रायबरेली :सलोन तहसील में किया गया समाधन दिवस का आयोजन

1. शिकायतों के समाधान हेतु विशेष कैंप का आयोजन सलोन कोतवाली परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) की संयुक्त अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर दूर-दराज़ से आए ग्रामीणों ने भूमि विवाद, पुलिस से संबंधित समस्याएँ, बिजली कटौती, राजस्व अभिलेख और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी कई शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। 2. डीएम–एसपी ने किया शिकायतों का मौके पर परीक्षण जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं और तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को…

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गयी । बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग द्वारा बिन्दुवार अजेन्डा पढते हुए उद्योग बन्धुओ की समस्याओ से जिलाधिकारी एवं अन्य विभागो को अवगत कराया गया। बैठक में जनपद में नये औद्योगिक आस्थान विकसित करने के सम्बन्ध में विचार विमर्श, निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन लम्बित आवेदन पत्रों की समीक्षा, उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान शासन स्तर से हस्ताक्षरित हुये एमओयू एवं जीबीसी 4/0 में तैयार प्रस्तावों को धरातल पर लाने के…

फर्रुखाबाद :भाकियू ने की नवाबगंज थाने के घेराव की घोषणा, जमीनी विवाद में कार्रवाई पर उठे

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 21 नम्बर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद ने शनिवार 22 नवंबर 2025 को नवाबगंज थाने का घेराव करने की घोषणा की है। संगठन ने आरोप लगाया है कि थाना नवाबगंज से जुड़े एक जमीनी विवाद में पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध है और न्यायालय व राजस्व विभाग की प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई है। जमीनी विवाद में दर्ज हुआ SC/ST एक्ट का मुकदमा मामला श्रीमती सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय ब्रजमोहन और कृष्णपाल जाटव के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद से…

रायबरेली में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष ,आधा दर्जन लोग हुए घायल

भदोखर थाना क्षेत्र के मोलिहामऊ गांव में एक मामूली कहासुनी ने शुक्रवार देर रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के दबंग लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल और निजी क्लिनिकों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।मारपीट के बाद एक पक्ष के घायल लोग पुलिस…

रायबरेली : युवक ने खा लिया जहरीली पदार्थ

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा गांव में गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 48 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी पहुंचाया।डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए तत्काल रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर गहन उपचार शुरू किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि वह अभी खतरे से बाहर है।परिजनों ने बताया कि ये सब अचानक हुआ था।…

रायबरेली दर्दनाक सड़क हादसे मे एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

रायबरेली जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बछरावां थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा स्थित सई नदी के पुल के पास निजी बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए, जबकि दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।बस में सवार दर्जनों यात्री लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर यात्रा कर रहे थे। टक्कर के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक सहित करीब 12-15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो…

फर्रुखाबाद: 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम रूनी चुरसाई में 10 वर्षीय मासूम बालिका पुत्री रंजीत सिंह चौहान उर्फ भूरे निवासी ग्राम रूनी चुरसाई के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वारदात से पूरे क्षेत्र में रोष व आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही 50 वर्षीय शिवजीत चौहान पुत्र कलक्टर सिंह निवासी ग्राम रूनी चुरसाई ने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। घटना पड़ोस में खाली पड़े मकान फूल सिंह के घर पर…

लखीमपुर खीरी : चिल्ड्रेन एकेडमी गोला का रजत जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न

गोला गोकर्णनाथ: ( द दस्तक 24 न्यूज ) बुधवार को चिल्ड्रेन एकेडमी गोला का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन अर्चन कर किया। चिल्ड्रेन एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश कुमार गुप्ता एवं सविता गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय में इस दौरान जहां वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं एवं रंगारंग कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं…

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस एवं प्रधानमन्त्री जी द्वारा 21वीं किस्त किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने का कार्यक्रम व मृदा परीक्षण नमूना ग्रहण से सम्बन्धित का प्रषिक्षण भी किया गया।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस एवं मा0 प्रधानमन्त्री जी द्वारा 21वीं किस्त किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने का कार्यक्रम व मृदा परीक्षण नमूना ग्रहण से सम्बन्धित का प्रषिक्षण भी किया गया। जिसमें माननीय सदर विधायक श्री देवेन्द्र राजपूत जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेषक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, डिप्टी आरएमओं मंडी सचिव, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, अधिषासी अभियंता विद्युत, अधिषासी अभियन्ता सिंचाई, अधिषासी अभियन्ता नलकूप, ए0आर0 कोऑपरेटिव, मण्डी सचिव, जिला गन्ना…

कासगंज पर एवं विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा पटियाली का आयोजन दिनांक 25.11.2025 को यू०वी०एच० अकेडमी गंजडुण्डवारा, 10:00 बजे से किया जा रहा है

महानिदेशक प्रान्तीय रक्षक दल/विकास दल एवं युवा कल्याण उ०प्र० लखनऊ के पत्र स0-1445 छः-48/यु०क0/2025-26 दिनांक 02 सितम्बर, 2025 व पत्र सं0- 1481/छः-48/यु०क०/ 1/छ:-48/यु०क0/2025-26 दिनांक 09 सितम्बर, 2025 के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न आयु वर्ग (सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग) में मा०विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा कासगंज का आयोजन दिनांक- 24.11.2025 को स्थान- स्पोर्ट स्टेडियम सोरों, कासगंज पर एवं मा०विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा पटियाली का आयोजन दिनांक 25.11.2025 को यू०वी०एच० अकेडमी गंजडुण्डवारा, कासगंज में प्रातः 10:00 बजे से किया जा रहा…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में उत्साहपूर्वक सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में बुधवार को मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री विपिन कुमार ने प्रभावी ढंग से किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) वंदना द्विवेदी (धर्मपत्नी जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी) ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनकी उपस्थिति से विद्यालय प्रांगण में खास ऊर्जा और उल्लास देखने को मिला। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत अंजुम दुबे, रक्षा सिंह, बिन्दु दुबे, उपासना शर्मा, सुधीर कुशवाह,…

फर्रुखाबाद विकास मंच ने शहर की समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 विकास मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल को शहर की प्रमुख समस्याओं व जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कुल पाँच प्रमुख मांगें रखी गईं, जिन पर जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई। रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग ज्ञापन में पहली और प्रमुख मांग के रूप में फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता उठाई गई। मंच का कहना है कि इससे आम जनता…

कासगंज : मेडिकल इमरजेंसी सेवाएं और बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे 102 व 108 ईएमटी

कासगंज बरेली ईएमआरआई ग्रीन हैल्थ सर्विस संस्था की तरफ से दो दिवसीय ईएमटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज आठवें बैच का समापन हुआ। इसमें संस्था की और से आए हुए ट्रेनर मनोहर लाल शर्मा और क्वालिटी ऑडिटर संदीप कुमार ने एम्बुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए एम्बुलेंस कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया। 300 बेड कोविड हॉस्पिटल बरेली में आयोजित क्लस्टर बेस्ड ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में 4 जिलों (बरेली, बदायूं, पीलीभीत, कासगंज) के ईएमटी (इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) को अलग-अलग बैच में बुलाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे हर जिले के…

फर्रुखाबाद: ‘सत्यापित मतदाता’ सशक्त लोकतंत्र की नींव, सांसद ने भरा SIR फॉर्म

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर जनजागरूकता तेजी पकड़ रही है। इसी क्रम में बुधवार को फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए स्वयं अपना गणना प्रपत्र (SIR फॉर्म) भरकर उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत के समक्ष अपनी बीएलओ श्रीमती सीता देवी को उपलब्ध कराया। सांसद ने कहा कि ‘सत्यापित मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की बुनियाद हैं’, इसलिए…

कासगंज : प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर की ज्योति बनी गंजडुंडवारा ब्लॉक की चैंपियन

गंजडुंडवारा : विकास खंड गंजडुंडवारा की ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन यूबीएच स्पोर्ट्स एकेडमी खेल मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संजीव चौहान जिला उपाध्यक्ष भाजपा कासगंज एवं सुरेन्द्र कुमार अहिरवार खंड शिक्षा अधिकारी गंजडुंडवारा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ब्लॉक पीटीआई पुष्पेंद्र कुमार तथा देवेंद्र कुमार ने अतिथियों को माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान गौरव नागर, दूसरा श्याम प्रकाश और तीसरा स्थान प्रियांशु ने…

रायबरेली में ओवरलोड ट्रकों की अवैध वसूली का भंडाफोड़

रायबरेली पुलिस ने ओवरलोड ट्रक माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली के खेल का खुलासा किया है। डीह थाना पुलिस ने एआरटीओ प्रवर्तन और पीटीओ के दो ड्राइवरों सुशील कुमार और नौशाद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में पता चला कि ये दोनों ड्राइवर अपने अधिकारियों की लोकेशन को दलालों के साथ साझा करते थे, ताकि ओवरलोड ट्रक चेकिंग से बच सकें। बदले में दलाल प्रति ट्रक 5500 रुपये की अवैध वसूली करते थे। यह रैकेट लंबे समय से चल रहा था। पुलिस ने…

फर्रुखाबाद:जिला जेल चौराहा: महिला थाना टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को दिए सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवम्बर 2025 महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से महिला थाना फर्रुखाबाद की टीम द्वारा आज जिला जेल चौराहे पर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों और उनसे मिलने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति, शिकायत या सहायता की आवश्यकता होने पर ये हेल्पलाइन नंबर तुरंत मदद प्रदान करते हैं। प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं— 1076 –…

फर्रुखाबाद:नवाबगंज में डॉ. कांशीराम कुशवाहा का अनित्य पाठ सम्पन्न, परिवारजनों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवम्बर 2025 दिन मंगलवार को आम आदमी पार्टी नवाबगंज के पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी डॉ. कांशीराम कुशवाहा का अनित्य पाठ कार्यक्रम श्रद्धा व शांति के माहौल में सम्पन्न हुआ। अनित्य पाठ का आयोजन बौद्ध परंपरा के अनुसार धर्मपाल बौद्ध द्वारा विधिवत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण संकल्प भी लिए। डॉ. कांशीराम कुशवाहा के बेटे ने आजीवन नशा न करने का संकल्प लिया, जबकि उनके…

लखीमपुर खीरी : भारतीय बजरंग दल पलिया,भीरा का गठन पलिया अध्यक्ष विवेक मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) भारतीय बजरंग दल जनपद लखीमपुर खीरी में पलिया एवं नगर पंचायत भीरा का गठन छाजू राम केन ग्रोवर्स विद्यालय में दिनांक 16/11/2025 दिन रविवार को विधानसभा पलिया अध्यक्ष श्री विवेक मिश्रा (भारतीय बजरंग दल) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने भीरा इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की और कहां कि संगठन के लोग सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहेंगे अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने संगठन में गौ सेवा, हिंदू धार्मिक कार्यों एवं प्रत्येक…

फर्रुखाबाद: राजपूताना पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा कार्यशाला आयोजित, छात्रों को दिलाई गई सुरक्षा शपथ

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 जिलाधिकारी के आदेशानुसार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत के निर्देशन में संचालित सड़क सुरक्षा माह (1 नवंबर से 30 नवंबर) के अंतर्गत राजपूताना पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हिरदेश कुमार सिंह ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने…