फर्रुखाबाद:आचार संहिता और महामारी अधिनियम उल्लंघन मामले में भोजपुर विधायक को सजा, मिली जमानत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 भोजपुर विधानसभा (संख्या 195) से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को आचार संहिता और महामारी अधिनियम उल्लंघन के मामले में अदालत ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। एमपी/एमएलए न्यायालय के न्यायाधीश ज्ञानेन्द्र कुमार ने विधायक को छह माह का कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा दी। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उन्हें एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। हालांकि अदालत ने विधायक को राहत देते हुए 20-20 हजार रुपये के दो बंधपत्र दाखिल करने पर जमानत प्रदान कर…

फर्रुखाबाद:हथियापुर महापंचायत की तैयारी तेज़, चौधरी राकेश टिकैत को सुनने उमड़ेंगे किसान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 भारतीय किसान यूनियन (भा.कि.यू.) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की प्रस्तावित महापंचायत को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने पूरी ताक़त झोंक दी है। शनिवार को जिला अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, किसानों के बीच पहुंचकर तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। महापंचायत स्थल का निरीक्षण हथियापुर में प्रस्तावित महापंचायत के स्थल का निरीक्षण जिला अध्यक्ष अजय कटियार और प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने किया। इस दौरान थाना मऊदरवाजा प्रभारी…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 स्कूटी रैली का आयोजन आज।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 21 सितंबर 2025 को फतेहगढ़ पुलिस द्वारा एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में प्रातः 11:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन से किया जाएगा। रैली के दौरान नगरवासियों से सहयोग प्रदान करने एवं महिला सशक्तिकरण के इस महाअभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है। प्रस्तावित…

फर्रुखाबाद:भाजपा जिला मुख्यालय पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक रहे मुख्य अतिथि।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित ने किया, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म के प्रदर्शन से हुई। इसमें उनके संघर्षपूर्ण जीवन, देश सेवा…

शाहजहाँपुर: मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ, नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को नई दिशा।

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर एसओपी पुस्तिकाओं का विमोचन, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद तथा प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया,…

फर्रुखाबाद:संकिसा बुद्ध महोत्सव की तैयारी बैठक 21 सितंबर को

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 धम्मा लोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को होने वाले संकिसा बुद्ध महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के उद्देश्य से ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल शाक्य एडवोकेट ने 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे धम्मा लोको बुद्ध विहार में एक आवश्यक बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ताओं के नामों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं भोजन, वॉलिंटियर्स की…

फर्रुखाबाद:कृषि विज्ञान केन्द्र जाजपुर बंजारा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कृषक बन्धुओं को दी गई नवीनतम कृषि जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 कृषि विज्ञान केन्द्र, जाजपुर बंजारा, मोहम्मदाबाद में आज समर्थ भारत–विकसित भारत@2047, समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश@2047 और समर्थ फर्रुखाबाद–विकसित फर्रुखाबाद@2047 के अन्तर्गत एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. विनोद कुमार तिवारी (सेवानिवृत्त), डॉ. बी.के. शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र जाजपुर बंजारा, विनोद कुमार गौड़ मुख्य विकास अधिकारी, एस.के. तिवारी जिला विकास अधिकारी, अरविन्द मोहन मिश्र उप कृषि निदेशक, ब्रजेश कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी, डॉ. गुंजा जैन पर्यावरणविद, डॉ. धीरज कुमार शर्मा मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, राघवेन्द्र सिंह…

फर्रुखाबाद में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति 5.0’ का शुभारंभ।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 का शुभारंभ आज NIC, फतेहगढ़ में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में राज्य और जिले के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मा. विधायक श्री सुशील शाक्य, समाज सेविका डॉ. रजनी सरीन, आदरणीय जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम शामिल…

लखनऊ:विजय विश्वास पंथ ने संभाला कमिश्नर लखनऊ मंडल का पदभार।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय विश्वास पंथ ने आज औपचारिक रूप से लखनऊ मंडल के कमिश्नर का पदभार संभाल लिया। उन्होंने पहले आजमगढ़ और प्रयागराज मंडलों में भी कमिश्नर के रूप में कार्य किया है और लगातार तीन मंडलों में इस पद पर बने रहने का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। इस मौके पर अधिकारीयों और कर्मचारियों ने उन्हें पदभार ग्रहण करते ही बधाई दी और प्रशासनिक कार्यों में उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व की सराहना की। विजय विश्वास पंथ की…

जौनपुर : स्वर्गीय सुभाष चन्द्र यादव जी के द्वितीय पुण्य तिथी पर दुर्गा सिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर के डाक्टर आलोक कुमार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नोजवानों ने IMA BLOOD BANK में किया रक्त दान

जौनपुर जिले के सबसे बड़े दानवीर घराने के महान पुण्य आत्मा सुभाषचंद्र यादव के द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर IMA BLOOD BANK में बड़ी संख्या में नोजवानों ने लिया रक्तदान शिविर में भाग । जानकारी के लिए बता दे कुकुडी़ राज घराना जौनपुर जिले में सबसे बड़े दानवीर के रुप में हमेशा याद किया जाता हैं , सरकार को जमीन दान देने से लेकर छोटे बड़े मध्यम वर्ग के लोगों के छोटे बड़े जरूरत के हिसाब से लोगों को संतुष्ट कर सेवा करना उनका परम ध्येय रहा है। उसी…

फर्रूखाबाद में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आज ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की 51, पुलिस विभाग की 5, विकास विभाग की 3, विद्युत विभाग की 5 और अन्य विभागों की 8 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें कुल 72 शिकायतें शामिल थीं। जिलाधिकारी महोदय ने मौके पर ही 3 शिकायतों का निस्तारण कराया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति–5.0 का शुभारंभ, वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में हुए शामिल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 आज रिज़र्व पुलिस लाइन्स सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह सहित जनपद फतेहगढ़ के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगणों ने वर्चुअल माध्यम से मिशन शक्ति–5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन सभागार, लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP की पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री…

हरदोई में “मिशन शक्ति 5.0” का शुभारंभ, नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर विशेष जोर

हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी (NIC) में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित “मिशन शक्ति–5.0” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की मा० उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिलाधिकारी अनुनय झा तथा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और प्रयासों को साझा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को…

हरदोई: नवागत एसपी अशोक कुमार मीणा ने ग्रहण किया कार्यभार, पुलिस लाइन में ली सलामी

हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस लाइन हरदोई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें गार्द की सलामी दी गई। कार्यभार संभालने के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर देने की बात कही।…

फर्रुखाबाद:सेवा पर्व पर कायमगंज में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 को सेवा पर्व के अवसर पर रेंज कायमगंज द्वारा एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेंज कायमगंज के समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है, और हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने घर, मोहल्ले और…

नई दिल्ली:आईएएस के. बालाजी गृह मंत्रालय में निदेशक नियुक्त

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी के. बालाजी को गृह मंत्रालय में निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत की गई है। के. बालाजी उत्तर प्रदेश कैडर के 2010 बैच के अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल 27 अप्रैल 2027 तक, या फिर अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले वर्ष 2022 में उन्हें पर्यटन मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी का निजी सचिव नियुक्त किया गया था। उस समय उनकी नियुक्ति उप…

लखनऊ:आईएएस मोनिका रानी ने संभाला प्रभारी महानिदेशक का कार्यभार

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मोनिका रानी ने प्रभारी महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। श्रीमती रानी ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा तथा आम जनता को सेवाओं का लाभ समय पर और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान…

लखनऊ:आईएएस पार्थ सारथी सेन शर्मा ने संभाली नई जिम्मेदारी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने आईएएस अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना, शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के…

औरैया में नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संभाला कार्यभार

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 जनपद में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक भारती ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस लाइन में गार्द की सलामी ली और तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री भारती ने थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा कार्य की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जनता…

लखनऊ:सोशल मीडिया पर बढ़ाई जाए चौकसी, फेक अकाउंट और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई- सीएम योगी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोशल मीडिया पर चौकसी को और अधिक सख्त किया जाए। उन्होंने कहा कि फेक अकाउंट बनाकर अफवाहें और फेक न्यूज प्रसारित करने वाले माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सोशल व डिजिटल मीडिया के माध्यम से घटनाओं के सही तथ्य समय पर आमजन तक पहुंचाए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक…