उत्तर प्रदेश टाइकांडो के कोच बने जौनपुर के अमन दबगरवाल ?

ओडिशा के कटक में होने जा रही चौथी सब-जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त से 2 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए जौनपुर के अमन दबगरवाल को उत्तर प्रदेश पूमसे टीम का कोच नियुक्त किया गया है।अमन दबगरवाल की इस उपलब्धि से पूरे जौनपुर में खुशी की लहर है। उनके नेतृत्व में जौनपुर के तीन खिलाड़ी – कुलदीप, इशान और उदय भी राष्ट्रीय खेलों की पूमसे सीनियर टीम का हिस्सा बनेंगे और अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।कोच और खिलाड़ी 27 अगस्त की शाम…

फर्रुखाबाद में टैम्पो चालक के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट, मोबाइल व नकदी लूटने का आरोप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 25 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम पंजूखिरिया गांव में मंगलवार रात 12:30 एक टैम्पो चालक को ग्रामीणों ने चोर समझकर जमकर पीट दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कई लोगों पर मारपीट, लूटपाट और पहचान पत्र छीनने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौशाम्बी जनपद के थाना सैनी क्षेत्र के ग्राम मधवामई निवासी आनंद पांडेय अपने साथी कल्लू यादव के साथ टैम्पो (UP73 PT 6711) से फर्रुखाबाद के ग्राम करमचन्दपुर निवासी रामजीत के घर शादी की वरइच्छा करने आए…

फर्रुखाबाद-एटा रोड पर दो रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 25 जनपद में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया, जब फर्रुखाबाद डिपो व एटा डिपो की रोडवेज बसें आमने-सामने टकरा गईं। इस भीषण भिड़ंत में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। फर्रुखाबाद डिपो की बस में लगभग 20 सवारियां सवार थीं, जबकि एटा डिपो की…

हरदोई में एक रात में सात घरों में चोरी: बघौली के वैशपुर -एनुवा और पहावा गांव में चोरों ने उड़ाए 50 लाख के जेवरात और नगदी।

हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र में चोरों ने बीती रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया वैशपुर एनुआ गांव में तीन घरों में सेंध लगाई गई चोरों ने सुंदरलाल वैशपुर निवासी अभिषेक वर्मा पप्पू और शालिग्राम के घरों को निशाना बनाया। कछौना क्षेत्र के पहावा गांव में भी चोरो ने तीन घरों को खंगारा भन्नू उर्फ बड़क्के हरिराम और रतिराम के घरों से भी सामान चोरी किया गया सभी घटनाओं में अनुमानित 50 लख रुपए की संपत्ति चोरी हुई है एक ही रात में कई गांव में हुई चोरी से ग्रामीण…

जम्मू:वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

जम्मू-कश्मीर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 25 रियासी में लगातार हो रही भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर बड़ा भूस्खलन हो गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा दोपहर लगभग 3 बजे अधक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। यहां से मंदिर तक जाने वाला मार्ग 12 किलोमीटर लंबा है और भूस्खलन…

फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़ : शातिर अपराधी सिकंदर घायलावस्था में गिरफ्तार, साथी फरार

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 25 कायमगंज कोतवाली पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी सिकंदर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गोली लगने से घायल हुए अपराधी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। नहर पटरी पर हुई मुठभेड़ जानकारी के अनुसार, कोतवाली कायमगंज पुलिस विशेष अभियान के तहत बीती रात ग्राम नरसिंहपुर की नहर पटरी पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी…

कन्नौज: तिर्वा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को फर्जी नंबर प्लेट सहित किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग अभियान के तहत तिर्वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, तिर्वा-गुरसहायगंज रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। उसकी मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट UP 74 T 8825 अंकित थी। ई-चालान ऐप पर चेसिस और इंजन नंबर की जांच…

कन्नौज: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जनपद में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारी व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व जनता को…

लखनऊ:यूपी पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश, शिकायतों का त्वरित निस्तारण व ट्रांसफॉर्मरों की सुरक्षा पर जोर

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जो शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। डॉ. गोयल ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि शिकायतों को अनदेखा करने पर जिम्मेदार कर्मचारियों…

लखनऊ:आईपीएस अफसर एम.के. बशाल का तबादला, बने डीजी होमगार्ड उत्तर प्रदेश।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अफसर एम.के. बशाल (बैच 1990) का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अब तक वह डीजी, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। सरकार ने उनका तबादला करते हुए उन्हें पुलिस महानिदेशक (डीजी) होमगार्ड, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात किया है। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने यह निर्णय प्रशासनिक कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए लिया है। एम. के. बशाल को एक कड़े अनुशासनप्रिय और अनुभवी अधिकारी के रूप में जाना जाता…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 5 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें किसको मिली नई जिम्मेदारी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस फेरबदल में डीजी से लेकर डीआईजी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। तबादले इस प्रकार हैं – 1. आईपीएस एम.के. बशाल (RR-1990) अब तक पुलिस महानिदेशक, यूपी पावर कॉर्पोरेशन लि., लखनऊ के पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस महानिदेशक/महासमादेशक, होमगार्ड, लखनऊ बनाया गया है। 2. आईपीएस जय नारायण सिंह (RR-1994) अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सीतापुर के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी…

फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने सुनी जनता की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जिले के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज अपने फर्रुखाबाद स्थित आवास पर क्षेत्र से आए जनमानस की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लिया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। क्षेत्रीय जनता ने सांसद के इस जनसंपर्क कार्यक्रम की…

फर्रुखाबाद:छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, अवयस्क वाहन चालकों पर होगी सख्त कार्यवाही

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार सेंट पॉल्स ब्राइटन एकेडमी, बंधा बंधौआ नेकपुर फतेहगढ़ में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी तथा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, डायरेक्टर श्री रोजीशन विश्वासी, प्रबंधिका श्रीमती रोहतानी विश्वासी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ, कर्मचारी तथा चालक/परिचालक बड़ी संख्या में शामिल हुए। एआरटीओ-प्रवर्तन ने बच्चों को…

लखनऊ में INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का भव्य स्वागत।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी का आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, सांसद तनुज पुनीय़ा तथा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद जस्टिस रेड्डी ने कांग्रेस मुख्यालय में स्थापित महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर…

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रोजगार महाकुंभ-2025 का शुभारंभ।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन रोजगार’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार महाकुंभ-2025 का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रम न्याय सेतु पोर्टल, औद्योगिक न्यायाधिकरण की वेबसाइट एवं ई-कोर्ट पोर्टल का भी…

रायबरेली : राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लेकर युवक ने राष्ट्रगान का बनाया मजाक

शिवगढ । थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रगान का अपमान करने का एक मामला सामने आया है। जिसमे स्वतंत्रता दिवस के दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक युवक राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के साथ राष्ट्रगान का मजाक उड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। जब वायरल वीडियो के विषय में पड़ताल की गई तो पता चला कि यह युवक थाना क्षेत्र के पटखौली का रहने वाला इजहार पुत्र जुम्मन है, जो वीडियो में शराब के नशे में धुत दिखाई दे…

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी की बैठक, बाबू जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस की तैयारी तेज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जन अधिकार पार्टी कार्यालय फर्रुखाबाद में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 05 सितंबर 2025 को मनाए जाने वाले बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की शहादत दिवस की तैयारी करना रहा। बैठक में जिला प्रभारी छोटे लाल कुशवाहा, जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर शाक्य, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजयवीर शाक्य सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ एवं जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यह तय किया गया कि शहादत दिवस के अवसर पर…

दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शाक्य महासभा का शिक्षक-छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 अखिल भारतीय शाक्य महासभा, प्रदेश कार्यकारिणी दिल्ली द्वारा भव्य शिक्षक-छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा और समाज उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों तथा विभिन्न परीक्षाओं व शैक्षिक गतिविधियों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सीमा शाक्य, सदस्य – राज्य शिक्षा आयोग, उत्तर प्रदेश शासन ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में…

फर्रुखाबाद में एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़), 24 अगस्त 2025 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से किया गया। यह सेंटर फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई, जहानगंज-फर्रुखाबाद हाईवे रोड पर स्थापित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा जी के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर मुख्य जिला कृषि अधिकारी श्री बृजेश कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। किसानों को मिलने वाली सुविधाएँ इस सेंटर की स्थापना का…

लखनऊ:सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, विधायक पूजा पाल के बयानों पर जताई आपत्ति।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 कौशाम्बी जनपद की चायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती पूजा पाल के हालिया बयानों ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। सोशल मीडिया और प्रेस में दिए गए उनके वक्तव्यों पर समाजवादी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें निराधार, अमर्यादित और भाजपा प्रेरित करार दिया है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि पूजा पाल को राजनीति में पहचान और सम्मान दिलाने का काम सपा ने ही किया था। संकट की घड़ी में पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर संभव…