फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोगपुर, कम्पिल में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेल एवं जबरन धर्म परिवर्तन के गंभीर प्रकरण ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं मा. सांसद मुकेश राजपूत पीड़ित परिवार से मिलने गाँव पहुँचे और परिजनों से बातचीत कर उनकी व्यथा को करीब से सुना।जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों…
Category: राज्य
गोंडा की सीएमओ रश्मि वर्मा के विवादित बयान पर हंगामा, कार्रवाई की मांग तेज
गोंडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 जनपद की मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. रश्मि वर्मा का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक नवजात शिशु की मौत पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा – “एक बच्चा मर गया तो उसके लिए सब आ रहे हैं, हजार जिंदा हैं तो उनके लिए लड्डू खाने भी तो जाओ।” यह बयान सुनकर हर कोई स्तब्ध है, क्योंकि यह शब्द किसी आम व्यक्ति ने नहीं बल्कि जिले की शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने कहे हैं। घटना को…
फर्रुखाबाद में सांसद मुकेश राजपूत ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 सांसद मुकेश राजपूत ने आज विधानसभा क्षेत्र सदर फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित गांवों बिलावलपुर, कटरी भीमपुर और हैवतपुर गढ़िया में पहुंचकर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। यह सामग्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को खाद्यान्न, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और आवश्यक सामग्री दी गई। सांसद ने इस मौके पर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में…
फर्रुखाबाद:सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती पर हुआ जोर।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री संदीप कुमार शाक्य ने आज मंडल अचरा में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में शिरकत की। इस अवसर पर कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री सुनील रावत उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया और सेवा पखवाड़ा की महत्वता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र गंगवार, नवाबगंज मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, सेक्टर प्रमुख एवं बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने कहा…
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक ने बांटी राहत सामग्री, बाढ़ पीड़ितों का दुख-दर्द साझा किया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 जनपद की अमृतपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुशील शाक्य ने आज बाढ़ प्रभावित ग्राम खुटिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और राहत सामग्री वितरित की। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार हर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार…
फर्रुखाबाद:कायमगंज में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया सी.पी. विद्या निकेतन इंटर कॉलेज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष एवं विद्यालय की निदेशक मिथिलेश अग्रवाल के नेतृत्व में सी.पी. विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज द्वारा कम्पिल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। मिथिलेश अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रयासरत है। राशन व भोजन वितरण के साथ-साथ मेडिकल कैंप भी लगाए जा रहे हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मिल सके। विशेष पहल करते हुए विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ ने एक दिन…
प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित रहने वाले सभी अधिकारियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने उपजिलाधिकारी सोरांव को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाये जाने की कड़ी चेतावनी दी है। वार्डों के परिसीमन की मानीटरिंग में लापरवाही एवं रिपोर्ट समय से न भेजे जाने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। बैठक में…
प्रयागराज :राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजनराष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 222148 वादो का रिकार्ड निस्तारण
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 13.09.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, प्रयागराज डा0 बाल मुकुन्द द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 222148 वादो का निस्तारण किया गया। फौजदारी के कुल 13338 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 89 वादो का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। बाल मुकुन्द प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय…
गाज़ीपुर में भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर प्राँशु दत्त द्विवेदी का परिजनों से मुलाकात, न्याय और सहायता का दिया आश्वासन।
गाज़ीपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य (MLC) प्राँशु दत्त द्विवेदी ने आज गाज़ीपुर में पुलिस लाठीचार्ज के दौरान मारे गए भाजपा कार्यकर्ता श्री सियाराम उपाध्याय के परिजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और उनका मांगपत्र प्राप्त किया। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और मृतक कार्यकर्ता को न्याय दिलाने के…
लखनऊ में सहकारिता विभाग की उच्चस्तरीय बैठक, सीएम योगी ने दिए बड़े निर्देश
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर सहकारिता विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र के अध्ययन, अध्यापन और शोध को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सहकारी महाविद्यालय की स्थापना के निर्देश दिए। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री…
फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 09 वादों का हुआ निस्तारण
फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़), 13 सितम्बर 2025 जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में राजस्व एवं स्टाम्प से जुड़े लंबित वादों का त्वरित निस्तारण किया गया, जिससे वादकारियों को शीघ्र न्याय प्राप्त हुआ। आयोजित लोक अदालत में कुल 09 वादों का निपटारा किया गया, जिनमें 08 राजस्व वाद और 01 स्टाम्प वाद शामिल रहे। राजस्व वादों में विभिन्न ग्रामों के भू-विवाद और अन्य मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया गया। स्टाम्प वाद में मौजा सितौली से…
फर्रुखाबाद में तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक 14 सितम्बर को
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन (तथागत सामाजिक समिति – T.S.S.) फर्रुखाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 14 सितम्बर 2025, रविवार को आयोजित की जा रही है। यह बैठक प्रातः 11 बजे से शाक्य मुनि बुद्ध विहार, रसीदपुर गुठिना में संपन्न होगी। बैठक में संगठन के विस्तार और संरचना को मजबूत करने से जुड़े अहम निर्णय लिए जाएंगे। विशेष रूप से ब्लॉक मोहम्मदाबाद के शेष ग्रामों का चयन करके उनमें सक्रिय भूमिका निभाने वाले समाज के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इस अवसर…
फर्रुखाबाद: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत 6 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जनपद में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मामला दहेज हत्या से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला क्या है? जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुडियापुर निवासी जितेंद्र यादव पुत्र महेंद्र यादव की शादी थाना कमालगंज के ग्राम नौसारा निवासी रिटायर्ड होमगार्ड रामआसरे की पुत्री सुमन उर्फ मोहनी यादव (20 वर्ष) के…
लखनऊ: मलिहाबाद में समाजवादी पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के माल ब्लॉक में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन रतन राज पैलेस, देवरीगंजा, बदैयां मार्ग पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलालगंज सांसद आर.के. चौधरी और आंवला सांसद नीरज मौर्या मौजूद रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह और पूर्व मंत्री रामसिंह राणा…
फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गैंगस्टर घायल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कम्पिल क्षेत्रान्तर्गत पुलिस और अपराधियों के बीच आज हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वांछित अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिसके दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी…
कन्नौज: पॉक्सो एक्ट मामले में अभियुक्त को 3 वर्ष की सजा व जुर्माना
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जनपद कन्नौज में पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक चिन्हित प्रकरण में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। थाना छिबरामऊ क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 904/2018 धारा 354 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट में दोषी पाए गए अभियुक्त को तीन वर्ष का कारावास और 6,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। मामले के अनुसार अभियुक्त ने वादी की नाबालिक पुत्री को गलत नियत से पकड़ने का प्रयास किया था। घटना के बाद पीड़िता के परिवार की तहरीर पर थाना छिबरामऊ में मुकदमा…
कन्नौज में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी आयोजित, एसपी ने दिए कड़े निर्देश।
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जनपद कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन्स सभागार में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा जिले के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधों पर नियंत्रण रखना था। इसमें गंभीर अपराधों की विवेचना, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला एवं बाल अपराधों पर विशेष चर्चा की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों…
कन्नौज पुलिस अधीक्षक ने किया साप्ताहिक परेड व प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जनपद कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज रिजर्व पुलिस लाइन पर साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं नवचयनित आरक्षियों के बीच दौड़ लगवाकर उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया। एसपी ने परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई और प्रभारी पुलिस लाइन को इसे और बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। परेड के बाद सभी पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया…
कन्नौज पुलिस की बड़ी सफलता : 24 घंटे में चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्राजीय गिरोह से जुड़े तीन शातिर चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 703/2025 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की…
लखनऊ:प्रशिक्षु IPS अधिकारियों ने यूपी DGP राजीव कृष्ण से की मुलाकात।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कृष्ण से आज विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डीजीपी ने सभी प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों और समाज में उनकी भूमिका के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया। मुलाकात में कुल 16 प्रशिक्षु IPS अधिकारी शामिल हुए। इनमें गुजरात कैडर से 6, कर्नाटक से 3, मणिपुर से 3, केरल से 2 तथा असम, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से 1-1 अधिकारी…
