 मई, 2023 आज चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक बैठक का आयोजन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक मे जिलाधिकारी ने गोल्डन कार्ड बनने में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। एक अन्य बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कम कि सिंचाई का पानी, टेलतक पहुंचना चाहिए। ‘भुगतान लंबित होने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को फटकार लगाई। गौ पालक को प्रतिभाग कितना चारा व हरियाली दी जा रही है। इससे उबगत कराएं।…