फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 विधानसभा कमालगंज के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी इस बार ईद-उल-अजहा जैसे पावन पर्व पर अपने गृह नगर और समर्थकों से दूर रहे। निजी और व्यापारिक कारणों से वे इन दिनों मध्य प्रदेश में हैं, जहां उन्होंने “बुलबुल फर्म” के स्टाफ के साथ मिलकर ईद की नमाज़ अदा की और परंपरागत रूप से गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस विशेष अवसर पर उन्होंने अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता के लिए एक भावुक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा “आज ये पहला मौका…
Category: राज्य
पीलीभीत : घुंघचाई पुलिस ने नन्ही देवी हत्याकांड का किया खुलासा
पूरनपुर। थाना घुंघचाई क्षेत्र के जल्लूपुर गांव में भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। हत्यारोपी दोनों भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी नन्ही देवी (35) वर्ष की शादी 20 साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर निवासी अखिलेश मिश्रा के साथ हुई थी। तीन जून को नन्ही देवी अपनी मां के साथ अपने मायके जा रही थी। भगौतीपुर गांव के बाहर रास्ते पर अखिलेश और उसके भाई अरविंद ने मिलकर…
पीलीभीत : दो पशुओं की जलकर मौत, एक जख्मी
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी दया राम भारती पुत्र बेनीराम के पशुशाला में देर रात्रि अचानक आग लग गई। जिससे खलवली मच गई। आग की तेज लपटें देख बडी संख्या में लोग आग बुझाने के लिए मौके पर दौड पडे। जब तक लोगों ने आग पर कावू पाया तब तक पशुशाला में वंधे दो पशुओं की जलकर मौत हो गई। जबकि एक भैंस जल कर जख़्मी हो गई।इसके अलावा अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर विधायक पुत्र रितुराज पासबान ने मौके पर पहुंच कर हालचाल जाना।…
पीलीभीत : चोरी की घटना का किया खुलासा 02 शातिर चोरों को आभूषण व नगदी समेत गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूरनपुर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कुशल निर्देशन व.अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के निकट पर्यवेक्षण में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने को मुखबिर की सूचना पर अकेला रेलवे फाटक के निकट से अभियुक्तगण फैय्याज पुत्र असलम व साजेव पुत्र शहंशाह निवासी मोहल्ला नगमा कालोनी जोगराजपुर को चोरी के किए गए बरामद माल 02 अदद अगूंठी व 03 पैंडल पीलीधातु व नकद 72,000 रूपये सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना सेहरामऊ उत्तरी पर मु.अ.सं.…
पीलीभीत :भाजपा विधायक ने गुरुद्वारा में मत्था टेक कर लिया आशीर्वाद
पूरनपुर। घुंघचाई क्षेत्र शहवाजपुर के गुरु नानक देव जी के गुरुद्वारा में सिख धर्म के पांचवें गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने पहुंच कर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा जी ने सरोपा भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बाबा प्रीतम सिंह,बाबा लाभ सिंह ,बाबा राजेंद्र सिंह,बाबा केवल सिंह,बाबा अमर सिंह, मुखी प्रीतम सिंह,लहोरी सिंह,जसवंत सिंह,निन्दर सिंह, मंजीत सिंह,बलजीत सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
पीलीभीत : अपर पुलिस अधीक्षक ने आगामी ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने आगामी ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु थाना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई तथा संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पीलीभीत : जिलाधिकारी ने मनरेगा हर्बल पार्क एवं ओपन जिम का किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकासखण्ड ललौरीखेड़ा क्षेत्र के अन्तर्गत मीरापुर ग्रा0पं0 सियाबाडी पट्टी में पहुंचकर मनरेगा हर्बल पार्क एवं ओपन जिम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में साफ सफाई व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान पार्क की साफ सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुये ग्राम प्रधान को पार्क की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्क में आने वाले व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा खराब सामानों को बदलवाने एवं…
पीलीभीत : गौशाला निर्माण के कार्यों में लाई तेजी एवं समस्त कार्यों को मानक के अनुरूप कराने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकासखण्ड ललौरीखेडा की मीरापुर ग्राम पंचायत सियाबाडी पट्टी में पहुंचकर नव निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये, उन्होंने निर्माणाधीन गौशाला में प्रयोग की जा रही सामग्री का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की प्राथमिकता में गोवंश हैं ऐसे में गौशाला का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाये। यह भी ध्यान रखा जाये कि निर्माण कार्य गुणवत्तापरक हो, समस्त सामग्री मानक के अनुरूप…
पीलीभीत : ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न
ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जनपद पीलीभीत में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। शहर क्षेत्र में कड़ी निगरानी एवं चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। पर्व के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण एवं पुलिस बल निरंतर भ्रमणशील रहे एवं सभी ईदगाहों/मस्जिदों का निरीक्षण किया गया।…
जौनपुर :शाही ईदगाह में सकुशल संपन्न हुई ईद उल अजहा की नमाज
कुर्बानी,अल्लाह के लिए एक जानवर की बलि देने की प्रथा है। हर साल, ईद अल-अजहा ( 10 से 13 जिल हिज्जा इस्लामी जंतरी का आखरी महीना) के दिन, दुनिया भर के मुसलमान अपनी अपनी हैसियत के।मुताबिक हज पूरा होने के उपलक्ष्य में एक जानवर की बलि देते हैं। यह प्रथा पांच हजार साल पहले पैगंबर इब्राहिम (अ. स.) की सुन्नत मानी जाती है ,जो आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद स अ ने भी बदस्तूर जारी रखी। इसी क्रम में जौनपुर में शाही ईदगाह मछली शहर पड़ाव पर ईद की नमाज सुबह…
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ईद-उल-अजहा को लेकर किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर नमाज अदा करने की तैयारियों एवं जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों, प्रमुख मस्जिदों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण, जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी…
प्रयागराज राजकीय आईटीआई में कैम्पस प्लेसमेंट हेतु साक्षात्कार का आयोजन 10 जून को
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में दिनांक 10 जून, 2025 को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की छः कंपनी सी एन एच इंडिया लिमिटेड ग्रेटर नोएडा, टी डी के नेविटसिस प्राइवेट लिमिटेड मानेसर हरियाणा, टी जी पी ई एल (टाई मैक्स ग्रुप) पलवल हरियाणा, टेक्स कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव हरियाणा, भारत सीट्स लिमिटेड गुड़गांव/मानेसर हरियाणा एवं लिवगार्ड एनर्जी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड मानेसर हरियाणा प्रतिभाग कर रही है। जॉब लोकेशन ग्रेटर नोएडा हरियाणा एवं एफटीए पद हेतु सेलरी/स्टाइपेंड 13500 से 15388 के मध्य होगी। शैक्षिक योग्यता…
प्रयागराज प्रदेश सरकार ने एम्बुलेंस सेवाओं के माध्यम से प्रदेश के 5.15 करोड़ से अधिक मरीजों का किया उपचार
किसी भी देश के स्वस्थ्य नागरिक उस राष्ट्र की समृद्धि के आधार स्तम्भ होते है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के निरोधात्मक, उपचारात्मक एवं संवर्धनात्मक स्वास्थ्य सेवाओं का पर्याप्त रूप से विकास एवं आमजन में प्रचार कर के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए अधिकाधिक सफलता प्राप्त की जा रही है। प्रदेश के मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल तक लाने हेतु 108 ई०एम०टी०एस० एम्बुलेंस सेवा आकस्मिक परिस्थितियों में रोगी को घटना स्थल से निकटवर्ती राजकीय चिकित्सा ईकाई तक पहुंचाये जाने हेतु यह निःशुल्क…
फर्रुखाबाद में महिला चोर गैंग का भंडाफोड़: 11 महिलाएं गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2025 थाना कादरीगेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छिनैती और चोरी करने वाले महिला गैंग का पर्दाफाश किया है। गंगा दशहरा मेले में सक्रिय इस गिरोह की 11 महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी गए माल सहित पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में इस सफलता को अंजाम दिया गया। अपराध और गिरफ्तारी का विवरण: थाना कादरीगेट क्षेत्र में दर्ज तीन प्राथमिकियों – मु.अ.सं.…
फर्रुखाबाद:ओवरलोड बस सीज, बिना कागजात 8 ई-रिक्शा जब्त ₹86 हजार का जुर्माना
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)06 जून 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में परिवहन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं एआरएम रोडवेज राजेश कुमार द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जयपुर से आ रही एक ओवरलोड बस को चेक किया गया जिसमें निर्धारित क्षमता 30 के स्थान पर 64 सवारियां यात्रा कर रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त बस पर उत्तर प्रदेश राज्य का ₹16,000 टैक्स बकाया था और बस का…
फर्रूखाबाद:बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने दिखाई सख्ती
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)06 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान और पीएम सूर्यघर योजना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों में देरी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद और कायमगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही, खंड शिक्षा अधिकारी राजेपुर के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही…
जौनपुर :नगर पंचायत मड़ियाहूं को आदर्श बनाने का लिया है संकल्प : रूखसाना कमाल
जौनपुर :नगर पंचायत मड़ियाहूं को आदर्श बनाने का लिया है संकल्प : रूखसाना कमाल16वें केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुईं नगर पंचायत अध्यक्ष 16वें केंद्रीय वित्त आयोग द्वारा नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत को और कैसा बेहतर बनाया जाए इसको लेकर लखनऊ में आवश्यक बैठक नगर निगम के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पूर्वांचल की एकमात्र मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रूखसाना कमाल को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक में वाराणसी, गोरखपुर, पीलीभीत, देवरिया, महोबा,…
जौनपुर में घाटों पर विशेष सफाई अभियान: जलकुंभी और नालों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ वातावरण
शासन की मंशानुसार बरसात के मौसम से पहले शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर प्रमुख घाटों की सफाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सभी नालों और नालियों की भी समय से पहले सफाई कराई जा रही है, जिससे बरसात में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इस कार्य की निगरानी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा रामसूरत…
फर्रूखाबाद:खेत तालाब योजना,वर्षा जल संचयन व अतिरिक्त आय का सुनहरा अवसर, जनपद के कृषकों के लिए शानदार योजना।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अनुभाग द्वारा जनपद फर्रुखाबाद के किसानों के लिए एक अत्यंत लाभकारी योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना “खेत तालाब योजना” के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के घटक ‘पर ड्राप मोर क्रॉप’ के तहत वर्ष 2025-26 में लागू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य वर्षा जल संचयन के माध्यम से किसानों को सिंचाई की सुविधा देना तथा मछली पालन व सिंघाड़ा उत्पादन जैसे माध्यमों से अतिरिक्त आय उपलब्ध कराना…
फर्रूखाबाद:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा भव्य जिला कार्यशाला का आयोजन किया।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2025 भाजपा जिला मुख्यालय आवास विकास फर्रूखाबाद में आज मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की, जिसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला…
