बारिश आते ही सब्जियों के रेट एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। स्थिति यह है कि एक सप्ताह पहले तक 30 से 40 रुपए किलो तक बिकने वाला टमाटर शहर के अलग – अलग इलाकों में 80 से 120 किलो तक बिक रहा है। हालांकि होल सेल मंडी में अभी भी टमाटर 40 से 50 रुपए किलो के भाव बिक रहा है। लेकिन होल सेल से लोकल बाजार में आते – आते रेट में करीब दो गुना तक की बढ़ोतरी हो रहीहै। दरअसल, होल से लोकल मार्केट आते – आते…
Category: देश
लेखपाल सहित पकडे गए सॉल्वर गैंग, बिहार का गिरोह यूपी में सक्रिय
एसटीएफ ने यूपीएसएसएससी परीक्षा में सेंध लगाने वाले दो सॉल्वर गैंग के 14 लोगों को बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, गोंडा से गिरफ्तार किया। वहीं 99 मुन्ना भाई को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। लखनऊ में गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के सदस्य ने ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग किया था। वहीं बरेली में बिहार के गिरोह ने अपने सॉल्वर बैठाए थे। यह परीक्षा प्रदेश के 20 जनपदों में कुल 737 परीक्षा केन्द्रों पर चार पालियों में हो रही है। एलएलबी की परीक्षा में भी एक सॉल्वर को पकड़ा गया।एसटीएफ के एसएसपी…
हाईकोर्ट की फिल्म मेकर्स को फटकार: रामायण-कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथों को तो बख्शिए
फिल्म आदिपुरुष पर रोक की मांग वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सोमवार को सुनवाई हुई। वकील कुलदीप तिवारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सेंसर बोर्ड और फिल्म के निर्माता-निर्देशक को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा- रामायण-कुरान, गुरु ग्रन्थ साहिब और गीता जैसे पवित्र ग्रंथों को तो बख्श दीजिए। बाकी जो करते हैं वो तो कर ही रहे हैं। लखनऊ बेंच में सेंसर बोर्ड की तरफ से वकील अश्विनी सिंह पेश हुए। कोर्ट ने पूछा- क्या करता रहता है सेंसर बोर्ड? सिनेमा समाज का…
वैगनर जवानों को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिया ऑफर
रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर के जवानों को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन किया। पुतिन ने वैगनर जवानों को ऑफर देते हुए कहा, सैनिक या तो रूस की सेना में शामिल हो जाएं या घर लौट जाएं।पुतिन ने मंगलवार को सुरक्षा अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग भी की। रूसी मीडिया RT के मुताबिक, पुतिन ने वैगनर ग्रुप के लड़ाके और कमांडरों को सच्चा देशभक्त बताया। जो अपने लोगों और देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकते।पुतिन ने आगे कहा, कुछ लोगों ने सैनिकों…
(ICC) ने (BCCI) के साथ मुंबई में रखा एक इवेंट, जारी हो सकता है वर्ल्ड कप का शेड्यूल
भारत में होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप को महज 100 दिन बचे हैं। आज क्रिकेट के इस महाकुंभ का अधिकृत शेड्यूल जारी हो सकता है। इस संबंध में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ मुंबई में एक इवेंट रखा है। बताया जा रहा है कि इस इवेंट में वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया जाएगा, हालांकि टूर्नामेंट का ड्राफ्ट शेड्यूल पहले आ चुका है। इसके अनुसार, वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मुकाबले से होनी है, यानी…
नक्सलियों पर बन रही फिल्म ‘बस्तर’ केरला स्टोरी के मेकर्स बनाएंगे, पढ़िए रिपोर्ट
सोमवर को सोशल मीडिया पर फिल्म के आधिकारिक लोगों ने पोस्टर लॉन्च किया है। पोस्टर में जंगल, रायफल, धुंआ और नक्सल झंडा नजर आ रहा है। पोस्टर पर लिखा गया है- ‘छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आएगा।’ इसके नीचे बस्तर लिखा है। मेकर्स ने ऐलान किया है कि ये फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज की जाएगी। अभी इस फिल्म में कलाकार कौन होंगे यह तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि बड़े निर्माता-निर्देशक की फिल्म होने के कारण इस मूवी में बड़े कलाकारों को…
आशा भोसले से शादी, बैंक लॉकर अनसुलझा रहस्य है आर.डी. बर्मन का, जानिये
‘पिया तू अब तो आजा..’, ‘महबूबा-महबूबा..’, ‘यम्मा-यम्मा…’, ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को..’ जैसे कई बेहतरीन गाने कंपोज करने वाले लीजेंड्री म्यूजिक डायरेक्टर, कंपोजर और सिंगर आर.डी. बर्मन की आज 84वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 27 जून 1939 को आर.डी. बर्मन का जन्म अपने जमाने के मशहूर संगीतकार एस.डी. बर्मन के घर में हुआ था। 5 सुरों में रोते थे तो अशोक कुमार ने उन्हें पंचम दा नाम दिया था। संगीत का नॉलेज ऐसा था कि महज 9 साल की उम्र में उन्होंने वो धुन बनाई जो चोरी-छिपे पिता ने…
अचानक क्यों छोड़ना पड़ा रजत बेदी को फिल्म इंडस्ट्री
2000 के शुरुआती कुछ सालों में रजत बेदी फिल्मों में एक जाना पहचाना नाम था। लगभग 40 फिल्मों में काम करने के बाद वे अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। अब एक रिसेंट इंटरव्यू में उन्होंने उन वजहों पर बात की है, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्में करनी छोड़ दी। रजत ने कहा कि फिल्म कोई मिल गया में उनका काफी पावरफुल कैरेक्टर था। हालांकि फिल्म रिलीज हुई तो उनके कई सारे सीन को कट कर दिया गया था। रजत ने इस इंटरव्यू में उपजी आर्थिक दिक्कतों पर भी बात…
पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं व जनता की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया कि नगर क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। बैठक में अवगत कराया गया कि नौगवा से कचहरी तक मार्ग के किनारे किनारे पटरी का निर्माण कराया जाए जिससे कि जाम की समस्या से निजात मिल सके तथा आने जाने वालों को दिक्कत ना हो एवं सरकारी…
पीलीभीत :आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों का नियम समयावधि में गुणवत्तापरक करें निस्तारण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत / जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों की गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियो को अवगत करते हुये कहा कि जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा शासन द्वारा नियमित रूप से की जा रही है और सन्दर्भ के गुणवत्तापरक निस्तारण न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के सम्बन्ध में जारी दिशा निर्देशों को बिन्दुवार समीक्षा की गई और अधिकारी…
पीलीभीत : मुख्य सचिव ने समस्त ब्लॉकों पर एक साथ वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया
पीलीभीत : उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशों के क्रम में मादक पदार्थो के विरूद्व दिनांक 12 जून से 26 जून 2023 तक नशा विरोधी पखवाडे़में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। उक्त परिप्रेक्ष्य में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थो के दुरूपयोग के बढ़ते हुए परिदृश्य में ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को नशे के विरूद्व जागरूक करने हेतु ब्लॉक स्तर के इन्टरनेट एवं सामुदायिक केन्द्रों जैसे संसाधनों का उपयोग करते हुए जनपद के समस्त ब्लॉकों पर एक साथ वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जन जागरूकता गोष्ठी आयोजित किये…
पीलीभीत :एमएलसी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में चेयरमैन शैलेन्द्र के साथ सभी सभासद हुए सम्मानित
पीलीभीत : नव निर्वाचित निकाय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पीलीभीत में चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता अपने सभी सभासद गणों के साथ सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम एम एल सी पीलीभीत व शाहजहांपुर सुधीर गुप्ता द्वारा पीलीभीत में स्थित काशीराम बारात घर में आयोजित हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत जिले के सभी नव निर्वाचित चेयरमैन व सभी सभासद गण को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एम एल सी व निवर्तमान प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार,जिला प्रभारी डी पी भारती, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर दिलाई शपथ
फर्रूखाबाद,आज 27 जून 2023 को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर दिलाई शपथ। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा हम हर सम्भव प्रयास करगें कि देश नशा मुक्त बने। यह अतिआवश्यक है कि भारत के नशा मुक्ति अभियान में सर्वाधिक युवा जुड़े। पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने दिलाई शपथ बोले नशा मुक्त अभियान में हम एक जुट होकर शपथ लेते हैं । कि आज से हम और परिवार, मित्रों, समाज व जिले को नशा मुक्त करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।
जौनपुर: 26 जून आरक्षण दिवस के रूप में घोषित किया जाय , अरविन्द पटेल(सरदार सेना जिलाध्यक्ष)
जिले के नगर पंचायत कजगांव में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी जयन्ती समारोह के अवसर पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने साहू जी महाराज की जीवन काल में किये गये तमाम कार्यों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि छत्रपति साहू महाराज एक भारत में सच्चे प्रजातंत्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते थे। वे कोल्हापुर के इतिहास में एक अमूल्य मणि के रूप में आज भी प्रसिद्ध हैं। छत्रपति साहू महाराज ऐसे व्यक्ति…
फर्रुखाबाद:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अताउल्लाह हक पैनल अधिवक्ता के साथ जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया
आज 26 जून 23 जिला कारागार फतेहगढ़ में नरेन्द्र प्रकास एडीजे/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अताउल्लाह हक पैनल अधिवक्ता के साथ कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया । किशोर बैरक, अस्पताल बैरक इत्यादि स्थल का निरीक्षण किया । निर्देश दिए गए की कोई भी किशोर बंदी 18 वर्ष से कम का जिला जेल में निरुद्ध ना रहे साथ ही यह भी निर्देश दिए गए की ऐसा कोई बंदी भी जेल में ना रहे जो अपनी निर्धारित सजा पूर्ण कर चुका हो । जिला कारागार में निरुद्ध सभी 41 बंदियों…
फर्रुखाबाद:नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
जनपद में चार्ज लेने के बाद मीडिया से रूबरू हुए । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार जिले में गैंगस्टरो के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही पुलिस और समाज के सभी वर्गों के साथ सामंजस बैठाकर जिले में अपराधियों पर कसी जाएगी नकेल शासन की जीरो टॉलरेंस की नीति पर होगा कार्य अपराधियों को जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस करेगी काम संगठित अपराधों को जल्द से जल्द जिले में पुलिस करेगी खत्म। जिले की ट्रैफिक व्यवस्था कोई भी सुदृढ़ बनाने का जिले की पुलिस करेगी काम। एसपी विकास कुमार ने फतेहगढ़ पुलिस…
यूपी और उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जान लें
मौसम विभाग ने यूपी में सात दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार, 10 जिलों में भारी बारिश होगी। बरेली, बिजनौर, मैनपुरी, मुरादाबाद,रामपुर, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन और औरैया में 27 जून तक भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज बारिश को लेकर आरेंज अलर्ज जारी किया है। मानसून के दस्तक देने से तापमान में…
दिल्ली के बजाय जयपुर पहुंची फ्लाइट, पायलट बोला, ‘मेरी ड्यूटी खत्म, अब नहीं उड़ाऊंगा’ जहाज
मौसम खराब होने की वजह से दिल्ली आने वाली कई फ्लाइट को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया. फ्लाइट को जयपुर डाइवर्ट करने की वजह से यात्रियों को परेशानी हुई. इस दौरान लंदन से दिल्ली के बजाय जयपुर में लैंड हुई एयर इंडिया के एक पायलट ने अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद उड़ान भरने से मना कर दिया. एयर इंडिया की फ्लाइट के बाद बहरीन से दिल्ली आने वाली गल्फ एयर की फ्लाइट GF-13, दुबई से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-948, गुवाहाटी से दिल्ली आने…
बरेली : :PCS अफसर ज्योति मौर्या और उनके पति की लड़ाई ऊपर तक पहुंची?
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या इस समय सुर्खियों में हैं. दरअसल, ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कुछ वॉट्सऐप चैट वायरल कीं और कहा कि उनकी पत्नी का गाजियाबाद जिले में तैनात होमगार्ड कमांडेंट से अफेयर चल रहा है. दोनों उनकी हत्या कराना की साजिश रच रहे हैं. आलोक मौर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस मामले को संज्ञान लें. अब जब यूपी की एक पीसीएस अधिकारी का मामला मीडिया में सुर्खियां बटोरने लगा तो…
भाजपा सरकार में आज भी इमरजेंसी, सच बोलेंगे तो होगी कार्रवाई : अखिलेश यादव
सीनियर अधिवक्ता जफरयाब जिलानी की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे। रविवार को लखनऊ के मुमताज कॉलेज में उन्होंने कहा, ‘आज के ही दिन आपातकाल लागू हुआ था। वह एक पुराना इतिहास है। लेकिन आज भी आपातकाल है। अगर आज आप बोलेंगे तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी। आज का आपातकाल ऐसा है कि आप तक सच्चाई नहीं पहुंचेगी। इस सरकार से कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता। आज के आपातकाल के हालात पहले से ज्यादा खराब हैं।’अखिलेश यादव ने कहा, ‘भाजपा सरकार में आज भी इमरजेंसी…
