बरेली – सिरौली नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन एवं सभी सभासदों को उप जिला अधिकारी आंवला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

बरेली/आंवला – सिरौली नगर पंचायत में दोपहर 3:00 बजे नगर के एक बैंकट हाल में सिरौली नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयर पर्सन चमन सकलैनी को उपजिलाधिकारी आंवला गोविंद मौर्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तत्पश्चात नगर पंचायत बोर्ड के सभी सभासद विजय पूजा देवी आरफा भी चंदन कुमार शिशुपाल सिंह फराज अंजुम फिरदौस जहां मुस्तकीम अकरम सक्कन नुसरत जहां बेबी परवेश एवं संजेब को एसडीएम आंवला ने ईश्वर के नाम पर सत्य निष्ठा विधि द्वारा स्थापित भारत का संविधान भारत की प्रभुता एवं अखंडता को बनाए रखने की…

बरेली – नवनिर्वाचित चेयरमैन आंवला सैयद आबिद अली को उपजिलाधिकारी आंवला गोविंद राम मौर्य ने दिलाई शपथ।

बरेली/आंवला – आंवला में नवनिर्वाचित चेयरमैन सैयद आबिद अली ने शपथ ग्रहण की जिस का संचालन एडवोकेट अवनीश तिवारी ने किया जिसमें सभी वार्डों के 25 सभासद मौजूद रहे जहां पर भारी संख्या में आंवला की जनता पहुंची वहीं पर सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई और बहुत शांतिपूर्ण तरीके से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ शपथ के बाद ईओ जितेंद्र कुमार ने बुके देकर उपजिलाधिकारी आंवला गोविंद राम मौर्य का स्वागत किया वहीं चैयरमेन सैयद आबिद अली ने आंवला की जनता…

पीलीभीत :कैंप में जनसेवा केंद्र प्रभारी सहित कई कर्मचारियों के न पहुंचने से किसी भी किसान का कोई निस्तारण न होने से दर्जनों किसान बैरंग घर को लौटे।

अमरैयाकलां पूरनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की समस्या के निस्तारण के लिए गांव में लगाए गए कैंप में जनसेवा केंद्र प्रभारी सहित कई कर्मचारियों के न पहुंचने से किसी भी किसान का कोई निस्तारण न होने से दर्जनों किसान बैरंग घर को लौटे। ग्राम प्रधान ने डीएम को पत्र भेजकर कैंप में न पहुंचने बाले कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।ब्लाक पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरैयाकलां में जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित सहित कई समस्याओं का…

पीलीभीत :पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक सीबी रमन ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में व्यापारी ने रेलवे की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा।

पीलीभीत : पूरनपुर गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक सीबी रमन संडई रेल स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे।सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में कई व्यापारी उनके पास पहुंचे।रेलवे की समस्या को लेकर उन्होंने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।जिसमें कहा गया है कि वरेली-लखनऊ मीटरगेज के इस प्रखंड में आमान परिवर्तन का कार्य पांच साल से किया जा रहा है। जो बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। 31 मई 2018 में पूरनपुर छोटी लाइन की ट्रेनों को पीलीभीत से मैलानी…

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।

*पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।* आज दिनांक 26.05.23 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री अतुल शर्मा महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों को परेड कराई गई। महोदय द्वारा यूपी-112 की गाड़ियों(पीआरवी) को चेक किया गया तथा उनके चालकों से गाड़ी की समस्याओं के संबंध में पूछा गया तथा पीआरवी पर उपलब्ध जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता व आपात स्थित में प्रयोग में लाये जाने सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा…

भारत हिंदू राष्ट्र है और रहेगा : गिरिराज सिंह

लखनऊ में गुरुवार को ‘समर्थ 2023’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गिरिराज सिंह ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा- भारत हिंदू राष्ट्र है और रहेगा। चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग वाली पार्टियां काम कर रही हैं। वे वोट की खातिर देश को बांटना चाहती हैं। लेकिन सरकार ऐसा नहीं होने देगी। हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जो इस्लामिक स्टेट लाना चाहते हैं जो ghazwa-e-hind लाना चाहते…

मोदी जब पहली बार पीएम बने थे तब देश के सात राज्यों में भाजपा की सरकार थी, अब 14 राज्य में भगवा

“मैं…नरेंद्र दामोदर दास मोदी…” आज ही के दिन साल 2014 में नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन से ये शब्द पूरे देश ने सुने थे। मौका था नई-नवेली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का। समारोह में देश-विदेश के करीब 4 हजार चुनिंदा लोग मौजूद थे। उस वक्त के राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी ने स्टेज पर सबसे पहले नरेंद्र मोदी को शपथ के लिए बुलाया। मोदी ने शपथ ली और इसी के साथ देश को आज ही के दिन अपना 15वां प्रधानमंत्री मिला। 2014 का आम चुनाव इसलिए खास था, क्योंकि 30…

नाबालिग बहन ने 13 साल पहले किया था आत्मदाह, भाई ने लिया बदला

लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज के नरही में व्यापारी को गोली मारने की घटना के पीछे 13 साल पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि जिसे गोली मारी उसकी वजह से ही 13 साल पहले मेरी नाबालिग छोटी बहन ने आत्मदाह किया था। जिसका बदला ले लिया।डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत ने बताया कि नहरी निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि करीब 13 साल पहले…

दूसरी मेयर के रूप में आज शपथ लेंगी सुषमा खरकवाल

लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में आज से शहर की सरकार शुरू हो जाएगी। मेयर और पार्षद शुक्रवार को शपथ ग्रहण करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। दोपहर करीब 12.30 बजे शपथ ग्रहण शुरू होगा। लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब शपथ दिलाएंगी। इस दौरान सभी पार्षद भी मेयर के बाद शपथ लेंगे। उनको मेयर शपथ दिलाएंगी। कार्यक्रम के लिए शहर में करीब 1500 लोगों को आमंत्रण दिया गया है। इसमें एक-एक पार्षद करीब 5 लोगों को अपने साथ कार्यक्रम में ला सकते है।…

इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी अब मुल्क से भाग नहीं सकेंगे, पढ़िए रिपोर्ट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी अब मुल्क से भाग नहीं सकेंगे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) चेयरमैन इमरान का नाम ‘नो फ्लाय लिस्ट’ में शामिल कर लिया गया है। दूसरी तरफ, आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने गुरुवार को कहा- फौज के ठिकानों पर हमले करने वालों को न हम भूलेंगे और न उन्हें भूलने देंगे। इमरान को 9 मई को अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मुल्क में जबरदस्त हिंसा हुई थी। 8 लोग मारे गए थे। फौज के ठिकानों…

20 लाख के मधवाल ने एलिमिनेटर जिताया, महज 5 रन देकर 5 विकेट लिए

मुंबई इंडियंस आज डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2023 का क्वालीफायर-2 मुकाबला खेलेगी। टीम ने एलिमिनेटर में लखनऊ को 81 रन से हराकर क्वालिफायर में जगह बनाई। जिसमें 20 लाख रुपए के आकाश मधवाल ने महज 5 रन देकर 5 विकेट लिए। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कई अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहे वहीं, जोफ्रा आर्चर सिर्फ 5 मैच खेल सके। पिछले सीजन तक मुंबई के स्टार रहे कायरन पोलार्ड इस बार…

60 साल की उम्र में वेटेरन एक्टर आशीष विद्यार्थी ने की शादी, पढ़िए खबर

वेटेरन एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 25 मई को 60 साल की उम्र में इंटीमेट सेरेमनी में दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने असम की राजधानी गुवाहाटी की रहने वाली फैशन डिजाइनर और बिजनेसवुमन रुपाली बरुआ से शादी की है। एक्ट्रेस शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी हैं।आशीष ने कोर्ट में अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में रूपाली से शादी की। इस दौरान रुपाली असम की ट्रेडिशनल वाइट और गोल्डन मेखला चादर में दिखीं। वहीं, आशीष ने केरल के ट्रेडिशन को ध्यान में रखते हुए…

पेट्रोल पंप पर तेल भराने आए तीन लड़कों ने खेला अजब खेल

भोपाल के एक पेट्रोल पंप में बड़ा हादसा होते-होते बचा है. तीन युवकों के एक ग्रुप बाइक पर आया और उनमें से एक ने लाइटर जलाकर पेट्रोल पंप के नोजल में आग लगा दी. देखते ही देखते गाड़ी जल पड़ी और आग तेजी से फैलने लगी. घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. आग बेहद तेजी से फैल रहा था लेकिन पेट्रोलपंप पर मौजूद कर्मचारियों की वजह से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया. वहां मौजूद लोगों ने बालू की बाल्टियों से रेत फेंकनी शुरू कर…

कौन है पूजा चोपड़ा, जानिए उनके संघर्ष भरे जीवन के बारे में

एक दिन मेरे पास इंस्टाग्राम के DM में मैसेज आया। उस मैसेज में लिखा था- मैं इंद्र कुमार, तुम्हारा सौतेला भाई, हमारे पापा का निधन हो गया है। ये पढ़कर मैं सन्न हो गई, थोड़े देर कुछ समझ ही नहीं आया। मैंने सोचा कि मां को ये सब बताऊं, लेकिन दीदी को पहले इस मैसेज का स्क्रीनशॉट भेज दिया। ये देखकर दीदी ने कहा कि वो हमारे लिए पहले ही मर चुके हैं। तू इन सब बातों पर ध्यान ना दे, बस अपने करियर पर फोकस कर। दीदी प्रैक्टिकल है,…

गाड़ी नहीं आई तो सारा अली खान आईं ऑटो से घर, पढ़िए खबर

सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके, जरा बचके के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में प्रमोशन के दौरान सारा ने ऑटो की सवारी की। दरअसल, सारा अपनी कार का इंतजार कर रही थीं लेकिन देरी होने की वजह से सारा ऑटो से ही घर आ गईं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।इस दौरान सारा पिंक सूट में नजर आईं। वीडियो में सारा कह रही हैं- अरे! गाड़ी नहीं आई। जब उनसे ये पूछा गया कि ऑटो में सफर करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा…

पीलीभीत : थाना दियोरिया पुलिस द्वारा अभियुक्त को एक प्लास्टिक की पिपरिया में 40 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार ।

पीलीभीत : थाना दियोरिया पुलिस द्वारा अभियुक्त को एक प्लास्टिक की पिपरिया में 40 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार । पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत द्वारा चलाए जा रहे अभियान अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब रोकथाम व चेकिंग संदिग्ध वाहन /व्यक्ति के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन एवं प्र0नि0 जवाहरलाल वर्मा के नेतृत्व में थाना दियोरिया कला पुलिस टीम के द्वारा आज दिनांक 24 मार्च को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जमुनिया महुआ…

जौनपुर/मोलनापुर:पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्यासी रामसकल मौर्य के भतीजे अंकित मौर्य का सीपीडब्ल्यूडी में हुआ चयन

जौनपुर:मोलनापुर निवासी अंकित मौर्य का सीपीडब्ल्यूडी जेई पद पर चयन होने इनके परिवार में खुशी का माहोल है।अंकित मौर्य शुरू से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे इन्होंने इन्होंने स्कूल तक की पढ़ाई अपने गांव में ही की और उच्च शिक्षा के लिए गोरखपुर से बीटेक किया।अपनी सफलता का श्रेय ये अपने माता पिता ,चाचा रामसकल मौर्य ,गुरुजनों और परिवार को दिए। इनके पिता रामानंद मौर्य साधारण किसान परिवार से है और माता गृहणी हैं।यह जानकारी इनके चाचा राम सकल मौर्य पूर्व जिलापंचायत सदस्य ने दी ।

प्रयागराज- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिविल सेवाए (प्रारंभिक) परीक्षा2023 की तैयारियों के संबंध में ब्रीफिंग बैठक संपन्न

प्रयागराज परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु समस्त 102 परीक्षा केन्द्रों को 06 जोन व 33 सेक्टरों में किया गया विभाजित परीक्षा केन्द्रों पर प्रकाश, पीने के पानी, घड़ी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था, साफ-सुथरे टाॅयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित रहें-जिलाधिकारी परीक्षा को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आयोग के निर्देशानुसार किया गया है पुलिस का प्रबंध-डीसीपी नगर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कांफ्रेंस हाॅल में संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली…

प्रयागराज- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निरंजन पुल विस्तारीकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को निरंजन पुल विस्तारीकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्य को मैन पाॅवर बढ़ाकर जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। उन्होंने रेलवे के मुख्य अभियंता को मैन पाॅवर बढ़ाकर जून के अंतिम सप्ताह तक हर हाल में कार्य को पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। इसी क्रम में उन्होंने नगर निगम को एक सप्ताह में सिवर लाइन शिफ्टििंग करने के भी निर्देश दिये…

बरेली:अवैध डग्गामार वाहनों की चेकिंग हुई

अल्लाहगंज हुल्लापुर मे कल दिनांक 24मई को पुलिस ने 8 डग्गामार वाहनों को एवम मोटरसाइकिलो की चेकिंग की जिसमे कई वाहनों का चालन कटा।बताया जा रहा है की डग्गामार वाहन सवारियों से अधिक पैसे वसूलते है और चोरी की घटानाये भी इन्ही लोगो की देख रेख में होती है चौराहे पर दुकानदार भी परेशान होते है आए दिन झगड़ा मारपीट भी होती रहती है इसी के चलते पुलिस ने यह कदम उठाया ।जलालाबाद में भी लगभग 12डग्गामार वाहनों का चालान काट दिया ।लोगो की शिकायत थी की ये लोग जलालाबाद…