इडली में निकली बीड़ी, भाषा विश्वविद्यालय के मेस में खिलवाड़

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में नाश्ते में दी गई इडली में जली हुई बीड़ी निकलने से बवाल मच गया। नाश्ते का फोटो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कुलसचिव ने जांच कमेटी से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।भाषा विश्वविद्यालय के सूत्रों के मुताबिक रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास की मेस में सोमवार सुबह नाश्ते में छात्राओं को इडली परोसी गई। एक छात्रा की इडली में जली हुई बीड़ी देखी गई। छात्राओं ने हंगामा किया और वार्डन से शिकायत की। विश्वविद्यालय प्रशासन…

रविवार को WTC की ट्राफी में भारत को हराया ऑस्ट्रेलिया

रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा अंदाज में हारने के बाद भारतीय टीम और इसकी लीडरशिप पर उठ रहे सवाल और भी मजबूत हो गए हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले एक दशक से ज्यादा समय से भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्टार हैं। साल 2016 के बाद हुए 6 ICC टूर्नामेंट में भारत ने इनकी कप्तानी में शिकरत की है लेकिन कामयाबी शिफर साबित हुई है। इन दोनों से पहले टीम के लीडर…

गद्दारी तो मेरे साथ हुई, नए आर्मी चीफ को भी ऑफर दिया था : इमरान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्होंने किसी के साथ गद्दारी नहीं की। सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बातचीत में खान ने कहा- आज मुझ पर गद्दारी के इल्जाम लगाए जा रहे हैं। मेरी पार्टी को तोड़ा जा रहा है। मैंने किसी के साथ गद्दारी नहीं की, सच्चाई ये है कि गद्दारी तो मेरे साथ हुई है। खान तोशाखाना मामले में सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश हुए। अपनी पिटीशन में कहा- हाईकोर्ट परिसर में मुझे जान का खतरा है। मेरे…

द ट्रायल वेब सीरीज में वकील का दमदार रोल निभाएंगी काजोल, पढ़िए खबर

काजोल अपनी अपकमिंग वेब सीरीज द ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। सीरीज का ट्रेलर मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है, जिसमें दर्शकों को दिलचस्प और इंटेंस ड्रामा देखने को मिलेगा। द ट्रायल 14 जुलाई को OTT प्लेटफार्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।यह एक कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज में काजोल एक लॉयर का रोल प्ले कर रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत एडिशनल जज राजीव सेनगुप्ता को रिश्वत के रूप में सेक्सुअल फेवर लेने के आरोप में गिरफ्तार…

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तो नेपोटिज्म सबसे ज्यादा है: अविका गौर

बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर पिछले 10 साल से साउथ इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तो नेपोटिज्म सबसे ज्यादा है पर वहां इसके बारे में बात नहीं होती। हालांकि, इस बारे में बॉलीवुड में ज्यादा चर्चा होती है। अविका, जल्द ही रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘1920: हॉरर ऑफ द हार्ट’ में नजर आएंगी।वहां की ऑडियंस इस पर ध्यान नहीं देतीआरजे सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अविका ने कहा, ‘देखिए जब स्टार पावर की बात आती…

कैसे लग गयी थी उपहार सिनेमा में आग, जानिए

भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी इस फिल्म को देखने के लिए देशभर में थिएटर्स के बाहर लोगों की कतारें लगी थीं। सिनेमाघरों में एक्स्ट्रा सीट्स लगाकर लोगों को बैठाया जा रहा था। ऐसा ही एक थिएटर था साउथ दिल्ली का उपहार सिनेमा। 160 लोगों की क्षमता वाले इस हॉल में कई लोग एक्स्ट्रा चेयर लगाकर बैठे थे। 3 बजे वाला शो था। कोई 4 बजे सिनेमाघर की पार्किंग में आग लगी, जिसका धुआं हॉल में भर गया। लोगों के निकलने के लिए एक ही दरवाजा था, जो गेटकीपर बंद करके कहीं…

बरेली – फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में बोर्ड की पहली मीटिंग हुई संपन्न।

बरेली/मीरगंज – सोमवार को नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की नवगठित बोर्ड की प्रथम बैठक कार्यालय के सभागार में चेयरमैन इमराना बेगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा जी का चेयरमैन इमराना बेगम ने फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम ने सभी वार्ड सदस्यों का शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। चेयरमैन इमराना बेगम ने नगर पंचायत में कार्यरत लगभग 71 कर्मचारीयों को कस्बे में साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ…

बदायूं: किसान कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक ग्राम दबतोरा में सम्पन्न

बैठक की अध्यक्षता किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह गुर्जर ने की, कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस अब्दुल रहमान और प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया आकाश पाठक ने संयुक्त रूप से किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर अध्यक्ष बदायूं चौधरी बफाती मियां व विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षा सुनीता सिंह जी रहीं।मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी बफाती मियां ने कहा कि देश के किसान की इस सरकार ने महंगाई बढ़ाकर कमर तोड रखी है, पांच किलो यूरिया चोरी कर चुकी है।विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षा सुनीता सिंह…

मैनपुरी: जिलेदार की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर

पुत्र को लेने के लिए बाइक से रोडवेज बस स्टैंड जा रहे नहर विभाग के जिलेदार रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गए। आगरा के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। नहर विभाग में जिलेदार थे प्रदीप कुमारशहर कोतवाली के गांव प्रसादपुर निवासी प्रदीप कुमार नहर विभाग में जिलेदार थे। उनका पुत्र आशीष कोटा में रहकर आइआइटी की तैयारी कर रहा है। रविवार को आशीष घर आ रहा था। रात नौ बजे रोडवेज बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद घर जाने के लिए…

मैनपुरी ; सास ने बहू को मारा चाकू, हालत नाजुक, बेटा काम से घर के बाहर गया था

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मामूली तकरार के बीच सास ने बहू पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी सास की तलाश में जुटी है। सास बहू पर चाकू से किया हमलाघटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईहार गांव की है। गांव निवासी चांदनी ने बताया कि वह सात जून की शाम को घर पर थी। पति किसी काम से घर से बाहर…

बरेली – अलीगंज थाना पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद।

आंवला – अलीगंज पुलिस ने क्षेत्र के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर डोडा व उसका चूर्ण बरामद किया है। दोनों तस्करों की पहचान गांव खैलम निवासी चंद्रपाल और महेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से 58.600 किग्रा डोडा पोस्ता व 7.150 किग्रा डोडा चूर्ण बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वह इसको पहले से तय ग्राहकों के लिए देने के लिए पंजाब ले जा रहे थे। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी डॉ. दीपशिखा अहिबरन सिंह, थानाध्यक्ष…

पीलीभीत : पूरनपुर में टीटीएस की तरफ से लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

पूरनपुर आल इंडिया तहरीक-ए- तहफ़्फ़ुज-ए-सुन्नियत टीटीएस द्वारा कई स्थानों पर जांच व निशुल्क दवा के वितरण के लिए कैम्प लगवाया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन पूरनपुर के वार्ड नंबर 5 गली नंबर 2 मदीना हेल्थ केयर के पास किया गया। टीटीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दरगाह आलाहज़रत सज्जादानशीन हूजूर मुफ़्ती अहसन रज़ा खां साहब की मंशा है कि मरीजों को अधिक से अधिक जांचों और दवाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। डॉ०अब्दुल…

पीलीभीत : ट्रेंड्स शॉपिंग मॉल में चेयरमैन द्वारा मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

पूरनपुर रिलायंस ट्रेंड्स शॉपिंग मॉल में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए रिलायंस ट्रेंड्स द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नव निर्वाचित चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता रहे। ट्रेंड्स के मैनेजर अभिषेक शर्मा ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सभी क्षेत्रीय मेधावी छात्र व छात्राओं को मॉल में बुलाकर उनको सम्मानित करने का एक सुन्दर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे पहुंचे चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने सभी मेधावी बच्चों को मेडल पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शैलेन्द्र गुप्ता ने बच्चों से उनके आगे के लक्ष्य के बारे में भी पूछा…

बरेली – आंवला विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित आर के शर्मा ने किया अमन हॉस्पिटल का उद्घाटन।

आंवला में आज आंवला तहसील चौराहे पर अमन हॉस्पिटल का उद्घाटन पूर्व विधायक मां पंडित आर के शर्मा चेयरमैन सय्यद आबिद अली के द्वारा किया गया जिसमें भारी संख्या में आंवला की जनता मौजूद रही अमन हॉस्पिटल का उद्घाटन आंवला के लिए एक नए उपहार के रूप में हॉस्पिटल दिया गया है जिससे आंवला की जनता के लिए अहम सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी आंवला के समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष डॉ इंद्रपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवनीश तिवारी सपा युवा नेता वैभव तिवारी सपा युवा नेता अभिषेक…

बरेली – जिला अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत कर दिए दिशा निर्देश।

मीरगंज- भाजपा अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष परवेज मियां ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का स्वागत कर भाजपा को मजबूत कर संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन को सफल बनाने के दिशा निर्देश दिए व जानकारी के अनुसार 12 जून को मीरगंज में प्रस्तावित संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन को लेकर आज फतेहगंज पश्चिमी में जिला उपाध्यक्ष एवं मीरगंज विधानसभा के प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा सैयद अतहर अली जी के निवास पर भाजपा अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष परवेज मियां ने मीरगंज विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। और…

इंदिरा गाँधी को आज ही के दिन दोषी करार दी गईं, जानिए वजह

12 जून,1975 यानी आज से ठीक 48 साल पहले। सूरज उगने से पहले ही इंदिरा गांधी को एक बुरी खबर मिली। उनके करीबी सलाहकार दुर्गा प्रसाद धर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इंदिरा ने कुछ दिन पहले ही धर को मॉस्को से बुलवाया था।दिन निकला तो प्रधानमंत्री आवास की हलचल रोजाना से अलग थी। इंदिरा गांधी के सबसे वरिष्ठ सचिव कृष्ण अय्यर शेषन बहुत बेचैन थे। वो एक याचिका पर इलाहाबाद होईकोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे थे। ये याचिका 1971 लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी…

रविवार को ऐशबाग रामलीला मैदान स्थित तुलसी शोध संस्थान में राष्ट्र साहित्य समारोह-2023 का आयोजन

लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान स्थित तुलसी शोध संस्थान में रविवार को राष्ट्र साहित्य समारोह-2023 का आयोजन हुआ। समारोह का आयोजन यूपी उत्कर्ष साहित्यिक मंच और तुलसी शोध संस्थान ने मशहूर प्रवासी हिंदी साहित्यकार रामदेव धुरंधन मॉरीशस के जन्मदिन के मौके पर किया गया।कार्यक्रम में कई मशहूर साहित्यकारों की कृतियां प्रकाशित हुईं। जिनमें क्षय मुक्त भारत की संकल्पना पर आधारित राजेश कुमार सिंह “श्रेयस” का उपन्यास तुमसे क्या छुपाना की समीक्षा, रामदेव धुरंधर की दो कृतियां प्रवासी नाटक संग्रह “प्रवर्तन” और कहानी संग्रह “अपने अपने जन्म” का लोकार्पण हुआ। साथ…

जीवा हत्याकांड के दौरान घायल डेढ़ वर्षीय लक्ष्मी की सेहत में तेजी से सुधार

KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती जीवा हत्याकांड के दौरान घायल डेढ़ वर्षीय लक्ष्मी की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। पीडियाट्रिक आईसीयू में बच्ची का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। ऑपरेशन के बाद अब लक्ष्मी को सांस लेने में आसानी होने पर डॉक्टर ऑक्सीजन सपोर्ट को धीरे-धीरे कम रहे हैं। साथ ही घायल सिपाही की सतह भी पहले से बेहतर है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ट्रॉमा जाकर घायल बच्ची समेत सिपाही की सेहत का हाल लिया था। ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. संदीप…

कश्मीर का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की साजिश रच रहा है लश्कर-ए-तैयबा

पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीर का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की साजिश रची है। खासकर उसने इस मसले को अमेरिका के ही सामने उठाने की कोशिश की है। इसके लिए थिंक टैंक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) की ओर से एक सेमिनार रखा गया है। इसके वक्ताओं में अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत मसूद खान के साथ अमेरिकी दूत और पाकिस्तान के पूर्व कानून मंत्री एडवोकेट अहमर बिलाल सूफी जैसे लोग शामिल थे। सेमिनार का आयोजक पीआईसीएसएस का अब्दुल्ला खान है, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा…

लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच हार गई टीम इंडिया

टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच हार गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से मुकाबला जीता। पिछले 10 साल में भारतीय टीम 8 ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंची, इनमें चार फाइनल खेले, लेकिन एक भी खिताब नहीं जीत सकी।भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी करने का बहुत कम टाइम मिला। हमारे कुछ खिलाड़ी IPL का फाइनल खेलने के बाद सीधे इंग्लैंड पहुंचे और एक हफ्ते से भी कम समय में खिताबी मुकाबला खेलने उतर गए। और तो और इस अहम मैच से…