फर्रुखाबाद:उज्जैन जंक्शन पर सांसद मुकेश राजपूत ने रेलवे एसोसिएशन पदाधिकारियों संग की बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 सांसद मुकेश राजपूत ने आज उज्जैन जंक्शन पर ऑल इण्डिया रेलवे सिग्नल एण्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सांसद के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं व सुझावों को विस्तार से रखा। सांसद राजपूत ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि कार्यकुशलता और सुविधाओं में सुधार…

फर्रुखाबाद:ग्राम पंचायत पिपरगांव में सफाई कर्मी की मनमानी, महीनों तक नहीं होती सफाई– ग्रामीण परेशान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद के ब्लॉक मोहम्मदाबाद ग्राम पंचायत पिपरगांव में तैनात सफाई कर्मी की मनमानी से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी पिछले 6 महीने से गांव में सफाई करने नहीं आया, जिससे नालियां बजबजाने लगी हैं और चारों ओर गंदगी का अंबार लग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की गई, लेकिन प्रधान हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ देते हैं कि पूरे पंचायत में…

शाहजहांपुर को मिली बड़ी सौगात– विकास प्राधिकरण कार्यालय का हुआ उद्घाटन

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जिले के सुनियोजित और आधुनिक विकास की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मा० वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना से अब शहर का विकास योजनाबद्ध और आधुनिक मानकों के अनुरूप होगा। बेतरतीब निर्माण और अव्यवस्थित विकास पर रोक लगेगी तथा आर्किटेक्चर और प्लानिंग के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।…

कन्नौज: परिवार परामर्श केन्द्र ने दो परिवारों को टूटने से बचाया

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद में परिवार परामर्श केन्द्र (नई किरण) ने दो बिखरते हुए परिवारों को जोड़कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन में महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में शनिवार को दोनों पक्षों की सुनवाई की गई। इस दौरान निरीक्षक रंजना पांडेय, महिला आरक्षी अनामिका यादव व सीमा यादव की उपस्थिति में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। काफी समझाइश और मध्यस्थता के बाद दोनों परिवार आपसी मनमुटाव भुलाकर साथ–साथ…

कन्नौज:इन्दरगढ़ पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद की इन्दरगढ़ थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में थाना इन्दरगढ़ पुलिस टीम ने सराहनीय सफलता हासिल की। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त 1. रामबाबू पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम उमर्दा, थाना इन्दरगढ़, उम्र करीब 57 वर्ष। 2. इन्द्रपाल पुत्र…

कन्नौज में डग्गामार वाहनों पर पुलिस की सख्ती, दो वाहन सीज

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में यातायात निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी मय टीम ने शनिवार को कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो डग्गामार वाहनों को सीज कर थाना तिर्वा में दाखिल किया गया। साथ ही बसों, ऑटो/टेंपो और मोटरसाइकिल चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि…

कन्नौज पुलिस की कार्रवाई : थाना सौरिख पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सौरिख पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अजय पुत्र सुरेश नट निवासी ग्राम डिगरी, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज (उम्र करीब 37 वर्ष) को वाद संख्या 417/09, धारा 379/411 भादवि में वांछित पाए जाने पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्र0नि0…

कन्नौज पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कन्नौज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बरामदगी में शामिल हैं– ₹1,76,000/- नकद, 13 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 04 चेक बुक, 04 पैन कार्ड, 02…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया बड़ा फेरबदल, चार निरीक्षक व एक थानाध्यक्ष का तबादला।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने चार निरीक्षकों और एक थानाध्यक्ष का स्थानांतरण कर दिया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। तबादलों का विवरण इस प्रकार है– 1️⃣ उपनिरीक्षक अजब सिंह – अब तक पुलिस लाइन में तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष मेरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2️⃣ निरीक्षक राजेश कुमार – प्रभारी यूपी-112 से स्थानांतरित होकर अब प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम बनाए…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया शमसाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल पुनर्गठन योजना का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज शमसाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन पेयजल पुनर्गठन योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गति…

रायबरेली:उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, रायबरेली प्रदीप कुमार विश्वकर्मा निलंबित

रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रदीप कुमार विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं अनियमितताओं की शिकायतों के बाद शासन स्तर से यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से उनके कार्यकाल को लेकर सवाल उठ रहे थे। औद्योगिक इकाइयों की निगरानी, पर्यावरणीय मानकों के पालन एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित जिम्मेदारियों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर उच्च अधिकारियों ने जांच बैठाई थी। जांच रिपोर्ट में…

फर्रुखाबाद: चिलसरा मार्ग पर आवारा जानवर की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 चिलसरा मुख्य मार्ग पर एक आवारा जानवर की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों का मानना है कि यह मौत भूख और प्यास से हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि जानवर को कई दिनों से चारा और पानी नहीं मिला, जिसके चलते वह तड़प-तड़पकर दम तोड़ गया। आवारा जानवरों की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। सड़क और गलियों में घूमते ये मवेशी अक्सर भोजन, पानी और आश्रय की कमी से मर जाते हैं। इसके अलावा, उन्हें समय…

गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी नई सौगात, ‘कल्याण मंडपम्’ का किया उद्घाटन

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों एवं जरूरतमंद परिवारों के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों को सम्मानजनक तरीके से सम्पन्न कराने की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल की। उन्होंने आज महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन धरती गोरखपुर में मानबेला एवं राप्तीनगर विस्तार योजना के अंतर्गत निर्मित ‘कल्याण मंडपम्’ का उद्घाटन कर इसे जनता-जनार्दन को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को गरिमा और सहजता के साथ मनाने…

फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश में खाद संकट पर जनपद में आम आदमी पार्टी का जोरदार धरना-प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश में खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। जिले के किसानों ने शनिवार को आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के नेतृत्व में जिला कार्यालय फतेहगढ़ धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। धरना स्थल से लेकर कार्यालय तक किसानों और नेताओं ने “किसान एकता जिंदाबाद”, “खाद माफिया मुर्दाबाद”, “जय जवान-जय किसान” जैसे गगनभेदी नारे लगाए और सरकार को घेरते हुए चेतावनी दी कि यदि तुरंत खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।…

फर्रुखाबाद में 26 अगस्त को होगा विशाल समारोह, नवभारत सभा भवन में हुई प्रेसवार्ता।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 को जनपद में आगामी 26 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को जिले के नवभारत सभा भवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर आज सभा भवन परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें लोधी समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में परशुराम वर्मा (प्रदेश महामंत्री, अखिल भारतीय लोधी महासभा), महेशचन्द्र राजपूत (निलाध्यक्ष), रामलडैते राजपूत, प्रवीन वर्मा, रामगोपाल वर्ष, अजय सिंह फौजी, वेचेलाल वर्मा, सुशील वर्मा, प्रेमपाल वर्मा, एड० पंकज सिंह, एड० मगन…

फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने की संयुक्त जनसुनवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना शमसाबाद पहुँचकर जनता की समस्याएँ सुनीं।जन-सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग/अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान हो। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि पुलिस से संबंधित…

फर्रुखाबाद:सदर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बाढ़ राहत कार्यों और विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 जनपद के विधानसभा क्षेत्र से सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने फर्रुखाबाद जनपद से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की और क्षेत्र के विकास हेतु महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक में विधायक ने सबसे पहले बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की आपूर्ति, किसानों को मुआवज़ा तथा स्थानीय जनता…

कासगंज में जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में अधिक से अधिक प्रतिभागिता करें नवाचार

सी डी ओविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों को हेतु जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 17 सितंबर को श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में किया जा रहा है। प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए सीडीओ सचिन ने बैठक कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को नवाचार प्रदर्शनी में अधिक से अधिक लाभार्थी / प्रतिभागियों को प्रतिभागीता कराए जाने हेतु निर्देश दिए हैं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभागों के नव प्रवर्तकों का दिनांक…

फर्रुखाबाद जिले में अधूरे विकास कार्यों पर जिलाधिकारी सख्त, विभागों को दिए सख्त निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 जिले में अधूरे पड़े निर्माण और विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी जताई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अभी तक पूर्ण नहीं हुई हैं, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागों को फटकार लगाते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जसमई से पुठरी तक मार्ग निर्माण में लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि कोठी बाजार चौराहे से शुरू होकर जाने वाला मार्ग अधूरा पड़ा है, जिसे वर्षा के बाद तत्काल पूरा…

लखनऊ:सपा महिला सभा ने चुनाव अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी महिला सभा ने आज जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि विगत चुनाव में चुनाव अधिकारियों द्वारा हजारों मतदाताओं के वोट काट दिए गए थे। सपा की ओर से इस पर विरोध जताते हुए 18,000 से अधिक शपथ पत्र भी प्रस्तुत किए गए…